उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक, पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा के दिए निर्देश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक, पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा के दिए निर्देश फर्रुखाबाद। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए और अभ्यर्थियों के प्रवेश व सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से कराया जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान नकल व किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता व ईमानदारी के साथ करें।
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक, पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा के दिए निर्देश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक, पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा के दिए निर्देश फर्रुखाबाद। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए और अभ्यर्थियों के
प्रवेश व सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से कराया जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान नकल व किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता व ईमानदारी के साथ करें।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है3
- खबर बेहतर1