Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले के बाद से ही क्षेत्र की सियासत में भारी हलचल बढ़ गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ अब भाजपा दतिया उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है।
Betal Singh gaur
दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले के बाद से ही क्षेत्र की सियासत में भारी हलचल बढ़ गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ अब भाजपा दतिया उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड के मौ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया। लहार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सज्जन सिंह यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया को पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका आदर सत्कार किया।1
- दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने स्पष्ट किया है कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता उसके निर्णय का सम्मान करेंगे। दतिया विधानसभा चुनाव के संबंध में जो भी निर्णय हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी का ही निर्णय है और सभी लोग इसे शिरोधार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई विषय है, तो उसका निराकरण पार्टी स्तर पर बैठकर किया जाएगा। संगठन द्वारा टिकट बदलने को तैयार न होने और नई जिला कार्यकारिणी के गठन की संभावनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों को सही ठहराया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मां पीताम्बरा की शरण में पहुंचे। उन्होंने वहां मत्था टेककर मां बाग्लामुखी का आशीर्वाद लिया।1
- दतिया में हिंसा, पथराव और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाने में इन सभी नेताओं पर पथराव और आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।1
- भिंड के लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का आज दोपहर 12 बजे लहार के भाटन ताल मैदान में आगमन होने जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव एक अल्प दौरे पर भिंड के लहार पहुंच रहे हैं। वे कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगे, जहां वे जिले के निवासियों को कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे।1
- नरोत्तम मिश्रा ट्रेन में सवार होकर डबरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। डबरा रवाना होने के बाद अब वे आगामी उपचुनाव में फिर से वापस आएंगे।1