महज ओवरलोड में थोड़ा कार्यवाही से केवल हलचल और कुछ नहीं 📰*बांदा से फतेहपुर तक मोरम का अवैध खेल: लोकेटरों के सहारे दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक* 🚛 फतेहपुर। बांदा जनपद के मर्का क्षेत्र से निकलने वाले मोरम घाटों का अवैध परिवहन अब फतेहपुर जिले में गंभीर समस्या बनता जा रहा है। रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल इस पूरे अवैध खेल का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां शाम ढलते ही सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर मोरम लेकर गुजरते हैं। ➡️*सूत्रों के अनुसार*, ये वाहन बांदा जिले की मर्का खदान खंड संख्या तीन व चार से निकलकर असोथर नगर पंचायत, मुराइन डेरा, प्रताप नगर झाल तिराहा जैसे इलाकों से होते हुए निकलते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 🥸*लोकेटरों का नेटवर्क बना ‘ढाल’* इस पूरे अवैध कारोबार में लोकेटरों की भूमिका बेहद अहम बताई जा रही है। ये लोकेटर प्रशासन की मूवमेंट पर नजर रखते हैं और लोकेशन के आधार पर ट्रक चालकों को सूचना देते हैं, जिससे ओवरलोड वाहन आसानी से निकल जाते हैं। 🛑*तिरपाल से ढकी सच्चाई* ट्रक चालकों ने अधिकारियों की नजर से बचने के लिए नया तरीका अपनाया है। अधिकांश वाहनों की पूरी बॉडी को तिरपाल से ढक दिया जाता है, जिससे ओवरलोडिंग छिपी रहती है। कई वाहनों की नंबर प्लेट पर कालिख पोती गई है या वे बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ⏱️*शाम से सुबह तक चलता है खेल* अवैध परिवहन का यह सिलसिला शाम से लेकर सुबह तक लगातार जारी रहता है। रात के अंधेरे में यह गतिविधि और तेज हो जाती है। ⚠️*हादसों का खतरा ग्रामीणों में आक्रोश* ओवरलोडिंग की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संकरी सड़कों पर भारी वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई भी बेअसर साबित हो रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ➡️*थाने के पास ही बेखौफ खेल* हैरानी की बात यह है कि असोथर थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर खुलेआम यह अवैध परिवहन जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। 📷*लाइव तस्वीरें बयां कर रहीं सच* स्थानीय लोगों द्वारा ली गई लाइव तस्वीरें इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला रही हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नियमों की अनदेखी हो रही है। 💥*ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।*

- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अब्दुल्लापुर घूरी के सुल्तानपुर मजरे में 23 मार्च की परिवर्तन यात्रा की जानकारी दिया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।1
- फतेहपुर में मवेशी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 9 बदमाश गिरफ्तार—एक को पैर में गोली फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे के पास पुलिस और मवेशी चोर गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, देर रात चेकिंग के दौरान तीन लग्जरी गाड़ियों में संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर 8 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि लवलेश निषाद को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कल्यानपुर, गाजीपुर और जहानाबाद थाना क्षेत्रों में बकरा-बकरी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यह गिरोह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों के घरों से बंधे मवेशियों को चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने किया मवेशी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की बकरियां, करीब 58 हजार रुपये नकद, अवैध असलहा और तीन गाड़ियां (एक एक्सयूवी 300, बोलेरो और वैगनआर) बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पकड़े गए बदमाशों में लवलेश निषाद (हमीरपुर), राज निषाद (कानपुर देहात), सूरज (हमीरपुर), अरविंद निषाद (कानपुर नगर), जितेंद्र (कानपुर नगर), रमन पांडे (कानपुर नगर), अमित राज (हमीरपुर) और पंकज सोनकर (कानपुर देहात) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई से संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड के पास बीती रात 9:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर से आ रहे ऑटो रिक्शा ( up 71सी टी 5328)को मौरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप पुत्र महेश सविता निवासी कस्बा गाज़ीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अज्ञात व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान के प्रयास जारी है। वहीं ऑटो में सवार तीन लोगों को मामूली चोटे आई है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- फतेहपुर खागा तहसील परिसर के सभागार मे आज सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवश मे फतेहपुर मुख्यविकाश अधिकारी ने सुनी जनसमस्या इस मौके पर खागा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार खागा नायब तहसीलदार सहित तहसील क्षेत्र के अधिकारी रहें मौजूद वही तहसील क्षेत्र के छःथानो मे से दो थानो के पुलिस विभाग के लोग रहें मौजूद बांकी चार थानो के पुलिस विभाग के लोग रहें नदारत.1
- *बिग ब्रेकिंग न्यूज फतेहपुर* *💥 राम जन्मोत्सव पर्व की तैयारियों का थाना प्रभारी ने लिया जायजा थाना परिसर में संपन्न हुई बैठक* *👉कस्बे वासियों ने बीते त्यौहार पर शांतिपूर्वक संपन्न कराने व सफल सुरक्षा चक्र के लिए थाना प्रभारी का जताया आभार* *👉श्री राम जन्मोत्सव पर थाना प्रभारी का अराजकतत्वों को स्पष्ट संदेश* *👉 हिन्दू संगठनों सहित क्षेत्र के समाजसेवियों के साथ थानाध्यक्ष का कुशल संवाद* *👉 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल व ड्रोन कैमरों की कड़ी निगरानी व पुलिस के खुफिया तंत्र ने पूरी कर ली तैयारी* *👉 अगर जरा भी फैलाई अराजकता तो होगी कड़ी कार्रवाई क्यों पुलिस के खुफिया जवान सादी वर्दी में क्षेत्र में रहेंगे तैनात* *👉जिले के हथगाव थाना क्षेत्र का पूरा मामला*1
- *राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बकेवर कस्बे में स्वागत* बकेवर फतेहपुर जनपद के बकेवर कस्बे में साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ता बड़ी तादात में मौजूद दिखाई दिया है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पहली बार फतेहपुर जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति का दौरा हुआ बकेवर कस्बे में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का फूल मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद से हजारों की संख्या में लोग स्वागत के लिए निकल पड़े भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय पदाधिकारी बड़ी तादाद में मौजूद रहे और साध्वी निरंजन ज्योति को बधाई दिया साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर जिले के पूर्व सांसद और केंद्र सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुकी हैं भाजपा शासन द्वारा उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है स्वागत के दौरान काफिला में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला अध्यक्ष अनु श्रीवास्तव भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सहित लगभग सैकड़ो क्षेत्रीय लोग बकेवर कस्बे में स्वागत के दौरान मौजूद रहे3
- Post by Devendra Kumar1
- फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड के पास भयानक हादसा हुआ जिसमें एक ऑटो फतेहपुर से गाजीपुर के ओर आ रहा था गाजीपुर तरफ से एक ट्रैक्टर फतेहपुर की ओर जा रहा सामने से ट्रैक्टर चालक ने ऑटो के आगे हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर मौत हो गई है एक की हालत गंभीर है ऑटो में 6 लोग सवार थे मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया ।1