logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन संवाद मे आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का डी एम दिया निर्देश! समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जन संवाद के दौरान आम नागरिकों द्वारा भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, विद्युत, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं त्वरित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा उच्चतर स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें संबंधित कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की स्थिति का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने को कहा। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी को भी आवश्यक कार्रवाई एवं अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जन संवाद के दौरान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•

More news from बिहार and nearby areas
  • एक सड़क, दो योजनाएं! निर्माण योजना पर उठे सवाल, मुहल्ला के लोग राज्य सभा सांसद कोटे का कर रहें विरोध. नगर निगम की योजना के बाद राज्य सभा सांसद कोटा से भी कार्यादेश, स्थानीय लोगों के सवाल पर पल्ला क्षाड़ रहें अधिकारी
    1
    एक सड़क, दो योजनाएं! निर्माण योजना पर उठे सवाल, मुहल्ला के लोग राज्य सभा सांसद कोटे का कर रहें विरोध.
नगर निगम की योजना के बाद राज्य सभा सांसद कोटा से भी कार्यादेश, स्थानीय लोगों के सवाल पर पल्ला क्षाड़ रहें अधिकारी
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • जमुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है हम लोग शर्मिंदा है लेकिन सरकार को कोई शर्म और लाज नहीं रही। सम्राट चौधरी कहते थे रात में लड़कियां घूम रही है फ्री होकर पहले लड़की नहीं घूमती थी लेकिन अभी जीता जागता उदाहरण है। बिहार में लड़कियां सुरक्षित नहीं है दिन हो रात हो स्कूल कॉलेज सड़क कहीं पर भी लड़की सुरक्षित नहीं है घर के अंदर ना घर के बाहर भी सुरक्षित नहीं है।
    1
    जमुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है हम लोग शर्मिंदा है लेकिन सरकार को कोई शर्म और लाज नहीं रही।

सम्राट चौधरी कहते थे रात में लड़कियां घूम रही है फ्री होकर पहले लड़की नहीं घूमती थी लेकिन अभी जीता जागता उदाहरण है।

बिहार में लड़कियां सुरक्षित नहीं है दिन हो रात हो स्कूल कॉलेज सड़क कहीं पर भी लड़की सुरक्षित नहीं है घर के अंदर ना घर के बाहर भी सुरक्षित नहीं है।
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    49 min ago
  • दरभंगा में मोदी जी के दीप उत्सव कार्यक्रम में बोले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दरभंगा में मोदी जी के दीप उत्सव कार्यक्रम में बोले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद
    1
    दरभंगा में मोदी जी के दीप उत्सव कार्यक्रम में बोले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद
दरभंगा में मोदी जी के दीप उत्सव कार्यक्रम में बोले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • भु स्वामियों को अब नहीं लगाना पड़ेगा अंचल कार्यालय का चक्कर 30 अक्टूबर तक चलेगा जमाबंदी शुद्धिकरण अभियान
    1
    भु स्वामियों को अब नहीं लगाना पड़ेगा अंचल कार्यालय का चक्कर 
30 अक्टूबर तक चलेगा जमाबंदी शुद्धिकरण अभियान
    user_Janta Star News
    Janta Star News
    Local News Reporter सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के सेवा कुटीर में जहां कई सालों से जो लोग भटक चुके हैं नेपाल से आए थे कई लोगों के बेटे पिता आए हुए थे बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के सेवा कुटीर में कई लोग नेपाल जयनगर मुजफ्फरपुर से आए हुए थे जो कि सालों से रह रहे थे उनके घरों का पूरा खोजते हुए मनोबल टूट चुका था कि हमारे पिताजी हमारे बेटे जिंदा है या नहीं लेकिन सेवा कुटीर उन्हें लगातार अपने साथ रखकर डॉक्टर की सुविधा खाने-पीने की सुविधा रहने की सुविधा कपड़े एवं सभी कुछ का ध्यान रखते हुए रखें जब उनके गार्जियन को पता चला तो कल सेवा कुटीर में पहुंचे जहां प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर जी मौके पर पहुंचे और मिथिला के परंपरा के अनुसार उन्हें पाग चादर से सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा सेवा कुटीर के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एवं सभी लोगों के बीच कपड़ा एवं दैनिक कार्यों में जो उसे होने वाले सामान हैं सभी को वितरित की है और उन्होंने कहा यह बहुत ही स्वभाव की बात है लोगों में काफी खुशी का माहौल दिखाई दिया पूरा वीडियो जरूर देखें आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं अगर आपके आसपास कोई घटना दुर्घटना की जानकारी हो तो हमारे दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें 7549907957
    1
    दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के सेवा कुटीर में जहां कई सालों से जो लोग भटक चुके हैं नेपाल से आए थे कई लोगों के बेटे पिता आए हुए थे
बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के सेवा कुटीर में कई लोग नेपाल जयनगर मुजफ्फरपुर से आए हुए थे जो कि सालों से रह रहे थे उनके घरों का पूरा खोजते हुए मनोबल टूट चुका था कि हमारे पिताजी हमारे बेटे जिंदा है या नहीं लेकिन सेवा कुटीर उन्हें लगातार अपने साथ रखकर डॉक्टर की सुविधा खाने-पीने की सुविधा रहने की सुविधा कपड़े एवं सभी कुछ का ध्यान रखते हुए रखें जब उनके गार्जियन को पता चला तो कल सेवा कुटीर में पहुंचे जहां प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर जी मौके पर पहुंचे और मिथिला के परंपरा के अनुसार उन्हें पाग चादर से सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा सेवा कुटीर के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एवं सभी लोगों के बीच कपड़ा एवं दैनिक कार्यों में जो उसे होने वाले सामान हैं सभी को वितरित की है और उन्होंने कहा यह बहुत ही स्वभाव की बात है लोगों में काफी खुशी का माहौल दिखाई दिया पूरा वीडियो जरूर देखें आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं अगर आपके आसपास कोई घटना दुर्घटना की जानकारी हो तो हमारे दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें 
7549907957
    user_Sonu jha (Susant Suriya )
    Sonu jha (Susant Suriya )
    Media company गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए लिखा, "बाएं हाथ का जादू अब संभालेगा कमान! जहीर खान का चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में स्वागत है।" #ZaheerKhan #CSK #ChennaiSuperKings #IPL #IndianCricket #CricketNews #LSG #SportsNews
    1
    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए लिखा, "बाएं हाथ का जादू अब संभालेगा कमान! जहीर खान का चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में स्वागत है।"
#ZaheerKhan #CSK #ChennaiSuperKings #IPL #IndianCricket #CricketNews #LSG #SportsNews
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
  • ‘बसेरा अभियान’ के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की पहल
    1
    ‘बसेरा अभियान’ के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की पहल
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • मनिगाछी पुलिस पर अभियुक्त के साथ मारपीट कर फेंकने का आरोप,SDPO बोले जांच का विषय है पुलिस रेड करने गई थी मनिगाछी पुलिस पर अभियुक्त के साथ मारपीट कर फेंकने का आरोप,SDPO बोले जांच का विषय है पुलिस रेड करने गई थी
    1
    मनिगाछी पुलिस पर अभियुक्त के साथ मारपीट कर फेंकने का आरोप,SDPO बोले जांच का विषय है पुलिस रेड करने गई थी
मनिगाछी पुलिस पर अभियुक्त के साथ मारपीट कर फेंकने का आरोप,SDPO बोले जांच का विषय है पुलिस रेड करने गई थी
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में लूट पाट की घटना का अंजाम देने वाला दो नकाबपोश अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई कीमती सामानों के साथ गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में। इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी ने दी।
    1
    समस्तीपुर 
शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में 
लूट पाट की घटना का अंजाम देने वाला दो नकाबपोश अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई कीमती सामानों के साथ गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में।
इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी ने दी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.