डामू पंचायत में ग्राम रक्षा दल की बैठक, थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जवानों के बीच सामग्री का किया वितरण बासोपट्टी (मधुबनी): मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डामू पंचायत में नवगठित ग्राम रक्षा दल के जवानों के बीच थानाध्यक्ष विकास कुमार द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत, महामंत्री विजय कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान तथा डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम रक्षा दल के जवानों को प्रशासन का विश्वास जीतते हुए कार्य करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से थानाध्यक्ष विकास कुमार के दिशा-निर्देश में कार्य करने और सरकार की योजनाओं को जागरूकता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा ने ग्राम रक्षा दल के युवाओं को जूता, मोजा, सिटी, टॉर्च और पोशाक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षा दल के गठन के बाद से पंचायत में किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है, जो खुशी की बात है। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री विजय कुमार साह ने बिहार सरकार से ग्राम रक्षा दल के जवानों को मानदेय और स्थायीकरण की मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ग्राम रक्षा दल के बासोपट्टी अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया।

- 😡 गरीबों के हक पर डाका? गिदवास में आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा1
- #जयनगर पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया महावीरी झंडा मेला का उद्घाटन, दुल्लीपट्टी में उमड़ी भीड़।1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- पटना चिड़िया घरमें लगभग सभी प्रजातियां का जंगली जानवरों को रखा गया हैं1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- मधुबनी के पंडौल रोड पर HP का नया “Sarthak Fuels” पेट्रोल पंप खुलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उद्घाटन के पहले ही दिन बाइक और गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं1
- मधुबनी के पंडौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध उग्रनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक, मधुबनी (36) श्री माधव आनंद ने आज बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर मंदिर परिसर में सरकारी सुरक्षा बल की तैनाती हेतु औपचारिक आग्रह प्रस्तुत किया। भेंट के दौरान श्री आनंद ने कहा कि उग्रनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मंदिर परिसर में शस्त्र बल की तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। इस पहल पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री माधव आनंद के प्रति आभार प्रकट किया है। यह निर्णय न केवल मंदिर की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं विश्वास का वातावरण भी स्थापित करेगा। जारीकर्ता: कार्यालय, विधायक मधुबनी (36) बिहार विधान सभा1
- Post by Pawan Mahto Reporter1