Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती की रैली ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान अराजक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात चौक पर जूते पहनकर चढ़े,लहराए झंडे चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा व तोड़ी रेलिंग घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश,आस्था पर बताया हमला चाणक्य सेना के पवन समाधिया ने कल 15 अप्रैल सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती की रैली ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान अराजक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात चौक पर जूते पहनकर चढ़े,लहराए झंडे चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा व तोड़ी रेलिंग घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश,आस्था पर बताया हमला चाणक्य सेना के पवन समाधिया ने कल 15 अप्रैल सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद में 14 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पार्टी के PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत ग्राम तांसपुरा, सिकरारा, रामपुर, मिठपुरा, रामगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ बाबा साहब के विचारों का प्रसार करने के लिए किताबें और कैलेंडर बांटे गए। सपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर और गाँव स्तर पर बाबा साहब की जयंती मनाई और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दलित वोट बैंक को साधने और PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संदेशों को जनता तक पहुँचाने के लिए किताबें और कैलेंडर का वितरण किया है। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता महेश सिसोदिया, डॉक्टर बच्चू सिंह निषाद, रामसेवक अघवारिया, सौरभ शर्मा, मेहताब सिंह गुर्जर, नेमीचंद कुशवाहा, सतीश ठाकुर, प्रेम किशोर यादव, पंकज चंदेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.3
- आज अग्निशमन स्मृति दिवस के मौके पर जिले में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्निशमन केंद्र फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों ने शहीदों को याद किया। इस दौरान अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिलेभर में लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। आपको बता दें कि 14 से 20 अप्रैल तक पूरे जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल, अस्पताल, मॉल और अन्य जगहों पर मॉक ड्रिल और सुरक्षा जांच अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, साल 2025 में जिले में 428 आग की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें 125 लोगों की जान बचाई गई और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक कर “अग्निसुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें” का संदेश दिया जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।1
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- जिसमें हजारों की तादात में सभी समाज के लोग उपस्थित रहे बाबा साहब का बड़ा ही देशभक्ति में देशभक्ति में योगदान रहा इनकी गिनती भारत रत्न की गिनी जाती है बड़े ही ईमानदार व विधान चलने वाले अंबेडकर साहब फेमस रहे जिसमें समस्त लोग भाग हरि सिंह हरिश्चंद्र डीलर की देखरेख में रैली निकाली गई रामकृष्ण सिंह शेर सिंह चंद्रपाल सिंह बनी सिंह निरंजन मनवीर सिंह नेत्रपाल ट्रेलर अवनीश कुमार टेलर शिवराज सिंह धर्मेंद्र हीरा सिंह राकेश ओंकार इंस्पेक्टर रेखा गोस्वामी ने में फोर्स के साथ जयंती में पूरे गांव में भ्रमण कराया किसी प्रकार की कोई अशांति नहीं पाई गई पिसावा कोतवाली की इंस्पेक्टर रेखा गोस्वामी विशेष ईमानदार वह मेहनत के साथ अपना कार्य पूरा करती हैं और रैली का समापन कराया ब्यूरो चीफ रामकुमार शर्मा 24 न्यूज़1
- ‘ महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण सशक्त वातावरण प्रदान किया जा रहा है- यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।1
- टूंडला में आज भारत रत्न संबिधान शिल्पी बोधिसत्व शिक्षा के प्रतीक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की एक सौ पैतीस वी जन्मजयंती के अवसर पर नगला राधे लाल अम्बेडकर पार्क में आयोजित बुद्ध वन्दना से प्रारम्भ होकर प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए निकाली गयी जो सुभाष चंद बॉस चौराहा,चौधरी चरण सिंह प्रतिमा से गुजरते हुए सब्जी मंडी,भारत माता,चौक बिहारी बिलास,मुख्य बाज़ार होते हुए दीपा चौराहा,आर पी एफ बैरिक, अंडर पास,भूत चौराहा,नगला रामकिशन,नगला रति,नगला मस्जिद होते हुए शोभाराम का आहाता नगला झम्मन स्थित अम्बेडकर पार्क पर जय भीम जय जय भीम की जय घोशों से नगर का बाजार एवं आसमान गुंजायन रहा और एक डोला जिसमे बाबा साहब प्रतीक प्रतिमा थी और आगे बैण्ड बाजा बाबा साहब का गुणगान करते हुए चल रहा था जिसमे हज़ारों की संख्या में महिलाओ एवं पुरुषो बच्चों तथा अम्बेडकर अनुयाईयों ने पैदल चलकर एवं मोटर साइकिल आदि से भाग लिया समापन स्थल पर एक विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, राजवीर सिंह यादव, डॉ बी एस गौतम, पालिकाध्यक्ष भॅवर सिंह टूंडला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद मौर्य, सुधांशु मित्रा, जमील अब्बास, अध्यक्ष संयोजक संजीव प्रधान, जितेंद्र तिवारी, लाखन सिंह वर्मा , अजय यादव, सूर्यकांत अनिल यादव, सुबोध कुमार ,रूपेश शुक्ला , रामतीर्थ चक जॉली खान , सद्दाम खान , उमर फारुख , भूपेंद्र सिंह , नावेद आलम , सोनी लाल राजीब मल्होत्रा, सुनील गुप्ता , जय वर्मा , सहित हज़ारों की संख्या में अनुयाई मौजूद रहे| Updated News- 14/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में लंबे समय से लंबित पड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापना को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने माननीय सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा को शीघ्र स्थापित कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आगरा-फतेहाबाद चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा तथा फतेहाबाद-बाह चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की गई थी। इस दौरान दोनों स्थानों पर भूमि पूजन भी कराया गया था। बताया गया कि वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण 5 सितंबर 2001 को कर दिया गया था, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा आज तक स्थापित नहीं हो सकी है। जबकि यह प्रतिमा पिछले काफी समय से नगर पंचायत कार्यालय फतेहाबाद में रखी हुई है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सांसद से मांग की है कि प्रतिमा को नगर पंचायत कार्यालय से निकलवाकर फतेहाबाद-बाह चौराहे पर जल्द से जल्द स्थापित कराया जाए।जिसमें मुख्य रूप से संगठन संरक्षक शिवहरी मुदगल, अध्यक्ष प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, महामंत्री प्रदीप पलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, जिलामहामंत्री सुभाष समाधिया, रामलखन दीक्षित, आदि रहे।1
- फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने खुद को ब्लेड से काटकर घायल कर लिया। मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशाफाबाद टूटी पुलिया इलाके का है। सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे आशाफाबाद टूटी पुलिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामनगर निवासी विकास नाम के युवक ने खुद को ब्लेड से काट लिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्यार में पड़ा हुआ था और जबरन लड़की के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। लड़की पक्ष के विरोध करने पर युवक ने खुद को लहूलुहान कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।1