logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुमरी में भीषण हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर, दो में लगी आग, एक की जलकर मौत गिरीडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ट्रक में सवार व्यक्ति की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
2 hrs ago

डुमरी में भीषण हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर, दो में लगी आग, एक की जलकर मौत गिरीडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ट्रक में सवार व्यक्ति की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • पार्थ हॉलिडे बस का ब्रे*क फे*ल, पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ पर भी*षण ट*क्क*र दम्पति धा*य*ल बेहतर इ*ला*ज के लिए धनबाद रे*फ*र !! #LocalNews #Giridih #viralnews #ग्राउंड्रीयलिटी #samachartimes
    1
    पार्थ हॉलिडे बस का ब्रे*क फे*ल, पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ पर भी*षण ट*क्क*र दम्पति धा*य*ल बेहतर इ*ला*ज के लिए धनबाद रे*फ*र !!
#LocalNews #Giridih #viralnews #ग्राउंड्रीयलिटी #samachartimes
    user_Samachar times
    Samachar times
    Journalist Jamua, Giridih•
    13 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर पांडेयडीह के समीप एक सड़क दुर्घटना में देवरी खोरोडीह के एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हीरोडीह पुलिस की मदद से जमुआ रेफरल अस्पताल भेजा गया। #roadaccidentnews #JharkhandNews #Giridihnews #jamuakhorimahuamarg #swasthyabyawsthaswasthymantrijharkhandambulence #PNews
    1
    जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर पांडेयडीह के समीप एक सड़क दुर्घटना में देवरी खोरोडीह के एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हीरोडीह पुलिस की मदद से जमुआ रेफरल अस्पताल भेजा गया।
#roadaccidentnews 
#JharkhandNews 
#Giridihnews
#jamuakhorimahuamarg
#swasthyabyawsthaswasthymantrijharkhandambulence
#PNews
    user_Pravesh Pandey
    Pravesh Pandey
    पत्रकार Giridih, Jharkhand•
    16 hrs ago
  • गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग के पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार “पार्थ हॉलिडे” नामक बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दुखन साव अपनी पत्नी के साथ खोरीमहुआ से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण घायलों को तुरंत ऑटो से इलाज के लिए जमुआ भेजा गया। बाद में एम्बुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को भेजा जा चुका था। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग के पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार “पार्थ हॉलिडे” नामक बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक सवार दुखन साव अपनी पत्नी के साथ खोरीमहुआ से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण घायलों को तुरंत ऑटो से इलाज के लिए जमुआ भेजा गया। बाद में एम्बुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को भेजा जा चुका था।
फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    17 hrs ago
  • बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बगोदर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कुदर के पूर्व मुखिया दिनेश्वर दास ने घोषणा करते हुए कहा कि बगोदर बस स्टैंड परिसर में जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी। वहीं समाजसेवियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान कर भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस दौरान “जय भीम”, “बाबा साहब अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा बस स्टैंड परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल को झंडा एवं कटआउट से सजाया गया था,
    1
    बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बगोदर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कुदर के पूर्व मुखिया दिनेश्वर दास ने घोषणा करते हुए कहा कि बगोदर बस स्टैंड परिसर में जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी।
वहीं समाजसेवियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान कर भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
इस दौरान “जय भीम”, “बाबा साहब अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा बस स्टैंड परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल को झंडा एवं कटआउट से सजाया गया था,
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.