logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ. नरेंद्र रावत फिर बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड, नैनीताल के अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ हरीश पंत की अध्यक्षता , एवं डायरेक्टर कुमाऊं मंडल डॉ के. के. पांडे एवं पी एम एस डॉ टी. के. टम्टा बी. डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय के संरक्षण मै जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार में आयोजित बैठक में जनपद नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों (नैनीताल बेतालघाट, गरमपानी, भवाली, भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, पदमपुरी, सुयालबाड़ी) के चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री डी.एल.एस. मेहता द्वारा विधिवत संपादित की गई। सर्वसम्मति अध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र रावत को पुनः शाखा नैनीताल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर डॉ. मणि भूषण पंत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव का चयन किया गया।उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर डॉ. सुधांशु सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. अभिलाषा पांडे का चयन किया गया। उपाध्यक्ष (दंत चिकित्सक) पद पर डॉ. तनुजा पाल निर्वाचित हुईं।संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रोहित ग्रोवर का चयन किया गया। केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. गणेश धर्मशत्तू का चयन संपन्न हुआ।जनपद प्रतिनिधि पद पर डॉ. अक्षय बिश्नोई निर्वाचित हुए। मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. मोनिका कांडपाल का चयन किया गया।

5 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
5 hrs ago
9dc7cbb1-27c2-494a-9459-cdf2c6d92a9f

डॉ. नरेंद्र रावत फिर बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड, नैनीताल के अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ हरीश पंत की अध्यक्षता , एवं डायरेक्टर कुमाऊं मंडल डॉ के. के. पांडे एवं पी एम एस डॉ टी. के. टम्टा बी. डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय के संरक्षण मै जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार में आयोजित बैठक में जनपद नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों (नैनीताल बेतालघाट, गरमपानी, भवाली, भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, पदमपुरी, सुयालबाड़ी) के चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री डी.एल.एस. मेहता द्वारा विधिवत संपादित की गई। सर्वसम्मति अध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र रावत को पुनः शाखा नैनीताल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर डॉ. मणि भूषण पंत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव का चयन किया गया।उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर डॉ. सुधांशु सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. अभिलाषा पांडे का चयन किया गया। उपाध्यक्ष (दंत चिकित्सक) पद पर डॉ. तनुजा पाल निर्वाचित हुईं।संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रोहित ग्रोवर का चयन किया गया। केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. गणेश धर्मशत्तू का चयन संपन्न हुआ।जनपद प्रतिनिधि पद पर डॉ. अक्षय बिश्नोई निर्वाचित हुए। मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. मोनिका कांडपाल का चयन किया गया।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • हल्द्वानी के चर्चित चन्दन हास्पिटल में आज एमबीपीजी छात्र संघ के अध्यक्ष ने लगाये गंभीर आरोप, इस दौरान चन्दन हॉस्पिटल के प्रबंधन और एबीवीपी के छात्रों में हुई तीखी नोंकझोंक... जहां पर छात्रो ने खूब जमकर करी नारेबाजी
    1
    हल्द्वानी के चर्चित चन्दन हास्पिटल में आज एमबीपीजी छात्र संघ के अध्यक्ष ने लगाये गंभीर आरोप, 
इस दौरान चन्दन हॉस्पिटल के प्रबंधन और एबीवीपी के छात्रों में हुई तीखी नोंकझोंक...
जहां पर छात्रो ने खूब जमकर करी नारेबाजी
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • प्रेस नोट नैनीताल, 17 फरवरी 2026: सोमवार को बेटलघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्य आयोजक शीलू कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। शीलू कुमार ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेटलघाट, थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ को भी मेल भेजकर सूचित किया था। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।
    2
    प्रेस नोट 
नैनीताल, 17 फरवरी 2026: सोमवार को बेटलघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्य आयोजक शीलू कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है।
शीलू कुमार ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेटलघाट, थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ  को भी मेल भेजकर सूचित किया था।
उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    7 hrs ago
  • Post by Nainital news
    1
    Post by Nainital news
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Paint Shop Nainital, Uttarakhand•
    15 hrs ago
  • अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्टर न्यायालय में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने रिकॉर्ड कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण तथा उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिए बस्तों पर वर्षवार स्टीकर लगाने और स्वतंत्रता से पूर्व के दस्तावेजों को अलग सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने आमजन को दी जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्टर न्यायालय में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने रिकॉर्ड कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण तथा उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिए बस्तों पर वर्षवार स्टीकर लगाने और स्वतंत्रता से पूर्व के दस्तावेजों को अलग सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने आमजन को दी जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 10023456789⅔
    1
    10023456789⅔
    user_Mahaveer Saini
    Mahaveer Saini
    Tailor Bagwalipokhar, Almora•
    12 hrs ago
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • आज अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना तथा केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित और निर्भय वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए। कुमाऊँ कमिश्नर ने जनपद में संचालित पिंक ई रिक्शा योजना , सखी बाज़ार , नशा मुक्ति केंद्र , गोवंशों के लिए कन्हावन योजना और शिक्षा स्वयंसेवक योजनाओं जैसी पहलों की सराहना की। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता से करते हुए लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कुमाऊँ कमिश्नर को जनपद में चल रही योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।
    1
    आज अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना तथा केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे।
बैठक में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
आयुक्त ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित और निर्भय वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए।
कुमाऊँ कमिश्नर ने जनपद में संचालित पिंक ई रिक्शा योजना , सखी बाज़ार , नशा मुक्ति केंद्र , गोवंशों  के लिए कन्हावन योजना और शिक्षा स्वयंसेवक योजनाओं जैसी पहलों की सराहना की।
बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता से करते हुए लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कुमाऊँ कमिश्नर को जनपद में चल रही योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.