सासनी के गोहाना में 18वें उर्स का भव्य आयोजन, सपा नेता रामनारायण काके का जोरदार स्वागत हाथरस। सासनी ब्लॉक के ग्राम गोहाना में 18वां उर्स पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर उर्स के आयोजक राशिद खान फोरमैन एवं कमेटी के सदस्यों ने रामनारायण काके का फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने अतिथियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान आयोजन समिति द्वारा रामनारायण काके के साथ आए सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से: मास्टर कल्ल हासन (पूर्व नगर अध्यक्ष) अनिल कुमार वार्ष्णेय (वरिष्ठ नेता) शैलेंद्र कुमार सेंगर (विधानसभा अध्यक्ष) अकरम खान (नगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा) नेत्रपाल सिंह राजपूत (संचालनकर्ता) सनी, चमन खान, पिंटू दिवाकर और दीपू ठाकुर शामिल रहे। उर्स के सफल आयोजन में नासिर खान, फिरोज खान, चमन खान, लव कुश श्रीवास्तव, मुनीर खान, इसाक खान, रईस खान और कोमल प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही सपा के बूथ अध्यक्ष चमन खान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन नेत्रपाल सिंह राजपूत द्वारा किया गया। उर्स के अवसर पर क्षेत्र में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

- hi5
- ओवरब्रिज पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक घायल, सूचना पर पुलिस ने घायल को कराया अस्पताल में भर्ती, अलीगढ़ रे जनपद हाथरस शहर के तालाब ओवरब्रिज पर दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक युवक पवनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। घायल युवक ने बताया कि वह फिरोजाबाद का रहने वाला है और हाथरस किसी काम से आया था तभी ओवर ब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर में वह घायल हो गया।1
- मथुरा के एक मंदिर में एक 62 साल के साधू ने एक 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया. लड़की अपने परिवार के साथ मंदिर के प्रांगण में रहती थी. घटना के दिन लड़की के माँ बाप किसी काम से बाहर गए हुए थे. घटना के दौरान लड़की की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने साधू को खूब मारा और उसको जूते चप्पलों का हार पहनाकर पुरे गाँव में उसकी परेड कराई उसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया. मथुरा के एक मंदिर में एक 62 साल के साधू ने एक 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया. लड़की अपने परिवार के साथ मंदिर के प्रांगण में रहती थी. घटना के दिन लड़की के माँ बाप किसी काम से बाहर गए हुए थे. घटना के दौरान लड़की की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने साधू को खूब मारा और उसको जूते चप्पलों का हार पहनाकर पुरे गाँव में उसकी परेड कराई उसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया.1
- हाथरस के जॉर्डन क्रिकेट स्टेडियम, मकनपुर में खेले गए मुकाबले में थाना सहपऊ ने मकनपुर टीम को शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस रोमांचक जीत ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।1
- हाथरस के महिला थाने में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत व सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए।3
- हाथरस के बनवारीपुर गाँव में एक दलित नाबालिग बच्चे को नाली में डालकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसकी बेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- हाथरस के सीर गांव के वार्ड नंबर 16 में नालियों का गंदा पानी घरों के आगे जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।8
- हाथरस के कुकरगवा गाँव में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बिना अनुमति रैली की आशंका के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया।1