हजारीबाग की 'निर्भया' के लिए चतरा में फूटा गुस्सा; भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार को घेरा, फांसी की मांग! हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ अब चतरा में भी जनाक्रोश भड़क उठा है। भाजपा महिला मोर्चा ने समाहरणालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी देने की मांग की है। विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव की मासूम की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। झाड़ियों में मिली बच्ची की क्षत-विक्षत लाश, निकाली गई आंखें और कटी हुई जीभ दरिंदगी की गवाही दे रही है। चतरा में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने हेमंत सरकार और हजारीबाग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और दोषियों को अविलंब फांसी देने की मांग की।
हजारीबाग की 'निर्भया' के लिए चतरा में फूटा गुस्सा; भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार को घेरा, फांसी की मांग! हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ अब चतरा में भी जनाक्रोश भड़क उठा है। भाजपा महिला मोर्चा ने समाहरणालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी देने की मांग की है। विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव की मासूम की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। झाड़ियों में मिली बच्ची की क्षत-विक्षत लाश, निकाली गई आंखें और कटी हुई जीभ दरिंदगी की गवाही दे रही है। चतरा में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने हेमंत सरकार और हजारीबाग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और दोषियों को अविलंब फांसी देने की मांग की।
- Post by Hindustan Express News1
- गर्मी के मौसम में कुहाँसे की चादर ओढे नज़र आया रांची आज अचानक रांची का मौसम बदला नज़र आ रहा है। सुबह रांची में घनघोर कुहंसा छा गया। 50 मीटर भी मुश्किल से दिख रहा था। अभी भी कुंहंसा छाया है। रांची में गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास दिलाने वाला रांची का मौसम वाकई लाजबाब है।1
- आज हजारीबाग का रामनवमी बीत चुका पर हजारीबाग शहर खामोश है और हजारों सवाल पुछ रहा है । कया ईस तयोहार को हम लोग दुश्मनी साधना का तयोहार बनाते जा रहे है । याद किजीऐ बिते साल के रामनवमी या उस से पहले के रामनवमी हमेशा किसी न किसी की हत्या छुरा बाजी पर आखीर कयो ऐसा करते हैं लोग । कया मीलता है माहौल खराब करने से कयो करते है ऐसा लोग । कब सुधरेगे हम लोग कुछ हम ईस भीडीओ से सीखनी चाहिए ।1
- हजारीबाग विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय अबोध बालिका के साथ हुई दरिंदगी और फिर उसकी निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स और अमानवीय कृत्य के विरोध में तथा दोषियों पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की घोषणा के अनुरूप सोमवार यानी 30 मार्च को हजारीबाग जिला पूर्णतः बंद रहेगा । इस गंभीर विषय पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए हजारीबाग जिला वासियों से इस बंदी को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारी मासूम बेटी के साथ जो हुआ वह मानवता पर कलंक है और प्रशासन को नींद से जगाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। उन्होंने जिले के तमाम व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वतः बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया है। हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी इस बंदी के समर्थन में जनता से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महज बंदी का आह्वान नहीं, बल्कि उस अबोध बालिका को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हजारीबाग की सामूहिक आवाज है। भाजपा ने विश्वास जताया है कि हजारीबाग की जनता अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस बंदी को पूर्णतः सफल बनाएगी ताकि सोई हुई सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके।1
- दारू (हजारीबाग): विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिक के साथ हुई निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में रविवार को दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हत्यारों को फांसी दो” और “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लिखे हुए थे। पूरे क्षेत्र में गूंजते नारों के बीच माहौल गमगीन और आक्रोशपूर्ण बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की जघन्य घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।1
- विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दरिंदगी और मौत मामले में भाजपा का हजारीबाग बन्द। सड़क पर उतरे भाजपाई1
- यह कार्यक्रम ना सिर्फ एकता एवं संस्कृति बल्कि आपसी भाईचारे का भी प्रतिक बना। समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री गंगाधर दुबे जी, हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल जी, सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह जी, कयुम अहमद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामभक्तों को तलवार भेंट करना सम्मान के साथ- साथ यह संदेश है कि हमें धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए। तलवार शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक है, जो रामनवमी के संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।1
- $9721; search 🔎🔍 hai na 😀😂😀4