विधायक संजय पाठक की फर्म से साइबर ठगी मामला: मुंबई से पकड़े गए 2 मुख्य आरोपी जेल भेजे गए *विधायक संजय पाठक साइबर ठगी मामला: मुंबई से पकड़े गए 2 मुख्य आरोपी जेल भेजे गए* कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की फर्म से 12 अगस्त को हुई 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपये (करीब डेढ़ करोड़) की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से गिरफ्तार किए गए मामले के 2 मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। *मुंबई में बनाई थी ठगी की फर्म* पुलिस द्वारा मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान मलिक (26 वर्ष, मूल निवासी संत कबीर नगर, यूपी) और अब्दुल जब्बार उर्फ साहिल (36 वर्ष, मूल निवासी हरिद्वार, यूपी) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में पालघर, महाराष्ट्र (मुंबई) में रह रहे थे और 'स्काईलूम स्पार्क प्राइवेट लिमिटेड' नाम की फर्म के मालिक हैं। ठगों ने इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के खातों के जरिए दो किस्तों में कुल 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इसी फर्म के खातों में ट्रांसफर करवाई थी। *मामले में अब तक की कार्रवाई* * कुल 9 आरोपी जेल पहुंचे: साइबर ठगी के इस बड़े मामले में अब तक 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। *कहां से कितने पकड़े गए:* * नरसिंहपुर के करेली से: 4 आरोपी * ग्वालियर से: 3 आरोपी * मुंबई से: 2 मुख्य आरोपी
विधायक संजय पाठक की फर्म से साइबर ठगी मामला: मुंबई से पकड़े गए 2 मुख्य आरोपी जेल भेजे गए *विधायक संजय पाठक साइबर ठगी मामला: मुंबई से पकड़े गए 2 मुख्य आरोपी जेल भेजे गए* कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की फर्म से 12 अगस्त को हुई 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपये (करीब डेढ़ करोड़) की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से गिरफ्तार किए गए मामले के 2 मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। *मुंबई में बनाई थी ठगी की फर्म* पुलिस द्वारा मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान मलिक (26 वर्ष, मूल निवासी संत कबीर नगर, यूपी) और अब्दुल जब्बार उर्फ साहिल (36 वर्ष, मूल निवासी हरिद्वार, यूपी) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में पालघर, महाराष्ट्र (मुंबई) में रह रहे थे और 'स्काईलूम स्पार्क प्राइवेट लिमिटेड' नाम की फर्म के मालिक हैं। ठगों ने इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के खातों के जरिए दो किस्तों में कुल 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इसी फर्म के खातों में ट्रांसफर करवाई थी। *मामले में अब तक की कार्रवाई* * कुल 9 आरोपी जेल पहुंचे: साइबर ठगी के इस बड़े मामले में अब तक 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। *कहां से कितने पकड़े गए:* * नरसिंहपुर के करेली से: 4 आरोपी * ग्वालियर से: 3 आरोपी * मुंबई से: 2 मुख्य आरोपी
- ट्रेन के आगे नन्हा शावक 💥 *बड़ी खबर*💥 *ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान* बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।1
- आपसी सद्भाव के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी1
- कैमोर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कैमोर नगर में अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया और अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई। विशाल जुलूस अमरैयापार से गाजे-बाजे और इस्लामी परचमों के साथ शुरू हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ भटिया मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। जबलपुर के राजकुमार बैंड ने बांधा समां जुलूस में जबलपुर से आई राजकुमार बैंड एंड पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड के कलाकारों ने नातिया कलाम और धार्मिक धुनें प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान अकीदतमंद उत्साह के साथ नजर आए। पुलिस-प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन और नगर के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा और उप-निरीक्षक दिनेश करोसिया पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं अंजुमन कमेटी सदर हाजी गुलाम भाई, जामा मस्जिद सदर हाजी महमूद खान, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान और पार्षद पप्पू टेलर सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के सदर एवं पदाधिकारियों ने जुलूस का मार्गदर्शन किया। नगर परिषद की व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद आयोजन के दौरान नगर परिषद कैमोर की ओर से साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जामा मस्जिद परिसर में जुलूस के समापन के अवसर पर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।4
- 🔳बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ* 🔳बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर 🔳अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ* 🔳कलेक्टर ने कोरी दंपत्ति के इलाज और बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश 🔳कटनी - कभी-कभी किसी बड़ी व्यवस्था की पहचान बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि किसी बुजुर्ग के कंधे के पास खड़े होकर पूछे गए एक छोटे-से सवाल से होती है—“दादा, क्या तकलीफ है?” कन्हवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ऐसा ही एक भावुक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नजर इलाज के लिए आए वृद्ध कोरी दंपत्ति पर पड़ी। कलेक्टर उनके पास जा पहुंचे, आत्मीयता से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य की परेशानी जानी। फिर जो हुआ, वह महज एक प्रशासनिक निरीक्षण नहीं था। *अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए* कन्हवारा निवासी 60 वर्षीय सोनाबाई कोरी और 65 वर्षीय हरिदास कोरी को कलेक्टर श्री तिवारी स्वयं डॉक्टर कक्ष तक लेकर गए। स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हुआ तो कलेक्टर बेटे की तरह...वहीं खड़े रहे। उन्होंने चिकित्सकों से ऐसे सवाल किए, जैसे कोई बेटा अपने बुजुर्ग माता-पिता की बीमारी के बारे में पूछता है। “अम्मा को क्या परेशानी है?” फिर उन्होंने दादा हरिदास कोरी की तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि सोनाबाई कोरी को काफी समय से बुखार आने के कारण हड्डियों से संबंधित परेशानी है। हरिदास कोरी भी हड्डियों की समस्या से पीड़ित हैं। कलेक्टर ने दोनों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। लेकिन उनकी चिंता इलाज तक ही सीमित नहीं रही। *बीपीएल कार्ड भी बनेगा, ताकि सहारा और मजबूत हो* कलेक्टर श्री तिवारी ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देश दिए कि कोरी दंपत्ति का बीपीएल कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्रता के अनुसार उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। *टीबी से जूझ रही महिला के लिए दवा के साथ पोषण की चिंता* इसी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के पहुंची कन्हवारा की एक महिला टीबी रोग से पीड़ित थी। कलेक्टर ने उससे भी बात की और पूछा कि उसे शासन से मिलने वाली निःशुल्क दवाइयां नियमित रूप से मिल रही हैं या नहीं। महिला के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को उसके लिए पोषण आहार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चे के टीकाकरण के भी निर्देश दिए। क्योंकि बीमारी में लड़ाई केवल दवाइयों से नहीं, पोषण और हौसले से भी लड़ी जाती है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी1
- सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है2
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला में धूमधाम से बनाया गया आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार आए हैं' जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी सिहोरा/खितौला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया। 'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा पप्पू बाबा इसराइल फल वाले एहसान अंसारी रिजवान मंसूरी पार्षद अरशद खान अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी कादेर मंसूरी पप्पू बाबा एम मंसूर मंसूरी आदि लोग मुस्लिम उपस्थित थे4
- दिल्ली दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की हकीकत ये है आम के मौसम में हर साल अक्सर मीडिया में ये खबर आती है कि दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी है जो ढाई से तीन लाख रुपये किलो है, बागवानों के इंटरव्यू दिखाए जाते हैं अखबारों में उनके फ़ोटो छपते हैं, हमने पहले भी लिखा था कि अगर मियाजाकी ढाई तीन लाख रुपये किलो है तो हर आदमी अपने घर मे दो पेड़ भी लगा ले तो वो करोड़पति बन जायेगा और भारत मे बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी,भारत का हर आदमी काम से कम करोड़पति तो बन ही जायेगा, मंडी में ढाई तीन लाख रुपये किलो तो नही ढाई तीन सौ रुपये किलो कीमत है इस मियाजाकी आम की, मीडिया के भाई बंधुओं से भी अपील है कि खबर लिखने या डालने से पहले उसकी हकीकत मालूम कर लिया करें l1