logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 घंटे में खुलासा: कोर्ट साइट से 40 कुंतल सरिया चोरी, 12 आरोपी गिरफ्तार” औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से करीब 40 कुंतल सरिया चोरी हुआ था। पुलिस ने संयुक्त अभियान में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से करीब 3.50 लाख रुपये का माल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो और i20 कार बरामद हुई। खास बात यह रही कि आरोपी साइट पर मजदूरी का काम करते थे।

3 hrs ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

24 घंटे में खुलासा: कोर्ट साइट से 40 कुंतल सरिया चोरी, 12 आरोपी गिरफ्तार” औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से करीब 40 कुंतल सरिया चोरी हुआ था। पुलिस ने संयुक्त अभियान में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से करीब 3.50 लाख रुपये का माल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो और i20 कार बरामद हुई। खास बात यह रही कि आरोपी साइट पर मजदूरी का काम करते थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सत्र के शुभारंभ के साथ इस पावन अवसर ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह और भक्ति से सराबोर कर दिया।* इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप द्वारा भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाई गईं, जिनसे विद्यार्थियों को साहस, भक्ति एवं सेवा की भावना का संदेश मिला। प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं उनके परम भक्त हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, इंजी. दिनेश पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही, नए सत्र के प्रथम दिन इस प्रकार का शुभ आयोजन पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश लेकर आया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल,संगीता दीक्षित,शशि पाल सोनाक्षी, सेजल,सुदीप,निकिता समेत समस्त स्टॉफ मैजूद रहा !!
    1
    औरैया। पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सत्र के शुभारंभ के साथ इस पावन अवसर ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह और भक्ति से सराबोर कर दिया।* इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप द्वारा भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाई गईं, जिनसे विद्यार्थियों को साहस, भक्ति एवं सेवा की भावना का संदेश मिला। प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं उनके परम भक्त हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, इंजी. दिनेश पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही, नए सत्र के प्रथम दिन इस प्रकार का शुभ आयोजन पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश लेकर आया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल,संगीता  दीक्षित,शशि पाल सोनाक्षी, सेजल,सुदीप,निकिता समेत समस्त स्टॉफ मैजूद रहा !!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे एक युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया। इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे एक युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया। 
इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    1
    औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    4
    24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    3
    सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    4
    दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था।  जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम  प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः  हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष,  अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष,  अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष,  विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष,  कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी  बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर  माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर में आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रांशु को घर में खींचकर मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर में आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रांशु को घर में खींचकर मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में आज औरैया सदर तहसील के औरैया- दिबियापुर रोड स्थित ग्राम- सेहुद की गाटा संख्या- 2409 पर की गई अवैध प्लाटिंग को दिबियापुर पुलिस की उपस्थिति में ध्वस्त करा दिया गया l टीम में उपजिलाधिकारी, सदर अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय अपने अन्य सहयोगी स्टाफ व जे सी बी के साथ मौजूद थे। अतिक्रमण हटाते समय काफी विरोध हुआ जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया l करीब पांच एकड़ पर यह प्लाटिंग थी l ध्वस्त कराने से पूर्व प्लाटिंग करने वालों को नियमानुसार नोटिस भी दी गयी थी परन्तु उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया और प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी l अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही जिला प्रशासन के स्तर से लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l
    1
    जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में आज औरैया सदर तहसील के औरैया- दिबियापुर रोड स्थित ग्राम- सेहुद की गाटा संख्या- 2409 पर की गई अवैध प्लाटिंग को दिबियापुर पुलिस की उपस्थिति में ध्वस्त करा दिया गया l टीम में उपजिलाधिकारी, सदर अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय  अपने अन्य सहयोगी स्टाफ व जे सी बी के साथ मौजूद थे। अतिक्रमण हटाते समय काफी विरोध हुआ जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया l करीब पांच एकड़ पर यह प्लाटिंग थी l ध्वस्त कराने से पूर्व प्लाटिंग करने वालों को नियमानुसार नोटिस भी दी गयी थी परन्तु उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया और  प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी l अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही जिला प्रशासन के स्तर से लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.