श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट राम दरबार प्राचीन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही रहे, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर विश्व विख्यात पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही मनुष्य सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। माता पार्वती की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए महादेव द्वारा बताए गए सगुण और निर्गुण स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ईश्वर भक्त की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं। मानस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस को कल्पवृक्ष की उपमा दी और कहा कि निर्मल मन से इसका पाठ एवं श्रवण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक हैं, इसलिए रामकथा में सर्वप्रथम उनका स्मरण किया जाता है। शिव बारात के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज को संयम, मर्यादा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रहार किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ कथा श्रवण किया। कई अवसरों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा मंदिर प्रांगण देर तक रामनाम के जयकारों से गूंजता
श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट राम दरबार प्राचीन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही रहे, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर विश्व विख्यात पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही मनुष्य सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। माता पार्वती की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए महादेव द्वारा बताए गए सगुण और निर्गुण स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ईश्वर भक्त की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं। मानस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस को कल्पवृक्ष की उपमा दी और
कहा कि निर्मल मन से इसका पाठ एवं श्रवण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक हैं, इसलिए रामकथा में सर्वप्रथम उनका स्मरण किया जाता है। शिव बारात के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज को संयम, मर्यादा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रहार किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ कथा श्रवण किया। कई अवसरों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा मंदिर प्रांगण देर तक रामनाम के जयकारों से गूंजता
- क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया । गश्त के थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।3
- Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर1
- आकाशवाणी 1302 2026 ई 0 अरे ओ सांभा: तेरी पत्नी को हलाल करने0 कितने हिंदू आए थे। सरदार दो आए थे । तेरी पत्नी पाक हो गई ? नहीं सरदार ! पत्नी ,काफिरों को लेकर फरार हो गई।1
- खलीलाबाद, संतकबीरनगर।।।नगर क्षेत्र के भदाह चौराहा स्थित गायत्री एकेडमी में आगामी 14 फरवरी को विद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने सभी अभिभावकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र की आम जनता से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने की अपील की है। प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक, गीत-संगीत, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा उनमें संस्कार और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।प्रबंधक श्री उपाध्याय ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह वार्षिक उत्सव समारोह ऐतिहासिक, भव्य एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा दिन-रात मेहनत की जा रही है।1
- सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए। फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।1
- लेखपाल पर लगा रिश्वत लेने का आरोप,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, कहीं बड़ी बात1
- गोरखपुर: मनरेगा बचाओ संग्राम, कांग्रेस की बड़ी पदयात्रा | केंद्र सरकार पर साधा निशाना1
- महुली। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलीनगर पुलिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति नाम पता राकेश कन्नौजिया पुत्र तिलकधारी निवासी मुदादीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी नाथनगर इलाज हेतु भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।2
- सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी गौरा टोला में रविवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “मां बंचरा देवी” और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भक्तों का आना शुरू हो गया था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भजन-कीर्तन में सहभागी बने। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय मां बंचरा देवी” के जयकारों से गूंज बनी रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुए इस मंदिर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। मंदिर स्थापना के साथ ही क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का नया संचार हुआ है।1