मीरागंज विधानसभा में ₹72.96 लाख से बनेगी नई सड़क: विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कुरतरा-लक्ष्मण जती मंदिर मार्ग का किया शिलान्यास मीरागंज विधानसभा में ₹72.96 लाख से बनेगी नई सड़क: विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कुरतरा-लक्ष्मण जती मंदिर मार्ग का किया शिलान्यास बरेली। मीरागंज तहसील क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को सुदृढ़ करने और जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के कुरतरा से प्रसिद्ध लक्ष्मण जती मंदिर होते हुए सतुईया खास तक बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय बीजेपी विधायक डॉ. डीसी वर्मा द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य की कुल स्वीकृत लागत ₹72.96 लाख है। सड़क निर्माण से कुरतरा, लक्ष्मण जती मंदिर और सतुईया खास सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लक्ष्मण जती मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आवागमन अब अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, जनता की सुविधा और बेहतर सड़कें हमारी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाना हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। इस शुभ अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन श्री तेजपाल सिंह फौजी, श्री खेमपाल गंगवार (पत्रकार), श्री राजू भारती, श्री बबलू गंगवार, श्री हरिराम लोधी, श्री यशवंत चौधरी, श्री उमेश साहू, श्री दीपक गंगवार सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

- गणपति विसर्जन पर भाईचारे की मिसाल मुस्लिम भाइयों ने की पुष्पवर्षा फल-जल वितरण कर किया स्वागत बड़ा बाजार, बरेली बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।1
- जिला कारागार बरेली में शिक्षा के जरिए बंदी बनेंगे आत्मनिर्भर , नवभारत साक्षरता परीक्षा में 35 बंदियों ने लिया हिस्सा बरेली। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रेरणा एवं पुलिस महानिदेशक, कारागार पी.सी. मीणा के निर्देशन में प्रदेश की जेलों में बंदियों की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास एवं पुनर्वास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार, बरेली में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से 8 अगस्त से साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया। साक्षरता कार्यक्रम को प्रारंभ कराने में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान का भी विशेष सहयोग रहा। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को नवसाक्षर बंदी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें पांच महिला बंदी भी शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले बंदियों को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एनआईओएस की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कारागार में साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, बरेली द्वारा बंदियों की शिक्षा के लिए तैनात शिक्षक संजीव गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा के संचालन में जेलर आनन्द सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी एवं देवदत्त ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए जेल में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी शिक्षा एवं कौशल अर्जित कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट यादवेन्द्र मोहन, कनिष्ठ सहायक राहुल मिश्रा, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह सहित अशोक शुक्ल, बृजेश मिश्र, शैली शर्मा एवं रीना आदि उपस्थित रहे। बाइट अलोक शुक्ला जिला जेल जेलर बाइट सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान1
- पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सांसद, विधायक, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के लोग मौजूद रहे।1
- D० Anish Veg karykram Bareilly/ samarthak V karykarta upasthit rahe/ Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/ rojgar aur surcha par teekhe sball/ sakdon ki tadat mein karykarta/ jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/ Samaj Badi party ka gunjan mahol/ D० Anish Veg karykram Bareilly/ samarthak V karykarta upasthit rahe/ Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/ rojgar aur surcha par teekhe sball/ sakdon ki tadat mein karykarta/ jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/ Samaj Badi party ka gunjan mahol/1
- बरेली जिला अस्पताल से महिला बंदी को बुर्का पहनाकर भगाने में शामिल शातिर अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली, बरेली पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती महिला अभियुक्ता (ममता) को पुलिस की निगरानी से बुर्का पहनाकर भगाने में मदद करने वाले 01 शातिर अभियुक्त विशाल पुत्र पप्पू वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। 🔹 मामला क्या था? दिनांक 02.09.2026 को जिला अस्पताल में भर्ती महिला अभियुक्ता ममता को उसके बेटों (केशव व विशाल) ने बुर्का उपलब्ध कराया था। महिला अभियुक्ता बाथरूम में जाकर बुर्का पहनकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। 🔹 कार्रवाई: 21 सितंबर 2026 को चौपला चौराहा पुल के पास से भागने की फिराक में खड़े अभियुक्त विशाल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। #BareillyPolice #UpPolice #CrimeNews #Bareilly #UPPoliceInAction1
- आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) को CEIR पोर्टल, उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए बरामद करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा दी गयी बाइट*1
- बरेली पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी, 24 घंटे में खुलासा बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का डीजल, पाइप और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।1
- राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन। कृष्ण गोपाल राज में कराया विशाल भंडारा। राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन। कृष्ण गोपाल राज में कराया विशाल भंडारा।1
- Bareilly up laga gangster/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly mein apraadhiyon ke kher nahi/ Thana baradari panjikrit gang/ Thana baradari 3 sater badmashon Ko Kiya girftar/ badmashon ke gang ko pakda/ Bareilly up laga gangster/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly mein apraadhiyon ke kher nahi/ Thana baradari panjikrit gang/ Thana baradari 3 sater badmashon Ko Kiya girftar/ badmashon ke gang ko pakda/1