पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की सराहना गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य टीम, आधुनिक एक्स-रे मशीन से हो रही जांच बलिया। टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिकित्सा अधिकारी डॉ. देव नीति के नेतृत्व में टीम ने बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जिले में चल रहे अभियान की प्रगति से अवगत कराया गया। टीम ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों में आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे क्षय रोग (टीबी) की जल्द पहचान संभव हो पा रही है। गांव-गांव जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोगों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार से जनपद बलिया जल्द ही टीबी मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर विभाग की ओर से शंभू नाथ पांडेय, अब्दुल कादिर एवं मोहित सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि “हमारा संकल्प है कि बलिया को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जाए।” इसी उद्देश्य को लेकर जिले में अलग-अलग टीमों का गठन कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

- नमस्कार… आप देख रहे हैं DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM का खास बुलेटिन “बलिया दिनभर”… चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों से बंगाल के नेता सुबेन्धु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है। राज सिंह की मां ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, ना कि बिहार के बक्सर से। परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। गड़वार के बरवां चट्टी के पास रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है। फेफना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी मामले में वांछित युवक हरिकेश गिरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। बलिया में रोहिंग्या नागरिक की मदद करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आरोपी अब्दुल अमीन को विदेशी अधिनियम के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। बांसडीह इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। मृतक के हाथ पर “ॐ” का टैटू बना हुआ है। फिलहाल इतना ही… बलिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM के साथ।1
- बलिया ज़िले में मर्ज़िया पठान द्वारा 'सीरत-ए-नबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया।1
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1
- बलिया में जन सेवा शिक्षा मिशन ने भीषण गर्मी से बेहाल राहगीरों और ज़रूरतमंदों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मानवीय पहल ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और समाज में सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेदुआ इलाके में कम्पोजिट दारू की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण छह दिनों से धरने पर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन दुकानों से माहौल खराब हो रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छात्रों का गुस्सा उबाल पर है, जिसके चलते उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। अपनी मांगों को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं और समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा उम्र 48 वर्ष ग्राम = पाण्डेय पट्टी कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर नाम - सुरेश कुशवाहा पता - पाण्डेय पट्टी ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है 11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे mo=9939398666 कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस अनोखी प्रतिमा में उनका भाला शुद्ध सोने का होगा, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।1