Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर पर भारी बमबारी, अमेरिका ने वीडियो जारी कर दिखाया अटैक ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है. पिछले छह दिनों के दौरान ईरान के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है. अमेरिका ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एयरक्राफ्ट हैंगर पर हमला दिखाया गया है.
M. Janib -Jaswant Nagar
ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर पर भारी बमबारी, अमेरिका ने वीडियो जारी कर दिखाया अटैक ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है. पिछले छह दिनों के दौरान ईरान के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है. अमेरिका ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एयरक्राफ्ट हैंगर पर हमला दिखाया गया है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसवंतनगर। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पहली घटना कुरसेना के पास हाईवे पर हुई, जहां कार की टक्कर से फिरोजाबाद के देवड़ा निवासी 65 वर्षीय रामजी घायल हो गए। वहीं बलरई क्षेत्र के खंदिया यमुना पुल पर संतोष और सिरहोल नहर पुल के पास शिवकुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।1
- इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। कराईपुरा तिराहे के पास पीएनसी उत्सव गार्डन के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगोपाल पुत्र छूटकाई, उम्र करीब 60 वर्ष निवासी अड्डा अजुद्दी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर बैठ गए और नाराजगी जताने लगे। आरोप है कि लगभग एक घंटे तक मृतक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी फूलन देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। Etawah Express1
- *_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और विरोध करने पर विपक्षियों ने पथराव कर दिया ,,इकनौर मे जमकर पथराव,,,2 गुटों के 2-2 लोग जख़्मी ⏩दोनों गुटों मे हुयी भयंकर पत्थरबाजी,,,पथराव का वीडियो वायरल ⏩आज दूसरे पक्ष द्वारा पथराव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिसमें इकनौर निवासी नितिन सिंह पथराव करते हुए आ रहे है नज़र ⏩इकनौर मे पथराव की घटना का एक और नया वीडियो आया सामने,,वीडिओ मे स्वयं नितिन सिंह व गोविन्द त्रिपाठी के समर्थक जमकर एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंक रहे हैं ⏩बकेवर के इकनौर गाँव मे उस समय माहौल गर्म व तनावपूर्ण हो गया ज़ब नितिन सिंह व गोविन्द त्रिपाठी इन दोनों गुटों मे जमकर चले ईंट-पत्थर खूब हुई पत्थरबाजी ⏩पूर्व मे जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे गोविन्द त्रिपाठी व उनके समर्थकों पर हमले व मारपीट के आरोप लगे थे ⏩नितिन सिंह का पथराव करते वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है ⏩इकनौर के नितिन सिंह व उनके साथियों ऊपर गोविंद त्रिपाठी व उनके परिवार के लोगों ने जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं ⏩बकेवर पुलिस ने दोनों पक्षो के 2-2 लोगों की डॉक्टरी कराकर जांच पड़ताल शुरू की ⏩फिलहाल विपिन सिंह की तहरीर पर गोविन्द त्रिपाठी व उनके समर्थकों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है जबकि दूसरे पक्ष नितिन सिंह द्वारा पथराव करने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जाँच तेज़ कर दी है ⏩जबकि इकनौर निवासी श्याम त्रिपाठी उनके परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही की ⏩श्याम त्रिपाठी का आरोप है कि मेरी तरफ से भी 2 लोग जख़्मी हैं लेकिन पुलिस हमारी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही ⏩इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत इकनौर गांव की पूरी घटना1
- Post by Vikash1
- प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका! 7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग रात को मिलने गए थे। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। अंत में पुलिस को प्रेमी को मौके पर लाना पड़ा, तब जाकर। वीरु' की बसंती नीचे आई। प्यार हो तो ऐसा! 😂❤️ अब क्षेत्र में इस जुनूनी प्यार की चर्चा तेज है।1
- Post by Lion Prabhat Tripathi Karan4
- Post by PK Crime Story1
- जसवंतनगर। थाना पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम दरबार में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। खनन अधिकारी ने मौके पर ही ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की चेतावनी दी। थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दरबार क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके पर एक ट्रैक्टर मिट्टी का अवैध खनन करते पाया गया, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद खनन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी बृजवासी सिंह ने जांच के बाद ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1