Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान........ पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा, ये वीडियो
Khabro Ki Paini Najar News New
फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान........ पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा, ये वीडियो
More news from Lucknow and nearby areas
- लखनऊ । फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा, ये वीडियो देखिये1
- मुंशी पुलिया चौकी से 10 मीटर दूर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बीचसड़क पर भर रहे सवारियां 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया क्षेत्र में चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारियां भरते नजर आ रहे हैं, जिससे शाम के व्यस्त समय में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय नियमित पुलिस गश्त और यातायात व्यवस्था पर निगरानी की आवश्यकता होती है, लेकिन अक्सर मौके पर प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। गौरतलब है कि आज ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश और चेतावनी दी है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि मुंशी पुलिया क्षेत्र में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।1
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास विकास केवल सड़कें नहीं, जनता के जीवन को सुगम बनाने का संकल्प है।" विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा "More Work, More Tension… No Work, No Tension." लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिए स्वीकृत 40 विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास आज कन्वेंशन सेंटर, इंदिरा नगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनसेवा और विकसित लखनऊ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। आज जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। लखनऊ आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि "More Work, More Tension… No Work, No Tension." विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या यही है कि जिन्होंने वर्षों तक काम नहीं किया, उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं है। टेंशन उसी को होती है जो जनता के लिए दिन-रात कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन हमारी सरकार हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और राज्य तकनीक, आधुनिक परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, पूर्व आईएएस और सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी जी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, श्री जी.डी. शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री श्री पंकज सक्सेना, महानगर महामंत्री श्री घनश्याम अग्रवाल 'गुड्डा', श्री दिलीप लोधी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।2
- मौलाना जार्जिस की कथित बदजुबानी पर भाजपा का विरोध तेज। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की। लखनऊ- मौलाना जार्जिस की कथित बदजुबानी पर भाजपा का विरोध तेज। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की। राकेश त्रिपाठी बोले- सावन के पवित्र महीने में दंगे भड़काने की कोशिश हो रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने की नीयत से ऐसी भाषा बोल रहे हैं।।1
- पंजाब प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही है भीम आर्मी और कांग्रेस पंजाब प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के साथ लगातार हिंसा और शोषण किया जा रहा है जिसके चलते पंजाब प्रदेश के सभी सामाजिक संगठन के लोगों ने एकजुट होकर #मजदूरों की आवाज को बुलंद किया। प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर के हम भी भीम आर्मी संगठन एवंभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सहयोग से हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।।1
- लखनऊ ब्रेकिंग पारा क्षेत्र में लूट की घटना सामने आई..... उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला थाना पारा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां महोबा से गिट्टी लादकर लखनऊ आ रहे एक डीजल टैंकर चालक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। पीड़ित सुशील के अनुसार, वह 18 टायर ट्रक लेकर लखनऊ आ रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कुशालगंज के आगे पहुंचा, तभी एक हुंडई कार (नंबर UP32 HN 9943) में सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर करीब 15 हजार रुपये की नकदी और लगभग 200 लीटर डीजल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मुंशी पुलिया चौकी से 10 मीटर दूर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बीच सड़क पर भर रहे सवारियां 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया क्षेत्र में चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारियां भरते नजर आ रहे हैं, जिससे शाम के व्यस्त समय में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय नियमित पुलिस गश्त और यातायात व्यवस्था पर निगरानी की आवश्यकता होती है, लेकिन अक्सर मौके पर प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। गौरतलब है कि आज ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश और चेतावनी दी है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि मुंशी पुलिया क्षेत्र में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।1