नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न, 15 अगस्त को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय करेंगे ध्वजारोहण नूंह पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न, 15 अगस्त को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय करेंगे ध्वजारोहण नूंह पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
- गांधी ग्राम घासेड़ा में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, 10–15 दिनों से सड़कों पर भरा पानी नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में पिछले 10 से 15 दिनों से सड़कों और रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों ओर पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ शहर में 2 स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ भरवाए गए सैंपल बारे रिपोर्ट आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चावला कॉलोनी में मिठाई तैयार करने का गोदाम बनाया हुआ है जहाँ पर मिठाई तैयार करने में अनियमितताए बरती जा रही हैं इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा डॉ पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के प्लॉट न 504 में बने गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौका पर हाजिर मील गोदाम संचालक से FSSAI लाइसेंस पेश किया जो वैध पाया गया। मौका पर बर्फी तैयार की जा रही थी। जिसका FSO द्वारा एक सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसी बीच एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि नत्थू कॉलोनी नजदीक पथवारी मंदिर बल्लभगढ़ में घेवर बनाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर एक दुकान में घेवर तैयार किया जा रहा था। मौका पर दुकान संचालक मदन मोहन बंसल हाजिर मिला। जिससे FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। घेवर बनाने में साफ सफाई नही रखी जा रही थी। मौका पर करीब 200 किलोग्राम सादा घेवर (बिना मावा के), करीब 50 किलोग्राम तैयारशुदा घेवर व करीब 70 किलोग्राम मावा रखा हुआ मिला। FSO द्वारा तैयारशुदा घेवर व मावा में से एक-एक खाद्य सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ तैयार करने के सम्बंध में व साफ सफाई ना रखने के सम्बंध में अलग से केश तैयार किया गया है। जिस सम्बंध में त्रुटिकर्ता मदन मोहन बंसल के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।4
- हथीन ब्लॉक कर्मचारियों पर सरपंच के गंभीर आरोप, डीसी ने मांगी लंबित कार्यों की सूची। #Trending #Viral #Hathin #Palwal #HaryanaNews1
- sadak banvane ke liye Gram panchayat jainpur district palwal tehsil hathin 2/3 saal ho gye hai bolte bolte per sarpanch koi sunwai nhi karta hai iss sadak tuti hone ke karan pani bhara rheta hai or hamare gher ke samne gandgi hoyi rheti hai bimari bnti rheti hai plz iss ko banwane ke liye support kare or iss news ko CM nayab saini tk phochaye3
- Rewari NH 48 Tight Traffic Situation | Rewari Breaking News Live रेवाड़ी से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री इतने परेशान हो गए हैं की नौकरी पर जाने के लिए निकलते हैं तो दोपहर हो जाती है और घर लौटेंते है तो रात हो जाती है, इसका बड़ा कारण है रास्ते के अंदर कई फ्लाईओवर का काम चल रहा हैं जिससे कि सालों से कछुआ चाल से चल रहे काम ने लोगों की जान में संकट खड़ा कर दिया हैं |1
- अब मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha ने मोर्चा खोल दिया छात्राओं ने नारे लगाए- विधायक जी, हमारा किराया कम करो, बच्चों को लूटना बंद करो अब मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha ने मोर्चा खोल दिया छात्राओं ने नारे लगाए- विधायक जी, हमारा किराया कम करो, बच्चों को लूटना बंद करो यहां के विधायक का नाम उमाकांत शर्मा है, जो BJP से हैं. हाल ही में यहां प्राइवेट बसों का किराया बढ़ाया गया है1
- आज पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। जिस तिरंगे की चौड़ाई 10 फीट थी। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम तक निकाली गई। पलवल ने एक नया कीर्तिमान रचा है जो कि पहली बार 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व श्री गौरव गौतम मंत्री हरियाणा सरकार ने किया। तिरंगा यात्रा में सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। शासन प्रशासन का राष्ट के नाम पूरा सहयोग रहा।4
- नूंह जिला में अत्यधिक बारिश के बीच नूंह विधायक आफताब अहमद ने की समीक्षा बैठक, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण कई जगह बिज़ली बाधित होने की शिकायत मिली जिसका संज्ञान लेकर बिजली अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिया कि आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अन्य लंबित कार्यों के लिए विभिन्न विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।1