नेशनल हाईवे 27 पर तेज रफ्तार का कहर , दो की मौत एक घायल स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मारू भाटो के पास पराना क्षेत्र में तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डाबी थाना अधिकारी सीआई हेमराज शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से डाबी सीएचसी पहुंचाया गया। रास्ते में ही बिजोलिया के बांका निवासी 50 वर्षीय मदन लाल भील की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। कोटा में इलाज के दौरान लोहरदा, बिजोलिया निवासी 45 वर्षीय नानूराम भील ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बांका निवासी मोहन भील का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। दोनों वाहनों के चालकों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और दोनों ही मृतकों का कल सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

- Post by JP prajapat1
- 📍 बूँदी ज़िले की दुखद खबर तहसील रायथल के खटकड़ क्षेत्र के लोहारपुरा गांव में आज भीषण आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों #ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 40–50 बीघा गेहूं की फसल और तुलिया जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। महंगे खाद और बीज लगाकर किसानों ने बड़ी उम्मीदों से #फसल तैयार की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी मेहनत पर #पानी फेर दिया। 👉 इस नुकसान के बाद पीड़ित किसान अब सरकार और बीमा कंपनियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं। 👉 हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों के घरों में #शाम को चूल्हा तक नहीं जल पाया। 👉 आखा तीज (अबूझ सावा) जैसे शुभ अवसर पर, जब कई किसानों की बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इस #हादसे ने उनके सपनों को भी झटका दे दिया है। अब किसान #बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर चिंता में हैं और सब कुछ #भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं। 🙏 प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल #सके।1
- 23 मार्च को शहीद दिवस पर विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से काव्य संध्या का आयोजन किया गया, साथ ही इस बार शहीद दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया, शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए...1
- Post by Mahendar.merotha1
- Post by VKH NEWS1
- चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था1
- देईखेड़ा में एफसीआइ के समर्थन मूल्य गेंहू खरीद का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया शुभारंभ, तेजाजी मेला ग्राउंड पर शुरू हुई गेंहू की खरीद।1
- Post by JP prajapat1