logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज शहर के चरकावां निचलीडीह में मारपीट, आठ बने नामजद आरोपी, पांच घायल रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

रफीगंज शहर के चरकावां निचलीडीह में मारपीट, आठ बने नामजद आरोपी, पांच घायल रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Mohd.raj khan
    1
    Post by Mohd.raj khan
    user_Mohd.raj khan
    Mohd.raj khan
    Local Politician गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • धोबी समाज के विकास में 5 बड़ी चुनौतियां | जागरूकता जरूरी 1️⃣ शिक्षा की कमी – नई पीढ़ी में उच्च शिक्षा की ओर और ध्यान देने की जरूरत 2️⃣ संगठन की कमी – एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता 3️⃣ आर्थिक सशक्तिकरण – स्वरोजगार और नए अवसरों पर फोकस जरूरी 4️⃣ जागरूकता की कमी – सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी कम 5️⃣ नई तकनीक से दूरी – बदलते समय के साथ आधुनिक तरीकों को अपनाना जरूरी #धोबी_समाज #रजक_समाज #कनौजिया_समाज #संत_गाडगे_बाबा #समाज_जागरूकता #ViralVideo #SocialAwareness #YouTubeIndia
    1
    धोबी समाज के विकास में 5 बड़ी चुनौतियां | जागरूकता जरूरी
1️⃣ शिक्षा की कमी – नई पीढ़ी में उच्च शिक्षा की ओर और ध्यान देने की जरूरत
2️⃣ संगठन की कमी – एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता
3️⃣ आर्थिक सशक्तिकरण – स्वरोजगार और नए अवसरों पर फोकस जरूरी
4️⃣ जागरूकता की कमी – सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी कम
5️⃣ नई तकनीक से दूरी – बदलते समय के साथ आधुनिक तरीकों को अपनाना जरूरी
#धोबी_समाज #रजक_समाज #कनौजिया_समाज #संत_गाडगे_बाबा #समाज_जागरूकता #ViralVideo #SocialAwareness #YouTubeIndia
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    8 hrs ago
  • पाठशाला के बच्चों को एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण कराया गया
    1
    पाठशाला के बच्चों को एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण कराया गया
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    11 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति ### **हेडलाइन:** **गया जी में सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन — 10,000+ प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा** ### **सबहेड:** **बिना किसी सहभागिता शुल्क आयोजित महोत्सव में 13 खेलों में 3,000 खिलाड़ियों का चयन | 20,000 खेल किट्स का होगा वितरण | MSME मीट ने बढ़ाया रोजगार का दायरा** --- **गया, 25 अप्रैल 2026:** गया जी की ऐतिहासिक और पवित्र धरती पर आयोजित *सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026* का आज भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस महोत्सव ने खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया। इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए **किसी भी प्रकार का कोई सहभागिता शुल्क (Participation Fee) नहीं रखा गया था**। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करना, उनकी छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बिना किसी बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया। महोत्सव में **10,000 से अधिक प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से **लगभग 3,000 खिलाड़ियों का चयन** कर उन्हें **13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं** में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। यह संख्या न केवल इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गया और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महोत्सव के माध्यम से **कुल 20,000 खेल किट्स का वितरण** किया जाएगा, जो **प्रखंड, पंचायत और विधानसभा स्तर** पर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को संसाधनों की कमी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे। महोत्सव के दौरान आयोजित **MSME मीट एवं प्रदर्शनी** इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही। इस मंच ने स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। इससे न केवल उन्हें बाजार में पहचान मिली, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में **स्पॉन्सर्स और सहयोगी संस्थाओं** की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। माननीय सांसद ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण निवेश है। साथ ही, देश के विभिन्न हिस्सों से आए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत और समर्पण इस सफलता के पीछे की असली ताकत रही। उन्होंने दिन-रात कार्य कर इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आने वाले **दिसंबर-जनवरी में एक और बड़े स्तर का खेल टूर्नामेंट** आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह भविष्य की योजना इस बात का संकेत है कि खेल और युवाओं के विकास के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी। यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने समाज में एकता, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता का संदेश दिया है। गया जी में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति
### **हेडलाइन:**
**गया जी में सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन — 10,000+ प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा**
### **सबहेड:**
**बिना किसी सहभागिता शुल्क आयोजित महोत्सव में 13 खेलों में 3,000 खिलाड़ियों का चयन | 20,000 खेल किट्स का होगा वितरण | MSME मीट ने बढ़ाया रोजगार का दायरा**
---
**गया, 25 अप्रैल 2026:**
गया जी की ऐतिहासिक और पवित्र धरती पर आयोजित *सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026* का आज भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस महोत्सव ने खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए **किसी भी प्रकार का कोई सहभागिता शुल्क (Participation Fee) नहीं रखा गया था**। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करना, उनकी छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बिना किसी बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया।
महोत्सव में **10,000 से अधिक प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से **लगभग 3,000 खिलाड़ियों का चयन** कर उन्हें **13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं** में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। यह संख्या न केवल इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गया और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महोत्सव के माध्यम से **कुल 20,000 खेल किट्स का वितरण** किया जाएगा, जो **प्रखंड, पंचायत और विधानसभा स्तर** पर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को संसाधनों की कमी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।
महोत्सव के दौरान आयोजित **MSME मीट एवं प्रदर्शनी** इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही। इस मंच ने स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। इससे न केवल उन्हें बाजार में पहचान मिली, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में **स्पॉन्सर्स और सहयोगी संस्थाओं** की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। माननीय सांसद ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण निवेश है।
साथ ही, देश के विभिन्न हिस्सों से आए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत और समर्पण इस सफलता के पीछे की असली ताकत रही। उन्होंने दिन-रात कार्य कर इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
महोत्सव के सफल आयोजन के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आने वाले **दिसंबर-जनवरी में एक और बड़े स्तर का खेल टूर्नामेंट** आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह भविष्य की योजना इस बात का संकेत है कि खेल और युवाओं के विकास के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी।
यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने समाज में एकता, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता का संदेश दिया है। गया जी में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • भीमकुंड रोड पर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव
    1
    भीमकुंड रोड पर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक ओवरब्रिज के नीचे दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रम लोगों के जान पर पड़ सकती है भारी... जाम में फंसे एंबुलेंस के मरीज की कभी भी हो सकती है मौत... दावथ पुलिस मस्त..सड़क पर यात्री/आमजन त्रस्त .... दावथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस के लापरवाही के कारण मलियाबाग अवैध अतिक्रम का बना गढ़। जहां जाम लगना अब एक बड़ी समस्या बन गई,जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लग्न का समय है चारों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होने के कारण एवं रोड पर सब्जी विक्रेता ठेला विक्रेताओं का अतिक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।
    1
    रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक  ओवरब्रिज के नीचे
दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रम लोगों के जान पर पड़ सकती है भारी...
जाम में फंसे एंबुलेंस के मरीज की कभी भी हो सकती है मौत...
दावथ पुलिस मस्त..सड़क पर यात्री/आमजन त्रस्त 
.... दावथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस के लापरवाही के कारण मलियाबाग अवैध अतिक्रम का बना गढ़।
जहां जाम लगना अब एक बड़ी समस्या बन गई,जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लग्न का समय है चारों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होने के कारण एवं रोड पर सब्जी विक्रेता ठेला विक्रेताओं का अतिक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • पाठशाला के बच्चों को एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण कराया गया
    1
    पाठशाला के बच्चों को एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण कराया गया
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    11 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति प्रतिभा सम्मान समारोह (समापन के पश्चात) हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्री सह पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, माननीय विधायकगण एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं युवा जिला अध्यक्ष संतोष सागर द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी द्वारा किया गया। अपने ओजस्वी एवं दूरदर्शी संबोधन में जीतन राम मांझी ने समान शिक्षा व्यवस्था (कॉमन स्कूलिंग सिस्टम) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “राष्ट्रपति का पुत्र हो या समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का बच्चा—सभी को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा में समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे अग्रिम पंक्ति तथा उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कहीं न कहीं पूंजीवादी प्रभाव में सिमटती जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, निरंतर परिश्रम करने एवं दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, संतोष मांझी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। मांझी समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा इस वर्ष पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष यह आयोजन राज्य स्तरीय स्वरूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मांझी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मांझी-मुसहर समाज के लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समान अवसर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। गया जिला सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर मांझी (राष्ट्रीय सचिव), नारायण प्रसाद मांझी (जिला अध्यक्ष), राकेश कुमार (जिला सचिव), सुनील मांझी (जिला महासचिव), दीना मांझी (जिला अध्यक्ष, दलित प्रकोष्ठ), संतोष सागर (युवा जिला अध्यक्ष), रामसनेही मांझी (जिला संगठन सचिव), सदानंद प्रेमी एवं जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। — जारीकर्ता इंजी. दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) गया, बिहार
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
प्रतिभा सम्मान समारोह (समापन के पश्चात)
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संगम बनकर उभरा।
कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्री सह पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, माननीय विधायकगण एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं युवा जिला अध्यक्ष संतोष सागर द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी द्वारा किया गया।
अपने ओजस्वी एवं दूरदर्शी संबोधन में जीतन राम मांझी ने समान शिक्षा व्यवस्था (कॉमन स्कूलिंग सिस्टम) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “राष्ट्रपति का पुत्र हो या समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का बच्चा—सभी को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा में समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे अग्रिम पंक्ति तथा उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कहीं न कहीं पूंजीवादी प्रभाव में सिमटती जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, निरंतर परिश्रम करने एवं दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, संतोष मांझी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। मांझी समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा इस वर्ष पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष यह आयोजन राज्य स्तरीय स्वरूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मांझी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मांझी-मुसहर समाज के लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समान अवसर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। गया जिला सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर मांझी (राष्ट्रीय सचिव), नारायण प्रसाद मांझी (जिला अध्यक्ष), राकेश कुमार (जिला सचिव), सुनील मांझी (जिला महासचिव), दीना मांझी (जिला अध्यक्ष, दलित प्रकोष्ठ), संतोष सागर (युवा जिला अध्यक्ष), रामसनेही मांझी (जिला संगठन सचिव), सदानंद प्रेमी एवं जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
— जारीकर्ता
इंजी. दिवाकर सिंह
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)
गया, बिहार
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • चतरा शहर के परिसदन भवन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। परिसदन भवन के पास पहुंचने के बाद बाइक रोक दी गई थी और एक महिला सड़क पार कर सामान लेने चली गई। इसी दौरान बाइक पर बैठे दो लोग वाहन की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार में आ रहा मालवाहक वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे पलटते हुए बाइक पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    चतरा शहर के परिसदन भवन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। परिसदन भवन के पास पहुंचने के बाद बाइक रोक दी गई थी और एक महिला सड़क पार कर सामान लेने चली गई। इसी दौरान बाइक पर बैठे दो लोग वाहन की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार में आ रहा मालवाहक वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे पलटते हुए बाइक पर जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.