भैसोना गांव की नई पहचान: डॉक्टरों के बाद अब अफसर भी, अमित कुमार सिंह बने असिस्टेंट कमिश्नर (GST) प्रयागराज/प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) के घोषित अंतिम परिणाम में प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील स्थित भैसोना गांव के प्रतिभाशाली युवा अमित कुमार सिंह ने 152वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अमित कुमार सिंह, डॉ राजीव सिंह के छोटे भाई हैं। उनके पिता विनय कुमार सिंह हैं। अमित की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रयागराज के Exam Yug 24 संस्थान से अपनी तैयारी शुरू की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अमित की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों—राजेंद्र बहादुर सिंह, मुन्नू सिंह, दशरथ सिंह, आर.के. सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान सोनू सिंह, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह और मुलायम सिंह सहित सभी ग्रामवासियों ने अमित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गांव बना सफलता की नई पहचान भैसोना गांव पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और यहां से कई डॉक्टर निकल चुके हैं, जिसके चलते इसे “डॉक्टरों की फैक्ट्री” के रूप में जाना जाता है। अब प्रशासनिक सेवाओं में भी युवाओं का चयन होने लगा है, जिससे गांव की पहचान और मजबूत हो रही है। खास बात यह है कि हर वर्ष इस गांव से कोई न कोई छात्र-छात्रा सरकारी सेवा में चयनित होकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। अमित का सफलता मंत्र अमित कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन, समय-समय पर खुद को अपडेट रखने, परिवार के सहयोग और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “लगन और निरंतर प्रयास से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।” इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह ने कहा कि “संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही ऊंची होती है। अमित की सफलता इस बात का प्रमाण है कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत से कोई भी बाधा पार की जा सकती है।” वहीं Exam Yug 24 के निदेशक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यदि विद्यार्थी सही रणनीति, तकनीक और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, तो सफलता निश्चित है।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- परमशक्ति धाम परिचायिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन --- अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम में भव्य आयोजन। परमशक्ति धाम। परमशक्ति धाम, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य, दिव्य, नव्य प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन अवसर पर परमशक्ति धाम परिचायिका पत्रिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविदों द्वारा श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को किया गया। उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की प्रस्तुति परमशक्ति धाम परिचायिका के इस शिक्षा विशेषांक का प्रकाशन टीजीटी प्रकाशन समूह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, दिव्या, मानसी, निधि, फूल कुमारी कार्की, जूली सिंह, अतुल कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, दलबीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार कार्की, संदीप सिंह आदि सैकड़ों विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविद उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया।1
- Post by Questions News1
- *झांसी नेशनल चैनल munsif TV पर देखें झांसी पुलिस लाई पब्लिक के चेहरो पर मुस्कान, शिया सुन्नी समाज ने मिलकर सौंपा ज्ञापन सहयोगी कलाम कुरैशी के साथ सुल्तान आब्दी की रिपोर्ट*1
- Post by Sanjay Lal1