सचिव ने जिले में संचालित विधिक सहायता क्लिनिकों का किया औचक निरीक्षण जैसलमेर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर ओमी पुरोहित के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित ने जिले में आमजन की सेवार्थ संचालित किए जा रहे विधिक सहायता क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया।सचिव ने पंचायत समिति जैसलमेर पर स्थापित विधिक सहायता केन्द्र का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर नियुक्त अधिकार मित्र कमलकिशोर उपस्थित मिला जिसके द्वारा आमजन की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु संधारित किए जा रहे रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की।तत्पश्चात् सचिव ने वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत सैनिक कल्याण बोर्ड पर सैनिकों अर्द्धसैनिकों भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को विधिक मामलों में निशुल्क विधिक सलाह व सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी दुर्गसिंह कच्छवाह उपस्थित मिले। उनको निर्देशित किया गया कि सैनिकों अर्द्धसैनिकों भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के मध्य उक्त योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जावें।इसके अलावा सचिव ने जिले में स्थापित महिलाओं की सहायतार्थ संचालित सखी केन्द्र का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सखी केन्द्र पर कोई पीड़ित महिला नहीं पाई गई व उनके संदर्भ में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त सचिव ने राजकीय जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में परित्यक्त या बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अस्पताल में परित्यक्त या बेसहारा वरिष्ठ नागरिक नहीं मिला। इसके साथ ही सचिव ने चिकित्सालय की साफ-सफाई की व्यवस्था टैफिक व्यवस्था सुरक्षा गार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए अस्पताल प्रशासन को उनके द्वारा प्राधिकरण के समक्ष पेश किए जाने वाले प्रार्थना पत्रों में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

- एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष ने SHO (थानाधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेना और सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगा फहराने पर आपत्ति जताने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। धरना स्थल से बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि SHO खुद अपनी सफाई में पोस्टर बनवाकर अपने ही अधीनस्थ कर्मचारियों के जरिए सोशल मीडिया पर प्रसारित करवा रहे हैं।1
- अगले 3 घंटों में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर और फलोदी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।1
- जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से भिड़ी सेना की SUV, कई बार पलटी; मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट गंभीर जैसलमेर। शहर के पास थईयात आर्मी एरिया में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक युवा मेजर की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टाटा सफारी के सामने अचानक ऊंट आ गया और वाहन उससे जा टकराया। जानकारी के अनुसार, मेजर हमजा आरिफ अपने साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के पास सड़क पर अचानक ऊंट आ जाने से SUV उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर करीब 4 से 5 बार पलट गया और लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिलिट्री और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे अधिकारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मेजर हमजा आरिफ की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है और वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। हादसे में घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेजर के पार्थिव शरीर को राजकीय जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथा आर्मी पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।1
- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर जोर की तैयार बैठक हुई राजस्थान1
- स्व. श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा अनावरण समारोह दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व के आदर्शों, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का था, जिन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्रदान की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. भण्डारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण था। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया4
- *ओम नमो नारायण सा🙏* *कल 2 अगस्त 2026 को होने वाली मीटिंग में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पधारें !!* *आपकी गरिमामय उपस्थिति एवं महत्वपूर्ण सुझाव ही उत्तर ग्रामीण गोस्वामी समाज का बेहतरीन भविष्य और आगामी दिशा और दशा तय करेंगे !!* 🙏🕉️🚩 *मीटिंग स्थान- उत्तर ग्रामीण गोस्वामी सभा भवन एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर* *दिनांक एवं समय - 2 अगस्त 2026 , रविवार , सुबह ठीक 10 बजे* *(कृपया समय का विशेष ध्यान रखें !!)*1