संडीला नगर पालिका में जनसुनवाई: चेयरमैन और EO ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संडीला, हरदोई। नगर पालिका परिषद संडीला कार्यालय में सोमवार को एक विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन मो0 रईस अंसारी और अधिशासी अधिकारी (EO) अनुरुद्ध कुमार ने संयुक्त रूप से की। नागरिकों की प्रमुख समस्याएं:- जनसुनवाई में शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया। शिकायतों में मुख्य रूप से शामिल थीं: जलभराव की समस्या, नालियों की सफाई और निर्माण स्ट्रीट लाइट की खराबी पेयजल आपूर्ति आदि। तत्काल निस्तारण के निर्देश :- चेयरमैन मो0 रईस अंसारी और EO अनुरुद्ध कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। चेयरमैन अंसारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। रमज़ान को लेकर विशेष सतर्कता :- आगामी रमज़ान माह के मद्देनज़र, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मस्जिदों के आसपास, मुख्य मार्गों और बाजारों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि इबादत के लिए जाने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। कूड़ा उठान की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को भी कहा गया। प्रमुख उपस्थिति :- इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियां, सभासद सुरेश चंद्र गुप्ता, जुबैर अंसारी, मनोज कुमार, सिराज अहमद, पंकज, आफताब, संजीव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने पालिका की इस पहल की सराहना की और समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
संडीला नगर पालिका में जनसुनवाई: चेयरमैन और EO ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संडीला, हरदोई। नगर पालिका परिषद संडीला कार्यालय में सोमवार को एक विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन मो0 रईस अंसारी और अधिशासी अधिकारी (EO) अनुरुद्ध कुमार ने संयुक्त रूप से की। नागरिकों की प्रमुख समस्याएं:- जनसुनवाई में शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया। शिकायतों में मुख्य रूप से शामिल थीं: जलभराव की समस्या, नालियों की सफाई और निर्माण स्ट्रीट लाइट की खराबी पेयजल आपूर्ति
आदि। तत्काल निस्तारण के निर्देश :- चेयरमैन मो0 रईस अंसारी और EO अनुरुद्ध कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। चेयरमैन अंसारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। रमज़ान को लेकर विशेष सतर्कता :- आगामी रमज़ान माह के मद्देनज़र, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर
दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मस्जिदों के आसपास, मुख्य मार्गों और बाजारों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि इबादत के लिए जाने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। कूड़ा उठान की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को भी कहा गया। प्रमुख उपस्थिति :- इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियां, सभासद सुरेश चंद्र गुप्ता, जुबैर अंसारी, मनोज कुमार, सिराज अहमद, पंकज, आफताब, संजीव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने पालिका की इस पहल की सराहना की और समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
- सण्डीला, हरदोई। सोशल मीडिया के दौर में रील (Reel) बनाने और वाहवाही लूटने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। दो मिनट की लोकप्रियता के लिए सड़कों पर खतरनाक स्टंट करना अब एक फैशन बनता जा रहा है, लेकिन इसका परिणाम भयावह हो सकता है। हाल ही में सामने आए संदेशों के अनुसार, यह चेतावनी दी गई है कि स्टंटबाजी में जान गंवाना मूर्खता के अलावा कुछ नहीं है। मां-बाप के बलिदान को याद करें युवा :- संदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक बच्चे को पाल-पोसकर युवा करने में माता-पिता अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। माँ रात-रात भर जागकर बच्चे को पालती है और पिता अपनी जरूरतों को मारकर युवा को भविष्य के लिए तैयार करता है। ऐसे में सड़क पर रंगबाजी दिखाना उन बलिदानों का अपमान है। सड़क पर तालियां, घर में मातम :- सबसे मार्मिक बात यह कही गई है कि जब युवा स्टंट के जरिए मौत से खेलते हैं, तो सड़क पर खड़ी भीड़ तालियां तो बजा सकती है, लेकिन उस खतरनाक स्टंट के गलत होने पर घर में हमेशा के लिए सन्नाटा छा जाता है। युवाओं को यह समझना होगा कि उनका रोमांच, उनके परिवार के लिए उम्र भर का दर्द बन सकता है। प्रशासन की युवाओं से अपील - युवाओं से अपील करता है कि स्टंट करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के चेहरे को जरूर याद कर लें। जान जोखिम में डालकर कोई भी रोमांच नहीं किया जा सकता। नोट:- वीडियो ncibhq की ओर से पोस्ट की गई थी..।1
- पाली में सभासद प्रतिनिधि की पत्नी का कुंडल नोच फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पुलिस जांच और तलाश में लगी....1
- हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 18 फरवरी को हिंदी का पेपर है मेरा1
- लखनऊ बहन के प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाइयों ने की युवक की हत्या लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में देर रात युवक को बेरहमी से मारा पीटा उसके बाद चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी हड़कंप मच गया मृतक की पहचान राम सागर (25 वर्ष) पुत्र इंद्र, निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। हमलावरों का नाम पिता भीमा सुमित अमित ममौसेरा भाई पंकज ने मिलकर रामसागर को उतारा मौत के घाट बताया जा रहा है कि मृतक ने करीब दो साल पहले लालता खेड़ा की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों का बड़ा आरोप मृतक के भाई राहुल गौतम का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने फोन कर बातचीत के बहाने बुलाया और अचानक चाकू से हमला कर दिया हमले में राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी, इसी विवाद को लेकर यह वारदात को अंजाम दिया मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए आरोपियों की तलाश में दबिश जारी गांव में भारी पुलिस बल तैनात, इलाके में दहशत का माहौल फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रधान संपादक रोहित सिंह1
- darjinpurwa की नली कई सालो से नहीं साफ की गई है और जितने भी कर्मचारी है वो कभी नहीं आते है नली साफ करने हमारे ग्राम सभा के प्रधान जी से कितनी बार कह चुके है नलियों को साफ करने के लिए लेकिन हर बार उनका जवाब यही देते रहे कि करवा देंगे हम नली को साफ 5 सालो से मेरे यहां की नली नहीं साफ कराई गई और ना साफ होने के कारण से इन नलियों की वजह से बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा नालियों स्वच्छता अभियान चलाया जाए जल से जल 🙏🏻🙏🏻1
- Post by Ragini rai4
- #हरदोई लोनार थाना क्षेत्र में नीशू सिंह की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने बताया कि जुए में मृतक से लिए गए पैसे हार के कारण वह कर्ज में डूब गया था और रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। #sadantak #hardoi #hardoinews #HardoiPolice #CrimeNews #Crime #MurderCase #सवाजपुर #JantaKiAwaaz1
- बेनीगंज, हरदोई। नैमिषारण्य से प्रारंभ होने वाली पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा कुछ घण्टो के बाद से शुरू हो रही है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु रामादल के साथ पदयात्रा पर निकलेंगे। लेकिन हरदोई जनपद में परिक्रमार्थियों के लिए राह आसान नहीं है। प्रशासन के तमाम दावों और निरीक्षणों के बावजूद व्यवस्थाएं जस की तस हैं, जिससे भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रास्ते में फैली गिट्टी-बजरी से खतरा :- परिक्रमा मार्ग के पांचवें पड़ाव साखिन गोपालपुर के बीच बरौली, गोवर्धनपुर और वाजीदपुर के रास्ते में सड़क किनारे गिट्टी और बजरी के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के लिए यह गिट्टी महीनों पहले डाली गई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। अब इसी गिट्टी के ऊपर से नंगे पैर परिक्रमार्थियों को गुजरना पड़ेगा, जिससे उनके घायल होने का अंदेशा है। अधिकारी का दावा और हकीकत :- दूसरी ओर, उप जिला अधिकारी (सदर) सुशील मिश्रा ने घनश्याम नगर से बरौली होते हुए परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि अतिक्रमण हटवा दिया गया है और झाड़ियों की सफाई हो गई है। प्रताप नगर चौराहे पर गड्ढे मिलने पर उन्होंने इन्हें भरवाने के निर्देश दिए। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी हकीकत दावों से उलट है। अनिल शास्त्री ने जताई चिंता, स्थाई समाधान के लिए CM से मिलेंगे :- विख्यात कथावाचक पीठाधीश्वर श्री अनिल शास्त्री ने भी पिछली परिक्रमा के अनुभव साझा करते हुए प्रशासन की बेरुखी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार वाहनों के काफिले और रास्ते के अवरोधों के कारण परिक्रमा में भारी मुश्किल हुई थी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। श्री शास्त्री ने कहा, "मैं परिक्रमा करूंगा और सभी पड़ाव स्थलों पर जाकर श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनूंगा, लेकिन जिस तरह पिछले वर्ष मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वैसे इस बार परिक्रमा करना कठिन है।" उन्होंने ऐलान किया कि इस पौराणिक परिक्रमा को स्थाई रूप देने और रास्ते दुरुस्त कराने के लिए वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे ताकि रामादल की राह आसान हो सके। एक नज़र में परिक्रमा का हरदोई में सफर :- पहला पड़ाव - हरैया दूसरा पड़ाव - नगवां कोथावां तीसरा पड़ाव - गिरधरपुर उमरारी चौथा व पाँचवाँ पड़ाव - साखिन गोपालपुर (यहाँ से सीतापुर जनपद में पुनः प्रवेश)4