डिजिटल स्वास्थ्य सेवा की ओर बड़ा कदम: 300 बेड अस्पताल में निजी अस्पतालों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण बरेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए 300 बेड अस्पताल में निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सरकारी स्वास्थ्य पोर्टलों के उपयोग और मरीजों से जुड़ी जानकारी को सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को मरीजों के लिए आभा पहचान संख्या बनाने, अस्पताल और डॉक्टरों का पंजीकरण करने तथा अस्पतालों में आवश्यक सूचना पट लगाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए इन पोर्टलों पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इससे मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर व पारदर्शी इलाज मिल सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जस्सी रजनी सहित जिले के कई निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान पोर्टल संचालन, आभा पहचान संख्या बनाने और अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी निजी अस्पतालों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल मिशन को सफल बनाने में सहयोग करें। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे दी गई जानकारी

- aap biti pidit ki is prakar se /jaisa ki pidit ne khabar V screen per jankari Di AVN prathna Patra ke sath nyaay ki guhar SSP karyalay Mein jakar lagai hai1
- बरेली थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से 315 ग्राम अफीम बरामद।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- Bareilly शहर में गैस सिलेंडर की भारी कमी हो गई है और लोग घबराकर गैस एजेंसियों की तरफ दौड़ रहे हैं।1
- जैसे ही यह खबर वायरल हुई, कई इलाकों में लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोग जल्दी सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर घंटों खड़े दिखाई दिए। लेकिन इसी बीच प्रशासन की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि बरेली में गैस की सप्लाई बिल्कुल सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। प्रशासन के मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया। इतना ही नहीं, इस मामले में सप्लाई विभाग ने कार्रवाई भी की। सूचना मिलने पर टीम ने एक दुकान पर छापा मारा, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत थी। छापेमारी के दौरान कई सिलेंडर बरामद किए गए और जांच शुरू कर दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल मैसेज पर आंख बंद करके भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। तो दोस्तों, अगर आप भी यह खबर सुनकर घबरा गए थे, तो घबराने की जरूरत नहीं है… क्योंकि बरेली में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।1
- #एजाज नगर गोटिया में अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना जी#1
- बरेली के थाना कैंट पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठपुला पुल के पास चेकिंग के दौरान फैजान और अजीम उर्फ बबुएं खां को पकड़ा। उनके कब्जे से दो चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपी फरीदपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Vikas Yadav ki sajish yah hatya/ aaiae yah jante Hain /Parivar V graminon ne kya kuchh kaha /AVN lagai Insaaf Ki guhar/1