पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन। सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में 30 जुलाई से संचालित निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था का 24 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। इसके साथ इस वर्ष जलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम डोंगरिया में भी पूरे सावन माह तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। अमरकंटक एवं डोंगरिया में इस वर्ष कुल 1,50,000 से अधिक शिव भक्तों और कांवड़ियों का आगमन हुआ जिनकी सेवा की गई और अमरकंटक में कठिन यात्रा के बाद कांवड़ियों ने विश्राम किया एवं अमरकंटक व डोंगरिया में भंडारे में सात्विक भोजन परोसा गया। विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत पांच वर्षों से अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुविधा प्रदान करना और ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को साकार करना है। इस वर्ष अमरकंटक एवं जलेश्वर महादेव डोंगरिया में आयोजित भंडारे में कुल 1,50,000 से अधिक भोजन की थालियां कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को परोसा गया। इसी क्रम में डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूरे सावन माह तक विधायक भावना बोहरा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

- पुलिस अभ्यर्थियों का आज प्रदर्शन का सातवां दिन रहा वहीं पुलिस अभ्यर्थियों ने मंत्री को मामा कहकर लगाई गुहार रक्षा बंधन को लेकर सुनाए गीत || अभ्यर्थियों का केवल एक ही मांग दूसरा सूची करे जल्दी जारी, 8 महीना से कर रहे दूसरी सूची का इंतजार... #ब्रेकिंगन्यूज़ #kawardha #cgpulice1
- राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां पशु-पक्षी आहार निर्माण कर स्वरोजगार और नियमित आय का अवसर1
- दुर्ग शहर में बड़ा हादसा टला! महापौर की कार बनी आग का गोला दुर्ग ब्रेकिंग दुर्ग निगम महापौर अलका बागमार के कार में लगी आग् निगम के कर्मचारी यों ने बुझाई आग धू-धू कर जली गाड़ी कार्यालय खुलने से पहले की घटना हादसा टला बंद गाड़ी खड़ी थी निगम में गाड़ी से धुआं निकलने के बाद लगी आग #durgnews #durgbreakingnews #durgchhattisgarh #cgreels दुर्ग शहर में बड़ा हादसा टला! महापौर की कार बनी आग का गोला दुर्ग ब्रेकिंग दुर्ग निगम महापौर अलका बागमार के कार में लगी आग् निगम के कर्मचारी यों ने बुझाई आग धू-धू कर जली गाड़ी कार्यालय खुलने से पहले की घटना हादसा टला बंद गाड़ी खड़ी थी निगम में गाड़ी से धुआं निकलने के बाद लगी आग #durgnews #durgbreakingnews #durgchhattisgarh #cgreels1
- स्पा सेंटर के संचालक पर महिला से छेड़खानी और पत्रकार से अभद्र व्यवहार का आरोप, FIR दर्ज बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर के संचालक पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी और आभद्रता के आरोप का मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली महिला कर्मचारी ने स्पा सेंटर के संचालक अमन सेन और उसके भाई लोकेश सेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार में बिहान से मिला स्वरोजगार का नया अवसर बुधवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (बिहान) अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व सहायता समूह की लखपति दीदियां आज स्वरोजगार की नई मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम अकलतरी में संचालित बिलासा पशु आहार संयंत्र में पशु एवं पक्षी आहार का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की सहायता से तैयार किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण आहार से जहां पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु आहार उपलब्ध हो रहा है, वहीं महिलाओं को रोजगार और नियमित आय का नया जरिया मिला है। समूह की महिलाओं ने पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़ते हुए पशु एवं पक्षी आहार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। संयंत्र में उत्पादन को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर मशीन, फीड पैलेट मशीन तथा फीड क्रम्बल मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं को सुगम बनाकर पशु एवं पक्षी आहार तैयार किया जा रहा है। बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जय भारत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु आहार निर्माण को आजीविका का माध्यम बनाया है। समूह की महिलाएं संयंत्र के संचालन, पशु आहार निर्माण, पैकेजिंग और अन्य कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। बिलासा पशु आहार संयंत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से जुड़े ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही पशु एवं पक्षी आहार मिलने से समय और परिवहन लागत में सुविधा हो रही है। यह पहल अन्य महिला स्व सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। राखी के पर्व पर आत्मनिर्भरता की यह कहानी बहनों के बढ़ते आत्मविश्वास की तस्वीर पेश कर रही है। विष्णु भैया की सरकार में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण परिवारों को नई मजबूती दे रहे हैं।1
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इनमें से 2 मरीज अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 75 वर्षीय महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं, एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। CIMS, जिला अस्पताल और PHC-CHC में निगरानी बढ़ाई गई है।1
- सामाजिक कार्यकर्ता इरशाद कुरैशी ‘जनकल्याण राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता इरशाद कुरैशी ‘जनकल्याण राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित1
- बीहड़ जंगल मे आदिवासी बच्चो का स्कूल, छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ट्राइबल क्षेत्र के भूडूमाटी गांव मे स्कूल की व्यवस्था नहीं है और वीडियो में देख सकते इस प्रकार से स्कूल को संचालित किया जाता है बालको से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह गांव भूडूमाटी है #korbanews #korbabrekingnews #korbachhattisgarh बीहड़ जंगल मे आदिवासी बच्चो का स्कूल, छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ट्राइबल क्षेत्र के भूडूमाटी गांव मे स्कूल की व्यवस्था नहीं है और वीडियो में देख सकते इस प्रकार से स्कूल को संचालित किया जाता है बालको से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह गांव भूडूमाटी है #korbanews #korbabrekingnews #korbachhattisgarh1