*राजधानी भोपाल में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे अवैध अहाते, आबकारी विभाग बना मौन दर्शक* भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकानों के आसपास और विभिन्न इलाकों में अवैध तरीके से शराब परोसने और बेचने का कारोबार बेखौफ जारी है। आबकारी विभाग की सुस्ती और अनदेखी के चलते शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में देर रात तक शराब की अवैध बिक्री और खुलेआम पीने-पिलाने का दौर चल रहा है। देर रात तक खुल रही कलारियां, नियमों की उड़ रही धज्जियां शहर के इतवारा स्थित शराब दुकान और सुभाष नगर स्थित कलारी पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। देर रात तक दुकानों के शटर के पीछे से या आहाते की आड़ में शराब की सप्लाई बदस्तूर जारी रहती है। रात ढलते ही इन दुकानों के बाहर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। *अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के पास खुले 'चलते-फिरते अहाते'* इतना ही नहीं, शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शुमार मंगलवारा, जहांगीराबाद, हमीदिया रोड स्थित संगम कलारी और यहां तक कि हमीदिया अस्पताल के ठीक सामने भी यही स्थिति बनी हुई है। इन इलाकों में बाकायदा 'चलते-फिरते अहाते' तैयार कर लिए गए हैं, जहां लोगों को बैठाकर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। अस्पताल के सामने इस तरह अवैध रूप से शराब परोसे जाने से मरीजों के परिजनों और आम जनता में खासा आक्रोश है। *कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता* स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग को इन तमाम गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। समय-समय पर सिर्फ नाममात्र की खानापूर्ति करके फाइलें बंद कर दी जाती हैं, जिससे अवैध शराब माफिया और दुकान संचालकों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। यदि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जल्द ही इन अवैध अहातों और देर रात तक खुलने वाली शराब दुकानों पर शिकंजा नहीं कसा, तो शहर की कानून-व्यवस्था के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

- BREAKING | भोपाल 🇮🇳 राजधानी भोपाल के कलेक्टर की शहरवासियों से खास अपील! 📢 9 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दें। भोपालवासियों से आग्रह किया गया है कि परिवार, मित्रों और युवाओं के साथ इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली का हिस्सा बनें और राष्ट्र के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। 🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा!1
- E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है: राहुल गांधी E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है: राहुल गांधी1
- 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, फिर भी तालाबों में धड़ल्ले से हो रहा शिकार, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल भोपाल। प्रदेश में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद शहर के कई तालाबों में खुलेआम मछली का शिकार किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मछुआरे बेखौफ होकर जाल डाल रहे हैं, जिससे नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जलीय जीव संरक्षण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान भी तालाबों में लगातार मछली पकड़ी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोगों ने मांग की है कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शासन द्वारा 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है, तो आखिर खुलेआम हो रहे इस अवैध शिकार पर नगर निगम और संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेंगे। स्थानीय नागरिकों ने नियमित निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- जेल से रिहा होने के बाद एडवोकेट रवि गौतम का बड़ा खुलासा ! अंधेरी रात में क्या हुआ था रवि के साथ ? #meerutnews #lalitagautam #sspavinashpanday #ravigautam #bhimarmy #avinashpanday #jaybhim #dalitvoices #dalitprotest #umeshkaruna #bahujanhalchal #ravigautam #scstact #dalitsamaj #yuvashaktidal जेल से रिहा होने के बाद एडवोकेट रवि गौतम का बड़ा खुलासा ! अंधेरी रात में क्या हुआ था रवि के साथ ? #meerutnews #lalitagautam #sspavinashpanday #ravigautam #bhimarmy #avinashpanday #jaybhim #dalitvoices #dalitprotest #umeshkaruna #bahujanhalchal #ravigautam #scstact #dalitsamaj #yuvashaktidal1
- राष्ट्रीय खादी दिवस पर, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी ने खरीदी की पूरी खबर अवश्य देखे1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन पूरी खबर अवश्य देखे1
- बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह जी को अंतिम विदाई 🥺 #bsp #अंतिमसंस्कार बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह जी को अंतिम विदाई 🥺#bsp1
- 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, फिर भी तालाबों में धड़ल्ले से हो रहा शिकार, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल भोपाल। प्रदेश में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद शहर के कई तालाबों में खुलेआम मछली का शिकार किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मछुआरे बेखौफ होकर जाल डाल रहे हैं, जिससे नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जलीय जीव संरक्षण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान भी तालाबों में लगातार मछली पकड़ी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोगों ने मांग की है कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शासन द्वारा 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है, तो आखिर खुलेआम हो रहे इस अवैध शिकार पर नगर निगम और संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेंगे। स्थानीय नागरिकों ने नियमित निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, फिर भी तालाबों में धड़ल्ले से हो रहा शिकार, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल भोपाल। प्रदेश में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद शहर के कई तालाबों में खुलेआम मछली का शिकार किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मछुआरे बेखौफ होकर जाल डाल रहे हैं, जिससे नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जलीय जीव संरक्षण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान भी तालाबों में लगातार मछली पकड़ी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोगों ने मांग की है कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शासन द्वारा 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है, तो आखिर खुलेआम हो रहे इस अवैध शिकार पर नगर निगम और संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेंगे। स्थानीय नागरिकों ने नियमित निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- प्रेस विज्ञप्ति थाना राती बढ़ *राती बढ़ पुलिस ने शराब तस्कर को मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ़्तारl*1