*जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PCF गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण* एटा 11 मई 26 जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की सतत समीक्षा के क्रम में आज जिला कृषि अधिकारी एवं ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा PCF गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध उर्वरक स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के संधारण एवं स्टॉक विवरण के अद्यतनकरण में शिथिलता पाए जाने पर जिला प्रबंधक PCF को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त अभिलेख व्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उर्वरकों का समय से समितियों को वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार का डायवर्सन किसी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए कि उर्वरक की मांग प्राप्त होने पर गोदाम में आने वाली गाड़ियों की नियमित निगरानी कराते हुए आवक-जावक का विवरण तत्काल अभिलेखों में दर्ज किया जाए, जिससे स्टॉक प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में इफको एवं कृभको के प्रतिनिधियों, जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान उपलब्धता, मांग के सापेक्ष आपूर्ति की स्थिति तथा आगामी वितरण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों की आवश्यकतानुसार उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण प्रणाली की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरक भंडारण, अभिलेखीकरण एवं वितरण व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ संचालित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर उर्वरक वितरण, स्टॉक संधारण, अभिलेख रखरखाव अथवा निगरानी व्यवस्था में लापरवाही अथवा अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी, कार्मिक अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उर्वरक प्रबंधन संबंधी जारी निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- भीषण गर्मी में जहाँ इंसान और पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल हैं, वहीं माँ काली ग्रुप के सदस्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। युवा अवस्था केवल उम्र का पड़ाव नहीं होती, यह वो जुनून होती है जो समाज के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। गाँव कुंडोल के माँ काली ग्रुप के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर सोच सेवा की हो, तो युवा शक्ति हर मुश्किल में लोगों का सहारा बन जाती है। भीषण गर्मी में जहाँ इंसान और पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल हैं, वहीं माँ काली ग्रुप के सदस्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। ये सिर्फ पानी नहीं बाँट रहे, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता का संदेश दे रहे हैं। आज जरूरत है कि हर युवा अपने अंदर की ऊर्जा को समाजहित में लगाए, क्योंकि असली पहचान भीड़ में चलने से नहीं, बल्कि दूसरों के लिए रास्ता बनाने से बनती है। माँ काली ग्रुप के इन युवाओं की सेवा भावना सच में प्रेरणादायक है — जो यह संदेश देती है कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1
- स्व-गणना कैंप में बड़ी संख्या में बार एसोसियन सदस्यगण तथा न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों की रही सहभागिता और भागीदारी। आज भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण जो दिनांक 07 मई से 21 मई तक संचालित किया जा रहा है, के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी के निर्देशानुसार,उप जिलाधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी जी की उपस्थिति में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत विशेष दिवस ज्यूडिशरी-डे/न्यायिक दिवस का आयोजन बार एसोसियन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में स्व-गणना कैसे करें आदि विषयक पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई तथा तद संबंधी लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में मा.जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक जी तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण/कर्मचारी एवं बार एसोसियन के सदस्य, पदाधिरीगण की स्व-गणना पोर्टल पर सूचना दर्ज करा कर मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा द्वारा स्व-गणना कराई गई। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही मकान गणना से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग की गई। मास्टर ट्रेनर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि मकान गणना एवं जनगणना से संबंधित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जायेंगी तथा इनका उपयोग केवल अधिकृत जनगणना कार्यों के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को स्व-गणना के बारे में बताया गया कि आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आज भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण जो दिनांक 07 मई से 21 मई तक संचालित किया जा रहा है, के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी के निर्देशानुसार,उप जिलाधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी जी की उपस्थिति में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत विशेष दिवस ज्यूडिशरी-डे/न्यायिक दिवस का आयोजन बार एसोसियन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में स्व-गणना कैसे करें आदि विषयक पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई तथा तद संबंधी लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में मा.जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक जी तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण/कर्मचारी एवं बार एसोसियन के सदस्य, पदाधिरीगण की स्व-गणना पोर्टल पर सूचना दर्ज करा कर मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा द्वारा स्व-गणना कराई गई। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही मकान गणना से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग की गई। मास्टर ट्रेनर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि मकान गणना एवं जनगणना से संबंधित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जायेंगी तथा इनका उपयोग केवल अधिकृत जनगणना कार्यों के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को स्व-गणना के बारे में बताया गया कि1
- नाला सफाई मुद्दे पर सदन गरमपार्षद ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शनमेयर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी आगरा नगर निगम सदन में उस वक्त हंगामा मच गया जब नाला सफाई के मुद्दे पर पार्षद हरिओम गोयल ने मेयर के डायस के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद पंकज अग्रवाल भी उनके समर्थन में दिखाई दिए। मेयर ने दोनों पार्षदों पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए। वहीं पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा को घेरते हुए संतोषजनक जवाब न देने का आरोप लगाया1
- - बहरी में दबंगों का आतंक, मारपीट कर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने दर्ज की सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपियों के भीतर पुलिस प्रशासन का रत्ती भर भी भय नजर नहीं आ रहा है। तीन अलग-अलग वारदातों से दहला क्षेत्र पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों ने एक ही गिरोह की तरह अलग-अलग तारीखों में तीन युवकों को अपना निशाना बनाया: पहली घटना (11 अप्रैल): ग्राम मलखम में रात करीब 1:30 बजे 18 वर्षीय श्यामलाल साहू को विकास, अखिलेश, संदीप और राहुल साहू ने मिलकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 115(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी घटना (19 अप्रैल): मटिहनी निवासी संजय साहू (28 वर्ष) के साथ राहुल, रावेंद्र, अंकित, विकास और संदीप ने मारपीट की। दबंगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस ने धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है। तीसरी घटना (22 अप्रैल): केके ढाबा के पास धनंजय साहू (25 वर्ष) को लाल उर्फ रावेंद्र, प्रदीप, राहुल और विकास ने अपना शिकार बनाया। इसमें भी पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी मारपीट की इन घटनाओं को अपनी 'बहादुरी' समझकर सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इंस्टाग्राम पर इस तरह के वीडियो डालने का मकसद युवाओं के बीच अपनी झूठी धाक जमाना है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस कदर निर्दयी होकर पीड़ितों को पीट रहे हैं। हालांकि बहरी पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है, लेकिन स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब आरोपी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे थे, तब पुलिस का खुफिया तंत्र क्या कर रहा था? इन सभी मामलों में आरोपियों के नाम (विकास, राहुल, संदीप, रावेंद्र आदि) बार-बार सामने आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।1
- वीडियो भेजा गया थ तो होगा उसके साथ सेक्स एस ए नहीं जी भाई को फोन किया है1
- आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, मरीजों के बीच दिखे चूहे Public Hindi Newsमई 10, 2026 क्राइम ब्यूरो - सचिन सिंह आगरा - एसएन मेडिकल कॉलेज (SN medical College) के मेडिसिन वार्ड से सामने आए वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में वार्ड परिसर के अंदर गंदगी और चूहों की आवाजाही दिखाई दे रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे आगरा के एक क्राइम रिपोर्टर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए मेडिसिन वार्ड संख्या-2 पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद जब वह मेडिसिन वार्ड संख्या-3 की ओर पहुंचे तो वहां के आखिरी कमरे के पास चूहों की गतिविधियां दिखाई दीं। वीडियो में वार्ड के आसपास गंदगी और बंद कमरे के पास चूहों का आना-जाना नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे के आसपास चूहे घूम रहे थे, उसी क्षेत्र में मरीज भी भर्ती थे। वीडियो में अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- उत्तर प्रदेश में हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है, जहाँ एक शख्स को चार पहिया वाहन से बांधकर बेरहमी से घसीटा गया। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।1
- यूथ हॉस्टल संजय पैलेस मैं दहाड़े अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार शर्मा गौ माता लव लैंड जिहाद हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे श्रीगंज में क्षेत्रीय कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन नीतू ठाकुर बनी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जबकि निशा ठाकुर को बनाया महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष आगरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा जी पीलीभीत हिंदू महासभा नेता कविता जी आज सुबह 9:00 बजे सड़क मार्ग द्वारा भगवान टॉकीज चौराहे पर जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार के संयुक्त में फूल माला पहनकर जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया गया उसके पश्चात गाड़ियों का काफिला संजय प्लेस स्थित युक्त हॉस्टल में पहुंचा जहां सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया मंच पर अखिल भारत हिंदू महासभा नेत्री मीना दिवाकर पीलीभीत हिंदू महासभा नेता कविता जी ने सभी आए हुए मेहमानों का माला पहनकर स्वागत किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार शर्मा एवं महामंत्री सुनील कुमार ने कहा अयोध्या की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में हिंदू महासभा ने लड़ी गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए आंदोलन समान अधिकार कानून लैंड जिहाद हिंदू महासभा नेताओं पर फर्जी मुकदमे वापस हो इसके लिए ठोस रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा मनीष पंडित जी मीरा राठौर सौरभ शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा हिंदू महासभा हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है इस मौके पर शंकर श्रीवास्तव बृजेश भदोरिया सौरभ शर्मा मनीष पंडित जी विपिन राठौर नितेश भारद्वाज जिला अध्यक्ष आगरा मीरा राठौर महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार हिंदू नेता अवतार सिंह गिल मनीष कुमार मौजूद कार्यक्रम समाप्ति पक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी टीम के साथ फ्रीगंज स्थित पवन राठौड़ द्वारा हिंदू महासभा के लिए दी गई कार्यालय का फीता काटकर स्वागत किया गया जहां मीडिया को संबोधित करते हुए एक बहुत बड़ी घोषणा नीतू ठाकुर को आगरा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा के रूप में निशा ठाकुर को नियुक्त किया तथा संगठन को आगे बढ़ने का कार्य किया1