logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार अमरोहा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बछरायूं पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की चोरी की मोटरसाइकिलें, उनके पार्ट्स, छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को ग्राम देहरी बुजुर्ग निवासी प्रीतम सिंह से घेरकुण्डा के जंगल मार्ग पर मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने की घटना के संबंध में थाना बछरायूं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार को बछरायूं-घेरकुण्डा मार्ग स्थित तोमड़ा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छीनने की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की नहर पटरी सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचते थे। बरामद मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स भी बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन निवासी मोहउद्दीनपुर, मनीष निवासी मोहउद्दीनपुर, रोहित निवासी मोहनपुर, दीपक निवासी शहबाजपुर तथा रोहित निवासी नसीरपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी अमरोहा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बिना पहियों की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक चेसिस, पांच टायर, चार सीटें, दो पेट्रोल टंकियां, एक साइलेंसर, मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स, औजारों से भरा कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

6 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईओ दिनेश कुमार ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    ईओ दिनेश कुमार   ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी  दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। 
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    1
    Post by UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जोया में गोकशी की सूचना से बवाल, बजरंग दल-विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में सावन माह की शुरुआत में गोकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। इकबाल नगर इलाके में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दो पुलिसकर्मियों पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।दरअसल, पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे के इकबाल नगर इलाके का है, जहां सावन माह की शुरुआत में गोकशी की सूचना से माहौल गर्म हो गया।सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के मेरठ प्रांत गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने आरोप लगाया कि गोवंश के अवशेषों को गन्ने के खेत में दबाने की कोशिश की गई और दो पुलिसकर्मियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। मौके पर गोवंश का सिर बरामद होने की बात सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने कथित गोतस्करों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    4
    जोया में गोकशी की सूचना से बवाल, बजरंग दल-विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में सावन माह की शुरुआत में गोकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। इकबाल नगर इलाके में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दो पुलिसकर्मियों पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।दरअसल, पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे के इकबाल नगर इलाके का है, जहां सावन माह की शुरुआत में गोकशी की सूचना से माहौल गर्म हो गया।सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के मेरठ प्रांत गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने आरोप लगाया कि गोवंश के अवशेषों को गन्ने के खेत में दबाने की कोशिश की गई और दो पुलिसकर्मियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
मौके पर गोवंश का सिर बरामद होने की बात सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने कथित गोतस्करों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.