logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इतिहास को रोचक बनाकर पढ़ें विद्यार्थी: जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़। स्कूल निरीक्षण के दौरान कक्षा में लिया इतिहास का पाठ, ओल्ड ब्लॉक में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी। झालावाड़, 31 जुलाई। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक का निरीक्षण कर शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, विद्यालय प्रबंधन, स्वच्छता एवं खेल मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित संस्था प्रधानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर दुर्गपुरा विद्यालय की कक्षा 12वीं में इतिहास विषय के कालांश में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके ज्ञान का परीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं लगभग 30 मिनट तक इतिहास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को झालावाड़ जिले के गौरवशाली इतिहास और विश्व प्रसिद्ध गागरोन दुर्ग के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे रुचिकर विषय के रूप में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को जीवन में उतारना भी होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और जिज्ञासा बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से विषय को सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से पढ़ाने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं, परिसर, खेल मैदान एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संस्था प्रधान को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए विद्यालय परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुशासित व सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि अनावश्यक अव्यवस्था से बचा जा सके। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार सहित संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Hadoti Khabar
Hadoti Khabar
Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago
baee3255-88bc-446e-ba01-06258177fec1

इतिहास को रोचक बनाकर पढ़ें विद्यार्थी: जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़। स्कूल निरीक्षण के दौरान कक्षा में लिया इतिहास का पाठ, ओल्ड ब्लॉक में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी। झालावाड़, 31 जुलाई। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक का निरीक्षण कर शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, विद्यालय प्रबंधन, स्वच्छता एवं खेल मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित संस्था प्रधानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश

181212b0-54d9-4fe4-b21f-26775dff5788

दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर दुर्गपुरा विद्यालय की कक्षा 12वीं में इतिहास विषय के कालांश में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके ज्ञान का परीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं लगभग 30 मिनट तक इतिहास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को झालावाड़ जिले के गौरवशाली इतिहास और विश्व प्रसिद्ध गागरोन दुर्ग के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे रुचिकर विषय के रूप में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त

84276e66-9f8e-4944-b429-5eb36df5f41b

करना नहीं, बल्कि ज्ञान को जीवन में उतारना भी होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और जिज्ञासा बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से विषय को सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से पढ़ाने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं, परिसर, खेल मैदान एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओल्ड ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी,

92b05649-96eb-49b6-b795-01afdab2685a

विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संस्था प्रधान को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए विद्यालय परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुशासित व सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि अनावश्यक अव्यवस्था से बचा जा सके। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार सहित संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
    1
    शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया
झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन ➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, झालावाड़ । झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं। पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल बरामदगी निम्नलिखित है- कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01 टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं। झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
    1
    झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन

➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, 
झालावाड़ । झालावाड़  पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं।
पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है।
बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल
बरामदगी निम्नलिखित है-
कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना
नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद
कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर
वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01
टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें
अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई
वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं।
धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती
सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं।
झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड़-जिला पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त करने का दृढ़ संकल्प,मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर की कार्यवाही, काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की स्थाई फ्रीज,अब ड्रग माफिया नही कर सकेंगें काली कमाई से अर्जित सम्पत्तिों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण,एसपी अमित बुडानिया ने नशा माफियाओ को दिया कड़ा संदेश, झालावाड़-जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा माफियाओं के साम्राज्य के समूल नाश का संकल्प लगातार जारी।  मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। इसी के तहत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर, सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत स्थाई रूप से फ्रीज की है। ये ड्रग माफिया अब काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण नहीं कर पाएंगे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और इनके सहयोगियों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एमओबी शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना सुनेल से साझा की गई। जिनके द्वारा समस्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अपराधियों व उनके सहयोगियों की इन अवैध आर्थिक सम्पत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु अग्रिम जांच व फ्रीजिंग कार्यवाही सम्पादित की गई। इस कार्यवाही के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन कर त्वरित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रदान की गई। जिसके बाद मादक पदार्थ तस्करों की चल-अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-68एफ के तहत कार्यवाही करते हुए स्थाई रुप से फ्रीज किया गया है। अब मादक पदार्थ तस्कर इन संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे, जिससे समाज में यह सन्देश जायेगा कि यदि मादक पदार्थ तस्करी से अनुचित रुप से सम्पत्तियां अर्जित कर भी ली जायें, तो ऐसी सम्पत्तियां स्थायी नहीं रहती और विधिक कार्यवाही के अधीन बनी रहती हैं। पुलिस केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगी बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही जारी रखेगी।
    4
    झालावाड़-जिला पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त करने का दृढ़ संकल्प,मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर की कार्यवाही, काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की स्थाई फ्रीज,अब ड्रग माफिया नही कर सकेंगें काली कमाई से अर्जित सम्पत्तिों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण,एसपी अमित बुडानिया ने नशा माफियाओ को दिया कड़ा संदेश,
झालावाड़-जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा माफियाओं के साम्राज्य के समूल नाश का संकल्प लगातार जारी।  मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। इसी के तहत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर, सहअभियुक्त राहुल राठोर और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत स्थाई रूप से फ्रीज की है। ये ड्रग माफिया अब काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण नहीं कर पाएंगे।  
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठोर व सहअभियुक्त राहुल राठोर और इनके सहयोगियों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एमओबी शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना सुनेल से साझा की गई। जिनके द्वारा समस्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अपराधियों व उनके सहयोगियों की इन अवैध आर्थिक सम्पत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु अग्रिम जांच व फ्रीजिंग कार्यवाही सम्पादित की गई। इस कार्यवाही के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन कर त्वरित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रदान की गई। जिसके बाद मादक पदार्थ तस्करों की चल-अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-68एफ के तहत कार्यवाही करते हुए स्थाई रुप से फ्रीज किया गया है। अब मादक पदार्थ तस्कर इन संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे, जिससे समाज में यह सन्देश जायेगा कि यदि मादक पदार्थ तस्करी से अनुचित रुप से सम्पत्तियां अर्जित कर भी ली जायें, तो ऐसी सम्पत्तियां स्थायी नहीं रहती और विधिक कार्यवाही के अधीन बनी रहती हैं। पुलिस केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगी बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही जारी रखेगी।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज होटल गीतांजलि में सजेगी 'एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम' झालरापाटन 31 जुलाई। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ द्वारा महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संगीतमय श्रद्धांजलि "एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम" का आयोजन इस वर्ष 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से होटल गीतांजलि, आनंद धाम, किला रोड, झालरापाटन में आयोजित होगा। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गायक कलाकार मोहम्मद रफ़ी के अमर एवं सदाबहार गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संस्थान ने सभी संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय श्रद्धांजलि को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है। संपर्क: 94144 20620 🎼संगीत मंच परिवार संस्थान🎼, झालावाड़
    3
    आज होटल गीतांजलि में सजेगी 'एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम'
झालरापाटन 31 जुलाई। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ द्वारा महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संगीतमय श्रद्धांजलि "एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम" का आयोजन इस वर्ष 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से होटल गीतांजलि, आनंद धाम, किला रोड, झालरापाटन में आयोजित होगा। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गायक कलाकार मोहम्मद रफ़ी के अमर एवं सदाबहार गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
संस्थान ने सभी संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय श्रद्धांजलि को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।
संपर्क: 94144 20620
🎼संगीत मंच परिवार संस्थान🎼, झालावाड़
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    19 hrs ago
  • संगठित समाज ही सशक्त समाज की पहचान ,4 अगस्त को बापू मालदेवराणा की जयंती का होगा आयोजन। रायपुर कस्बे में मेहर समाज उत्थान समिति सामाजिक जॉन-झालावाड़ मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश मेहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 4 अगस्त को मेहर समाज शिरोमणि परम पूज्य बापू मालदेवराणा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम झालावाड़ पर श्री नीलकंठ महादेव एवं मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर आयोजित करने की प्रभावी योजना तैयार की गई। मेहर ने बताया कि मेहर समाज के प्रत्येक युवाओं को समाज के हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए आगे आते हुए कार्य करना चाहिए जिससे हमारा समाज सशक्त और समृद्ध बने। समिति के संरक्षक राजेश मेहरा ने बताया है कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य समाज में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता स्थापित करना है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष रामलाल जरूला नायब साहब झालावाड़, उपाध्यक्ष बालचंद अध्यापक रटलाई, रामबाबू अध्यापक सांवलपुरा, सचिव जगदीश प्रसाद अध्यापक पाटलियाकुलमी, जिला मीडिया प्रभारी महेश खंजरपुर, श्री राम मंदिर अध्यक्ष सीताराम फतेहगढ़, प्रेमचंद झालावाड़, रामनिवास अध्यापक रायपुर, रायपुर प्रखंड अध्यक्ष बीरम लाल मेहर, देवीलाल परासली, गोवर्धन लाल भूमाडा , गिरिराज झालावाड़, मदनलाल बानोर ,बने सिंह हिम्मतगढ़, राधेश्याम कचराखेड़ी, राधेश्याम रटलाई सहित कई मौजूद रहे।
    1
    संगठित समाज ही सशक्त समाज की पहचान ,4 अगस्त को बापू मालदेवराणा की जयंती का होगा आयोजन।
रायपुर कस्बे में मेहर  समाज उत्थान समिति सामाजिक जॉन-झालावाड़ मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश मेहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 4 अगस्त को मेहर समाज शिरोमणि परम पूज्य बापू मालदेवराणा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम  झालावाड़ पर श्री नीलकंठ महादेव एवं मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर आयोजित करने की प्रभावी योजना तैयार की गई।
मेहर ने बताया कि मेहर समाज के प्रत्येक युवाओं को समाज के हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए आगे आते हुए कार्य करना चाहिए जिससे हमारा समाज सशक्त और समृद्ध बने।
समिति के संरक्षक राजेश मेहरा ने बताया है  कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य समाज में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता स्थापित करना है।
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष रामलाल जरूला नायब साहब झालावाड़, उपाध्यक्ष बालचंद अध्यापक रटलाई, रामबाबू अध्यापक सांवलपुरा, सचिव जगदीश प्रसाद अध्यापक पाटलियाकुलमी, जिला मीडिया प्रभारी महेश खंजरपुर, श्री राम मंदिर अध्यक्ष सीताराम फतेहगढ़, प्रेमचंद झालावाड़, रामनिवास अध्यापक रायपुर, रायपुर प्रखंड अध्यक्ष बीरम लाल मेहर, देवीलाल परासली, गोवर्धन लाल भूमाडा , गिरिराज झालावाड़, मदनलाल बानोर ,बने सिंह हिम्मतगढ़, राधेश्याम कचराखेड़ी, राधेश्याम रटलाई सहित कई मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पीपल्दा पंचायत के मिश्रा खेड़ी श्मशान घाट कि हालात मृतक के संस्कार में बड़ी कठिनाई मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के मिश्रा खेड़ी श्मशान अपनी बदहाली का जीता जागता उदाहरण है जहां मरने वाले को श्मशान घाट जाने वाले सड़क नहीं होने से खिचड़ी के बीचोंबीच केसे ग्रामीण शव को लेकर निकल रहें,यह सब आप इस छोटे से विडियो में देख सकते हों
    1
    पीपल्दा पंचायत के मिश्रा खेड़ी श्मशान घाट कि हालात मृतक के संस्कार में बड़ी कठिनाई 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के मिश्रा खेड़ी श्मशान अपनी बदहाली का जीता जागता उदाहरण है जहां मरने वाले को श्मशान घाट जाने वाले सड़क नहीं होने से खिचड़ी के बीचोंबीच केसे ग्रामीण शव को लेकर निकल रहें,यह सब आप इस छोटे से विडियो में देख सकते हों
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गरीब किसानों के शोषण पर पुलिस सख्त` झालावाड़ से बड़ी खबर। अवैध साहूकारी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
    1
    गरीब किसानों के शोषण पर पुलिस सख्त`
झालावाड़ से बड़ी खबर।  
अवैध साहूकारी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
    user_Lok samachar news
    Lok samachar news
    Classified ads newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.