पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने समस्त थाना प्रभारी के साथ की गोष्टी पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा करना रहा। गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान “जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट” (ZFD) अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को शून्य करने के उद्देश्य से अब तक की गई कार्यवाही का आंकलन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए, सघन वाहन चेकिंग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन संचालन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। साथ ही ट्रैफिक नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनहानि को रोका जा सके। इसके साथ ही साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया तथा निर्देशित किया गया कि पीड़ितों की धनराशि को समय रहते होल्ड/रिफंड कराने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु थाना स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके उपरान्त महोदय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान, शस्त्र बरामदगी तथा सघन वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा एसआईडी के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा जमानत तस्दीक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जमानत पर रिहा अभियुक्तों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा पुनः अपराध में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, सभी रजिस्टर अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए जाएं। महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, सीसीटीवी/ड्रोन मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया निगरानी एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं, जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने समस्त थाना प्रभारी के साथ की गोष्टी पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा करना रहा। गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान “जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट” (ZFD) अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को शून्य करने के उद्देश्य से अब तक की गई कार्यवाही का आंकलन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए, सघन वाहन चेकिंग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन संचालन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। साथ ही ट्रैफिक नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनहानि को रोका जा सके। इसके साथ ही साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल
दिया गया तथा निर्देशित किया गया कि पीड़ितों की धनराशि को समय रहते होल्ड/रिफंड कराने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु थाना स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके उपरान्त महोदय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान, शस्त्र बरामदगी तथा सघन वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा एसआईडी के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा जमानत तस्दीक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जमानत पर रिहा अभियुक्तों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा पुनः अपराध में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, सभी रजिस्टर अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए जाएं। महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, सीसीटीवी/ड्रोन मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया निगरानी एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं, जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी। हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।1
- राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका 📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड 17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।1
- मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र जोनी नामक यह अभियुक्त चरथावल थाना क्षेत्र के दूधली गांव का निवासी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक राघव वंशल ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दीपक को पकड़ा। अभियुक्त दीपक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उस पर वाद संख्या 1049/24 के तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138(1)बी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल सतीश कुमार भी शामिल थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अवगत कराना है कि दिनांक 17.02.2026 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाइट1
- Post by Radhika Singh1