मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर दबोचे, नौ बाइक बरामद।एक बदमाश घायल, तमंचा-कारतूस समेत ई-रिक्शा भी बरामद। जनपद महोबा में वाहन चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए महोबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। इसके अलावा मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 550 रुपये नकद समेत चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक बरामद पांच मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेसिस नंबर और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई थी। बरामदगी के बाद कोतवाली नगर में दर्ज पांच अभियोगों का खुलासा हुआ है।जांच के दौरान एक अन्य अभियुक्त का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं के एक गिरोह का पर्दाफाश होने का दावा किया गया है।