कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गौरीशंकर मंदिर व कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरीशंकर मंदिर सहित कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा कांवड़ियों के आवागमन के लिए की गई तैयारियों को परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम और एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा। पुलिस एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद के पदाधिकारी कावड़ियों की सेवा करते हुए1
- आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #बरेली में बसपा को बड़ा झटका! सैकड़ों समर्थकों के साथ शरीफ अली अल्वी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन#1
- शहर के एक बड़े अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत। शहर के एक बड़े अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत।1
- इज्जतनगर, बरेली-अपहरण की घटना का सफल अनावरण कर अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित 03 अभियुक्तों *PS इज्जतनगर, बरेली-अपहरण की घटना का सफल अनावरण कर अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, बरेली की बाइट।*1
- *बरेली: सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्ति में डूबी नाथ नगरी, बाबा महाकाल की पालकी यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।* *बरेली: सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबी नाथ नगरी, बाबा महाकाल की पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *बरेली।* सावन के दूसरे सोमवार की शाम नाथ नगरी पूरी तरह शिवमय हो गई। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से चांदी की पालकी में विराजमान बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले तो सड़कों पर हजारों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट की ओर से निकाली गई इस यात्रा से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित भगवती नंदन शास्त्री और अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल, माता गौरी और भगवान भैरवनाथ का पूजन कराया। पालकी उठाने वाले भक्तों को जनेऊ, भस्म, चंदन और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल और महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बाबा महाकाल और माता जगतजननी की आरती की। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा शुरू हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती उतारी, पुष्पवर्षा की और प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर घरों की छतों से महिलाओं और बच्चों ने भी बाबा पर फूल बरसाए। भक्तिभाव से सराबोर श्रद्धालु देर रात तक बाबा के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे।1
- सावन के दूसरे सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गौरीशंकर मंदिर का किया निरीक्षण। सावन के द्वितीय सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गौरी शंकर मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण सुरक्षा, बैरिकेडिंग व जलाभिषेक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी ने शाही चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मार्ग में आने वाले कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर किया उनका स्वागत पीलीभीत ।पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरी शंकर मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक, सुरक्षा प्रबंधों, रूट बैरिकेडिंग तथा कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए लगाए गए पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर व आसपास सफाई, पेयजल, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे। जिलाधिकारी ने शाही चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं मार्ग में आने वाले कांवड़ यात्री जत्थों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अन्य अधिकारी व मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।4
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट1
- लक्ष्मी योजना: 10 दिन में 5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली दिल्ली की बहनों से किया वादा पूरा हुआ—मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महज 10 दिनों में 5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने कहा कि दिल्ली की बहनों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “जो संकल्प लिया था, उसे सिद्ध किया है।” महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए सरकार ने ₹5,100 करोड़ की बड़ी राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- बड़ी खबर :अपने ही घर में की लाखों की चोरी, फिर 112 पर दी सूचना, पुलिस जांच में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार1