Police की कार्रवाई : महज 06 घंटे में हत्या कांड का उद्भेदन, आरोपी पुत्र गिरफ्तार आज दिनांक 14.03.2026 को मालसलामी थाना क्षेत्र में लगभग 80 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को किसी के द्वारा ईंट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने तथा जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया गया। साथ ही FSLTeam एवं DogSquads को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष, मालसलामी के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। मानवीय सूचना संकलन एवं DogSquads की सहायता से गठित टीम द्वारा महज 06 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का पुत्र है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में डॉ. गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी द्वारा दी गई बाइट... Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar District Administration Patna BiharNewsLive

- बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. #ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पैजावा इलाके में STF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। यहाँ एक प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेस के अंदर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। करोड़ों की लॉटरी बरामद और अंतरराज्यीय कनेक्शन छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यहाँ छपने वाली लॉटरी न केवल बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर राज्य के बाहर भी भेजा जाता था। पुलिस इसे एक बड़े संगठित गिरोह के रूप में देख रही है जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। 18 लोग हिरासत में, जांच तेज इस मामले में पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है और प्रिंटिंग प्रेस का मालिक इस सिंडिकेट में किस हद तक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रेस को सील कर दिया है और बरामद लॉटरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। Trending News4
- पटना में यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। वीर चंद्र पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान गेट से इनकम टैक्स चौराहा तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष इंजीनियर मनीष कुमार सिंह ने यूजीसी एक्ट 2026 को सवर्ण समाज के लिए “काला कानून” बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून जबरदस्ती थोपा गया है और सरकार को इसे जल्द वापस लेना चाहिए, अन्यथा सवर्ण समाज आंदोलन तेज करेगा। आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “यूजीसी गो बैक” और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से अपील की कि कानून को वापस लेकर सवर्ण समाज के साथ हो रहे कथित अन्याय का समाधान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान सिवान जिले में राजपूत समाज की एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर भी गहरा आक्रोश जताया गया। नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Patna Police की कार्रवाई।। दिनांक 15.03.2026 को चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने स्थित एक होटल के स्टॉफ के साथ 05-06 असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार से लैस होकर मारपीट करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाने के गश्ती दल द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने लगे। गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे वाहन (कार) का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 02 देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंशः- District Administration Patna Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar LIVE BIHAR NEWS arrested Biharpolice Patnapolice chitraguptnagarps1
- पटना के राजीव नगर में ‘स्मार्ट गैरेज’ का हुआ शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल सिंह ने किया उद्घाटन1
- aise hi video dekhne ke liye like karke follow kar Jana 🎎✅👍👍#comedy #news1
- #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔ इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews1