रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है, जिसमें से लगभग 450 बीघा जमीन में खनन हो चुका है और करीब 300 बीघा भूमि की माइंस सरेण्डर भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियम अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उसे मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि चरागाह के रूप में उपयोग हो सके। लेकिन खेडली रोड से कोटड़ी रोड तक कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। खदानों के किनारे ही सड़क और बस्ती होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह चरागाह भूमि पर भी मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम राजेश डागा द्वारा भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों का खनन हो चुका है, उन्हें तुरंत भरवाकर मिट्टी डाली जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- रांची अनगड़ा–शराब दुकान में गोली फायरिंग वीडियो वायरल...1
- मध्यरात्रि आरती की बाद गोदावरी धाम कोटा में बालाजी के मन्दिर पर अपार भक्तों ने मिलकर एक साथ जय श्री राम 🙏 जय जय कार की1
- जंग का आज ग्यारहवां दिन: हमारे पास हथियारों का पूरा भंडार है और मिसाइलों और ड्रोनों का उत्पादन जारी है: हम अमेरिकियों के साथ 10 साल तक युद्ध के लिए तैयार हैं: जब्बारी, आईआरजीसी जनरल1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- कोटा। शहर के नयापुरा में आरटीयू की रिहर्सल आयोजित की गई। 11 मार्च को सुबह 11 बजे होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। समारोह के मुख्य अतिथि Haribhau Bagde रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Premchand Bairwa तथा P. C. Panchariya मौजूद रहेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी ने समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, विद्यार्थियों को डिग्री वितरण की प्रक्रिया तथा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलगुरु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम को सुचारू और गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है और इसे यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।1
- “कोटा की करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार!” #hadotikisherni #kotanews #hadoti #news #viralnews1
- Post by VKH NEWS1
- अपने बहनोई के साथ औरत पहुंची थी ससुराल,गांव वालों ने जबरन पकड़कर करवा दी शादी।1