logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद ; नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरवाड़ी पानी टंकी के पास शराब का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस की दबिश से तस्कर फरार। जहानाबाद - बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरवाड़ी पानी टंकी के समीप स्थित एक गुमटी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई अपर थाना अध्यक्ष श्यामा कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गुमटी से दो कार्टन में रखे 48 कैन बीयर तथा 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 37 लीटर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी सुबोध कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है और कई लोग भूमिगत हो गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

4 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
4 hrs ago

जहानाबाद ; नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरवाड़ी पानी टंकी के पास शराब का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस की दबिश से तस्कर फरार। जहानाबाद - बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरवाड़ी पानी टंकी के समीप स्थित एक गुमटी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई अपर थाना अध्यक्ष श्यामा कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गुमटी से दो कार्टन में रखे 48 कैन बीयर तथा 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 37 लीटर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी सुबोध कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है और कई लोग भूमिगत हो गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • फतुहा के मोहिद्दीनपुर व जैतीया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन. फतुहा. प्रखंड क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर एवं जातिया पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए. शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही दोनों पंचायतों से कुल 66 आवेदन प्राप्त किए गए.प्राप्त आवेदनों मोहिउद्दीनपुर पंचायत से 35 और जैतिया पंचायत से 31आवेदन लिए गए जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले आए. इस मौके पर बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा,सीओ मुकेश कुमार,जिला से सीमा कुमारी,मुखिया आलोक कुमार समेत सैक्गो ग्रामीणों और पदाधिकारी मौजूद थे.
    4
    फतुहा के मोहिद्दीनपुर व जैतीया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन.
फतुहा. प्रखंड क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर एवं जातिया पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए.
शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही  दोनों पंचायतों से कुल 66 आवेदन प्राप्त किए गए.प्राप्त आवेदनों मोहिउद्दीनपुर पंचायत से 35 और जैतिया पंचायत से 31आवेदन लिए गए जिनमें 
सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र  के मामले आए. इस मौके पर बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा,सीओ मुकेश कुमार,जिला से सीमा कुमारी,मुखिया आलोक कुमार समेत सैक्गो ग्रामीणों और पदाधिकारी मौजूद थे.
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का किया खुलासा पांच गिरफ्तार आरा। भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में हुए भीषण चोरी की घटना के बाद पुलिस ने इस बड़े चोरी कांड का खुलासा कर दिया है और इस मामले में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए रुपए सोने चांदी के गहने समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज के रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी सुमन कुमार सिन्हा के घर पिछले 28 जुलाई घर में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें घर में रखे नगद रुपए समेत ज्वेलरी की चोरी हो गई थी इसके बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बड़े चोरी के कांड का खुलासा कर दिया एवं इस कांड में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए 524000 रुपये के अलावे सोने के ब्रेसलेट सोने के मांगटीका सोने की 5 अंगूठी सोने का झुमका दो सेट मंगलसूत्र के अलावा सोने के बिस्कुट का टुकड़ा के अलावे चोरी किया गया अन्य सोने कर गहने के साथ चांदी के ज्वेलरी के साथ-साथ 7मोबाइल सेट बरामद किया गया है नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन राजकुमार साहने बताया कि चोरी की इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी किये गए गहने नगद रुपये भी बरामद किए गए हैऔर इनके द्वारा उक्त कांड में अपनी सलिप्ता स्वीकार की गई है अब इनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है
    4
    भोजपुर पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का किया खुलासा पांच गिरफ्तार
आरा। भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में हुए भीषण चोरी की घटना के बाद पुलिस ने इस बड़े चोरी कांड का खुलासा कर दिया है और इस मामले में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए रुपए सोने चांदी के गहने समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज के रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी सुमन कुमार सिन्हा के घर पिछले 28 जुलाई घर में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें घर में रखे नगद रुपए समेत ज्वेलरी की चोरी हो गई थी इसके बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बड़े चोरी के कांड का खुलासा कर दिया एवं इस कांड में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए 524000 रुपये के अलावे सोने के ब्रेसलेट सोने के मांगटीका सोने की 5 अंगूठी सोने का झुमका दो सेट मंगलसूत्र के अलावा सोने के बिस्कुट का टुकड़ा के अलावे चोरी किया गया अन्य सोने कर गहने के साथ चांदी के ज्वेलरी के साथ-साथ 7मोबाइल सेट बरामद किया गया है नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन राजकुमार साहने बताया कि चोरी की इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी किये गए गहने नगद रुपये भी बरामद किए गए हैऔर इनके द्वारा उक्त कांड में अपनी सलिप्ता स्वीकार की गई है अब इनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर संभावना विद्यालय में शोक सभा आयोजित, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का असमायिक निधन पर बुधवार को शहर के संभावना आवासीय विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा हमारे अभिभावक थे। वे संभावना विद्यालय के स्थापना काल से ही जुड़े रहे थे और समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। पिछले वर्ष संभावना विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया था। उनके निधन से संभावना विद्यालय ही नहीं बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा विधि के शिक्षकों के हक एवं अधिकार को लेकर जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ते रहे। संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। शोक सभा में उपस्थित लोगों में उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, शशिभूषण सिंह, राजेश रमण, संजीव सिन्हा, राधेश्याम तिवारी, जयशंकर सिंह इत्यादि थे।
    4
    प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर संभावना विद्यालय में शोक सभा आयोजित, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का असमायिक निधन पर बुधवार को शहर के संभावना आवासीय विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा हमारे अभिभावक थे। वे संभावना विद्यालय के स्थापना काल से ही जुड़े रहे थे और समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। पिछले वर्ष संभावना विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया था। उनके निधन से संभावना विद्यालय ही नहीं बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा विधि के शिक्षकों के हक एवं अधिकार को लेकर जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ते रहे। संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। शोक सभा में उपस्थित लोगों में उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, शशिभूषण सिंह, राजेश रमण, संजीव सिन्हा, राधेश्याम तिवारी, जयशंकर सिंह इत्यादि थे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-600🚩🌅⛲🪷❤👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-600🚩🌅⛲🪷❤👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.