*अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार काका-भतीजे को पीछे से मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल* सेंधवा ग्राम सालीकला के पास शनिवार को एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार काका-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार मंडवाड़ा से अपने गांव झोपली लौट रहे थे। इसी दौरान सालीकला के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. प्रदीप बटिया ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। घायलों की पहचान कालू पिता भीमा नवरे (50 वर्ष) एवं जिलू पिता सुरता नवरे (45 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम झोपली के रूप में हुई है। दोनों आपस में काका-भतीजे हैं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना की जांच की जा रही है

- धामनोद नगर में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर में लगे बिजली खम्बो पर लगे होर्डिग दुर्घटनाओ की आशंका धार जिले धामनोद के मुख्य मार्ग पर लगे खम्बो पर विज्ञापन के बोर्ड लगे है जो हवा में इधर उधर झूल रहे है किसी समय भी टुटके जीसे बाइक सवार को दुर्घटना का शिकार बना सकता है ये नगर का मुख्य मार्ग होने से बहुत आवागमन रहता है नगर परिषद को इन होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए इन्हें या तो व्यवस्थित लगवाए या नही लगाने दे जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है1
- नर्मदा घाट पर सफाई अभियान चलाकर श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने पुराने कपड़े व बड़ी मात्रा मे कचरा किया एकत्रित..1
- इसीलिए कहते हैं कि कानून की जानकारी होना जरूरी है अगर जानकारी नहीं तो शोषण शुरू वायरल वीडियो जनहित में जारी इंडिया न्यूज1
- 🚨 BREAKING NEWS | इंदौर मित्रता दिवस पर विश्वकर्मा समाज का शक्ति प्रदर्शन, केवडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, एकता और सामाजिक उत्थान का लिया ऐतिहासिक संकल्प इंदौर। मित्रता दिवस के अवसर पर इंदौर के ग्राम मुंडला दोसदार स्थित केवडेश्वर महादेव मंदिर में विश्वकर्मा समाज का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से शुरू हुए इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार, संगठन की मजबूती, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग तथा "बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ" जैसे सामाजिक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठजनों ने सभी समाजजनों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया और भविष्य की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रेम नारायण विश्वकर्मा (इंदौर जिलाध्यक्ष), भैयालाल विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष), अमृत लाल विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, हेमंत विश्वकर्मा एवं हरिनारायण जी सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने समाज की एकता, भाईचारे और सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वकर्मा समाज की संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया।1
- धामनोद पुलिस ने अपहरण मामले का किया खुलासा, अपहृत अंकित पाटीदार सकुशल बरामद परिवार में अब खुशी धामनोद। धामनोद थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को दर्ज हुए कथित अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक अंकित पाटीदार को सकुशल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि फरियादी योगेश पाटीदार, निवासी धामनोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भांजा अंकित पाटीदार 29 जुलाई की रात करीब 10 बजे लापता हो गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजा उर्फ दीदीत व्यापात अपने तीन साथियों के साथ अंकित का कार में बैठाकर अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही धामनोद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों के बयान लिए गए और नामजद चारों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। लगातार तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अंकित पाटीदार भड़ौरा में है। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर बयान लिए। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने व्यापार के लिए आरोपियों से करीब आठ लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस नहीं कर पाने के कारण आरोपियों ने उसके साथ अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई और बयान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंकित पाटीदार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया अंकित के माता एव पत्नी खुश हुई और धामनोद पुलिस का धन्यवाद किया1
- एक महीने पहले गूंजी थीं शहनाइयां... आज तिरंगे में लौटा वीर बेटा! 🇮🇳 इंदौर के वीर सपूत शहीद मेजर हमजा आरिफ को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। परिवार के लिए सबसे भावुक पल तब आया, जब उनकी पत्नी ने कांपते हाथों से तिरंगा थामा। अंतिम विदाई के दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।1
- देश का पहला 14D डिजिटल जू अब लगभग तैयार है ।। आज इसके विभिन्न आकर्षणों आत्याधुनिक 14D थिएटर डिजिटल भूल = भुलैया डिजिटल गार्डन और अन्य इनर्सव अनुभवों का अवलोकन किया ।। यह केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं बल्कि तकनीक शिक्षा और प्रकृति को एक साथ जोड़ने वाला अनूठा अनुभव होगा ।। आगे वीडियो में देखिए। ।।1