logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में 28 फरवरी को चेयरमैन से मिलेगी संघर्ष समिति प्रबंधन के रुख के आधार पर मार्च–अप्रैल में आंदोलन की घोषणा, 457वें दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारी 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल से मुलाकात करेंगे। यह बैठक बिजली कर्मियों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने तथा उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुलाई गई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ई. भागीरथी प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन एवं प्रबंधन के रुख को देखते हुए मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित आंदोलन के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना दमनात्मक रवैया नहीं बदला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में सेवा नियमों में संशोधन कर बिना चार्जशीट और बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का प्रावधान लागू किया गया है, जिसे संघर्ष समिति ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि अब तक लगभग 25 हजार अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। इसके अलावा हजारों कर्मियों का जबरन तबादला किया गया है तथा निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कर्मियों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर विद्युत आपूर्ति काटी जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। केंद्रीय पदाधिकारी चेयरमैन से यह स्पष्ट जवाब मांगेंगे कि ऐसे आदेश किस कानून और किस अधिकार के तहत जारी किए गए हैं। निजीकरण के विरोध में जारी आंदोलन के 457 दिन पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई. अमित सिंह, ई. भागीरथी प्रसाद, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, सूरज प्रजापति, नारायण चंद चौरसिया, श्रवण प्रजापति और धीरेन्द्र यादव सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में 28 फरवरी को चेयरमैन से मिलेगी संघर्ष समिति प्रबंधन के रुख के आधार पर मार्च–अप्रैल में आंदोलन की घोषणा, 457वें दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारी 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल से मुलाकात करेंगे। यह बैठक बिजली कर्मियों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने तथा उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुलाई गई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ई. भागीरथी प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन एवं प्रबंधन के रुख को देखते हुए मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित आंदोलन के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना दमनात्मक रवैया नहीं बदला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में सेवा नियमों में संशोधन कर बिना चार्जशीट और बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का प्रावधान लागू किया गया है, जिसे संघर्ष समिति ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि अब तक लगभग 25 हजार अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। इसके अलावा हजारों कर्मियों का जबरन तबादला किया गया है तथा निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कर्मियों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर विद्युत आपूर्ति काटी जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। केंद्रीय पदाधिकारी चेयरमैन से यह स्पष्ट जवाब मांगेंगे कि ऐसे आदेश किस कानून और किस अधिकार के तहत जारी किए गए हैं। निजीकरण के विरोध में जारी आंदोलन के 457 दिन पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई. अमित सिंह, ई. भागीरथी प्रसाद, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, सूरज प्रजापति, नारायण चंद चौरसिया, श्रवण प्रजापति और धीरेन्द्र यादव सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    1
    Post by LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • आकाशवाणी , 27 2 2026 ई0, भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी , इजरायल के दौरे पर हैं । उनकी इजरायल के दौरे पर ,इजरायल के संसद में , इसराइल के प्रधानमंत्री माननीय श्री नेतन्याहू जी ने इजराइल का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करते हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं । भारत और इजरायल के बीच Branch व्यापार को बढ़ावा मिलेगा । सैनिक शक्ति मजबूत होगी। आतंकवाद के खिलाफभारत का साथ देगा।
    1
    आकाशवाणी ,
27  2   2026 ई0, 
भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी , इजरायल के दौरे पर हैं । 
उनकी इजरायल के दौरे पर ,इजरायल के संसद में , इसराइल के प्रधानमंत्री माननीय श्री नेतन्याहू जी ने इजराइल का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करते हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं । 
भारत और इजरायल के बीच Branch व्यापार को बढ़ावा मिलेगा । 
सैनिक शक्ति मजबूत होगी। 
आतंकवाद के खिलाफभारत का साथ देगा।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। संतकबीरनगर पुलिस आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है
    2
    पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।
इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
संतकबीरनगर पुलिस आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    59 min ago
  • 👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक। संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
    1
    👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।
संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    1
    Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    user_शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Bansgaon Gorakhpur Murder Case: पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या से मचा बवाल | Journalists Protest | UP Crime News
    1
    Bansgaon Gorakhpur Murder Case: पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या से मचा बवाल | Journalists Protest | UP Crime News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भूमाफिया की दबंगई बनी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती, कहा मारे गए माफिया अतीक अहमद का चेला हूं जिससे भी शिकायत करना है जाकर कर दो #माफिया #क्राइम
    1
    भूमाफिया की दबंगई बनी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती, कहा मारे गए माफिया अतीक अहमद का चेला हूं जिससे भी शिकायत करना है जाकर कर दो #माफिया #क्राइम
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहार होली, रमजान के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी होली त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र महुली के ग्राम सभा करी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इसके उपरांत पूरे गांव का भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गांव के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण भी किया गया, जिससे त्योहार के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने की अपील की गई उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *होली त्यौहार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु (पुलिस गाइडलाइन) • होली का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं। • जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें। • केमिकल एवं हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें। • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। • हुड़दंग, मारपीट या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। • डीजे एवं साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुसार ही संचालित करें। • सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। • धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों का विशेष सम्मान करें। • महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। • नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। • यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। • होलिका दहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही करें। • सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई होगी। • किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं निर्णय न लें, पुलिस को सूचित करें। • संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें। • अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्य जानकारी पुलिस से प्राप्त करें। • रात्रि में अनावश्यक भीड़ एवं शोर-शराबे से बचें। • बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। • त्योहार के दौरान आपसी सद्भाव एवं सहयोग बनाए रखें। • किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनी रहे।
    4
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहार होली, रमजान के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी होली त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र महुली के ग्राम सभा करी में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इसके उपरांत पूरे गांव का भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गांव के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण भी किया गया, जिससे त्योहार के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने की अपील की गई उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*होली त्यौहार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु (पुलिस गाइडलाइन)
•	होली का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं।
•	जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें।
•	केमिकल एवं हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें।
•	शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
•	हुड़दंग, मारपीट या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
•	डीजे एवं साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुसार ही संचालित करें।
•	सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।
•	धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों का विशेष सम्मान करें।
•	महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
•	नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
•	यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
•	होलिका दहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही करें।
•	सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई होगी।
•	किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं निर्णय न लें, पुलिस को सूचित करें।
•	संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
•	अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्य जानकारी पुलिस से प्राप्त करें।
•	रात्रि में अनावश्यक भीड़ एवं शोर-शराबे से बचें।
•	बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
•	त्योहार के दौरान आपसी सद्भाव एवं सहयोग बनाए रखें।
•	किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें।
जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनी रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.