विधायक हंसूराम पर मारपीट व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग गोरखपुर। मे0 सूरज इण्डेन गैस सर्विस, इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर के प्रोपराइटर श्री प्रमोद कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विधायक हंसूराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। इस संबंध में अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधायक हंसूराम अपने पुत्र कृष्ण प्रताप राव एवं अन्य सहयोगियों के साथ प्रमोद कुमार सिंह के कार्यालय में घुसे और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस प्रकार का आचरण कानून व्यवस्था और जनप्रतिनिधि की गरिमा के प्रतिकूल है। पत्र में विधायक के चल एवं अचल संपत्तियों की जांच कराने तथा कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने की भी मांग की गई है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, प्रमुख सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
विधायक हंसूराम पर मारपीट व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग गोरखपुर। मे0 सूरज इण्डेन गैस सर्विस, इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर के प्रोपराइटर श्री प्रमोद कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विधायक हंसूराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। इस संबंध में अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधायक हंसूराम अपने पुत्र कृष्ण प्रताप राव एवं अन्य सहयोगियों के साथ प्रमोद कुमार सिंह के कार्यालय में घुसे और उनके
साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस प्रकार का आचरण कानून व्यवस्था और जनप्रतिनिधि की गरिमा के प्रतिकूल है। पत्र में विधायक के चल एवं अचल संपत्तियों की जांच कराने तथा कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने की भी मांग की गई है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, प्रमुख सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- रात्रि बभनौली में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ है एक का सीरियस हालात है , भुआल पट्टी का बताया जा रहा है1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3
- ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1