logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर 11 मार्च को आयेंगें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत सागर 11 मार्च को आयेंगें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत मुख्यमंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर मंत्री राजपूत ने किया कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण के साथ ही ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का होगा भव्य उद्घाटन सागर, दिनांक 10 मार्च 2026 सागर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव सागर आ रहे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशेष रूप से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगें। कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव एवं सभी अतिथियों का बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में इस शिक्षा के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथि दोपहर लगभग 12ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगें। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नीरज सिंह, पार्षद रूपेश यादव, छुट्टन तिवारी, युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मनीष चैबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, प्रदीप राजौरिया, सुधीर गुरहा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी.आर., एस.पी.विकास सहवाल सहित शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 😅😅😂🤣🤣
    1
    😅😅😂🤣🤣
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    1
    परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ ।
*जिला सागर मध्य प्रदेश*
*तहसील देवरी के ग्राम* मोरई 
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई
में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के  मंत्रो का जाप किया गया 
और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर 
सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    1
    परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस  प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकेशन :-बीना कंजिया रिपोर्टर :-राकेश सेन संकल्प से समाधान अभियान 12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे। बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके । उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए। 12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए
    3
    लोकेशन :-बीना कंजिया
रिपोर्टर :-राकेश सेन 
संकल्प से समाधान अभियान
12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे।
बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह  अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। 
इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है।
ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके ।
उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए।
12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया ₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा
में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया
₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल
इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    1
    राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना
बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है । शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है । समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।
    1
    लोकेशन :- बीना
रिपोर्टर :- राकेश सेन
हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन
बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों  हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान  संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान  के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान  का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है ।
शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान  का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है  ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है ।
समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.