पनवार हवाई पट्टी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश एयर एंबुलेंस सुविधा के लिए पनवार हवाई पट्टी को बनाया जाएगा सुरक्षित सीधी, कलेक्टर विकास मिश्रा ने पनवार हवाई पट्टी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए उसके सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हवाई पट्टी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए तथा पूरे क्षेत्र को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में इसका प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी का उन्नयन होने से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास एवं उन्नयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य शासन के विमानन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, “मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति 2025” के तहत हवाई पट्टियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना है, जिससे औद्योगिक, पर्यटन एवं मेडिकल सेवाओं को मजबूती मिल सके। इसी क्रम में जिले की हवाई पट्टियों के विस्तार, सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है।कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by Beerendar Aadiwashi1
- Post by Prime 24 News1
- विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भृमड करवाया गया सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया तथा शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भृमड कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की पहुंचे सिहावल दिए लोगों को आवश्यक निर्देश1
- Post by Devendra yadav1
- Post by Prakash Pathak Satna1