Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद
Dainik news Haryana live
पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद
More news from राजस्थान and nearby areas
- डॉ. भूपसिंह सिंह ने 37 साल की सेवा पूरी कर लिया रिटायरमेंट, जिला अस्पताल को की डेढ़ टन एसी की भेंट* *बहरोड़:* बहरोड़ कस्बे के जागुवास निवासी डॉ. भूपसिंह ने मेडिकल विभाग में 37 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने जिला अस्पताल बहरोड़ में लगभग 7 वर्ष तक सेवाएं देकर हजारों मरीजों का उपचार किया। लंबे सेवा काल में डॉ. सिंह अपने सरल स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय रहे। सेवा निवृत्ति के अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल को ईसीजी मशीन और दो एसी दान किए। साथ ही विदाई समारोह पर डेढ़ टन का एसी भी जिला अस्पताल को भेंट करेंगे। उनके इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में साथी डॉक्टरों, स्टाफ और आमजन ने डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके सेवा भाव और समाजसेवा की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. भूपसिंह ने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से सेवा की है। रिटायरमेंट के बाद भी वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं देंगे।2
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला1
- भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान4
- "IESL को बड़ा झटका!" "जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला" "पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस" हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है। ✅ सदस्यता बहाल ✅ वोट देने का अधिकार वापस ✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश ✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश1
- भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news1
- कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।1
- न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान) मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी मुंडावर, 30 जुलाई। मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ नहीं मिलने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता, मुंडावर को ज्ञापन सौंपकर 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वे लंबे समय से मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर तथा सहायक अभियंता, जयपुर डिस्कॉम को भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के पास कई दिनों से उनकी मांगों के समाधान का पर्याप्त समय होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में 30 जुलाई 2026 को सांकेतिक धरना दिया गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सोमवार, 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं विद्युत विभाग की होगी। ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक किसानों एवं कृषि उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने मांग की है कि उन्हें मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान) मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी मुंडावर, 30 जुलाई। मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ नहीं मिलने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता, मुंडावर को ज्ञापन सौंपकर 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वे लंबे समय से मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर तथा सहायक अभियंता, जयपुर डिस्कॉम को भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के पास कई दिनों से उनकी मांगों के समाधान का पर्याप्त समय होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में 30 जुलाई 2026 को सांकेतिक धरना दिया गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सोमवार, 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं विद्युत विभाग की होगी। ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक किसानों एवं कृषि उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने मांग की है कि उन्हें मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए1
- कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1