logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएसजेएमयू में छह अप्रैल से गूंजेगा 'खो-खो' का जयघोष, उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 04अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का शारीरिक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विश्वविद्यालय परिसर में छह अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर अकादमिक में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग छह अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के इतिहास का सबसे बड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन है। उन्होंने बताया कि खेल आयोजन में देश के उत्तरी हिस्से के सात अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इन राज्यों के कुल 42 विश्वविद्यालयों की टीमें इस बहुप्रतीक्षित चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। कुल 630 प्रतिभागी मैदान में 'खो-खो' के दांव-पेंच आजमाते हुए नजर आएंगे । इस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 06 अप्रैल को सुबह दस बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० विनय कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे । खेल के पारदर्शी संचालन के लिए 27 अधिकारियों (ITO एवं NTO) की एक विशेष टीम नियुक्त की गई है, जिनकी देखरेख में सभी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की उच्च स्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीआरएस विश्वविद्यालय, जींद (हरियाणा) के खेल निदेशक डॉ० नरेश को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नामित किया गया है। बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच और खेल अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एआईयू (भारतीय विश्वविद्यालय संघ) के कड़े नियमों के अनुसार आवास एवं पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मैचों का विस्तृत कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। सभी प्रतिभागी टीमों का आगमन एक दिन पहले पांच अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से ही शुरू हो जाएगा।उसी दिन सुबह 10:00 बजे से टीमों का आधिकारिक पंजीकरण होगा और शाम 4:00 बजे सभी टीमों के कोच तथा मैनेजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें नियमों पर चर्चा होगी। मैचों की रूपरेखा को नॉकआउट और लीग चरणों में रणनीतिक रूप से बांटा गया है। नॉकआउट मैच 06 से 08 अप्रैल 2026 तक खेले जाएंगे, जहां हर हार टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। टूर्नामेंट के पहले दिन, 6 अप्रैल को पूल ए, बी, सी और डी के कई रोमांचक शुरुआती मुकाबले होंगे। उदाहरण के तौर पर, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी का सामना जम्मू यूनिवर्सिटी से होगा, जबकि लखनऊ यूनिवर्सिटी का कड़ा मुकाबला सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा से देखने को मिलेगा। इसी तरह 7 अप्रैल को भी नॉकआउट का दौर जारी रहेगा जिसमें महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का मुकाबला बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से (पूल बी) और एनएसयूटी दिल्ली का सामना मैच 6 के विजेता से (पूल डी) होगा। क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक का सफर 8 अप्रैल को अंतिम 16 टीमों के बीच कड़े मुकाबले होंगे और उसी दिन मैच नंबर 23 से लेकर 30 तक सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जो यह तय करेंगे कि कौन सी टीमें अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करेंगी। इसके अगले दिन 9 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबले (मैच 31 से 34) खेले जाएंगे। फाइनल स्टेज के मैचों में एक विशेष प्रारूप देखने को मिलेगा, जहां विजेता टीमों का सामना पहले से निर्धारित (सीडेड) मजबूत टीमों से होगा। इन टीमों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब), यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, जीएनडी यूनिवर्सिटी (अमृतसर) और मेज़बान सीएसजेएम यूनिवर्सिटी (कानपुर) शामिल हैं। 9 और 10 अप्रैल 2026 को सबसे महत्वपूर्ण लीग तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। इन दो दिनों में पूल ए, बी, सी और डी के विजेताओं के बीच राउंड-रॉबिन आधार पर (जैसे पूल ए बनाम पूल बी, पूल सी बनाम पूल डी आदि) कड़े मुकाबले होंगे ताकि उत्तर क्षेत्र का अंतिम चैंपियन तय किया जा सके। पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ का भव्य समापन 10 अप्रैल को होगा, जहां समापन समारोह के दौरान विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।

17 hrs ago
user_संजय कुमार मिश्र
संजय कुमार मिश्र
Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
a0e896e6-d78f-41e2-8f09-7015c772c9d0

सीएसजेएमयू में छह अप्रैल से गूंजेगा 'खो-खो' का जयघोष, उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 04अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का शारीरिक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विश्वविद्यालय परिसर में छह अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर अकादमिक में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग छह अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के इतिहास का सबसे बड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन है। उन्होंने बताया कि खेल आयोजन में देश के उत्तरी हिस्से के सात अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इन राज्यों के कुल 42 विश्वविद्यालयों की टीमें इस बहुप्रतीक्षित चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। कुल 630 प्रतिभागी मैदान में 'खो-खो' के दांव-पेंच आजमाते हुए नजर आएंगे । इस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 06 अप्रैल को सुबह दस बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० विनय कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे । खेल के पारदर्शी संचालन के लिए 27 अधिकारियों (ITO एवं NTO) की एक विशेष टीम नियुक्त की गई है, जिनकी देखरेख में सभी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की उच्च स्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीआरएस विश्वविद्यालय, जींद (हरियाणा) के खेल निदेशक डॉ० नरेश को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नामित किया गया है। बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच और खेल अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एआईयू (भारतीय विश्वविद्यालय संघ) के कड़े नियमों के अनुसार आवास एवं पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मैचों का विस्तृत कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। सभी

9acdaa96-1fd7-47f5-a58a-d96ccb608de5

प्रतिभागी टीमों का आगमन एक दिन पहले पांच अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से ही शुरू हो जाएगा।उसी दिन सुबह 10:00 बजे से टीमों का आधिकारिक पंजीकरण होगा और शाम 4:00 बजे सभी टीमों के कोच तथा मैनेजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें नियमों पर चर्चा होगी। मैचों की रूपरेखा को नॉकआउट और लीग चरणों में रणनीतिक रूप से बांटा गया है। नॉकआउट मैच 06 से 08 अप्रैल 2026 तक खेले जाएंगे, जहां हर हार टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। टूर्नामेंट के पहले दिन, 6 अप्रैल को पूल ए, बी, सी और डी के कई रोमांचक शुरुआती मुकाबले होंगे। उदाहरण के तौर पर, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी का सामना जम्मू यूनिवर्सिटी से होगा, जबकि लखनऊ यूनिवर्सिटी का कड़ा मुकाबला सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा से देखने को मिलेगा। इसी तरह 7 अप्रैल को भी नॉकआउट का दौर जारी रहेगा जिसमें महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का मुकाबला बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से (पूल बी) और एनएसयूटी दिल्ली का सामना मैच 6 के विजेता से (पूल डी) होगा। क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक का सफर 8 अप्रैल को अंतिम 16 टीमों के बीच कड़े मुकाबले होंगे और उसी दिन मैच नंबर 23 से लेकर 30 तक सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जो यह तय करेंगे कि कौन सी टीमें अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करेंगी। इसके अगले दिन 9 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबले (मैच 31 से 34) खेले जाएंगे। फाइनल स्टेज के मैचों में एक विशेष प्रारूप देखने को मिलेगा, जहां विजेता टीमों का सामना पहले से निर्धारित (सीडेड) मजबूत टीमों से होगा। इन टीमों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब), यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, जीएनडी यूनिवर्सिटी (अमृतसर) और मेज़बान सीएसजेएम यूनिवर्सिटी (कानपुर) शामिल हैं। 9 और 10 अप्रैल 2026 को सबसे महत्वपूर्ण लीग तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। इन दो दिनों में पूल ए, बी, सी और डी के विजेताओं के बीच राउंड-रॉबिन आधार पर (जैसे पूल ए बनाम पूल बी, पूल सी बनाम पूल डी आदि) कड़े मुकाबले होंगे ताकि उत्तर क्षेत्र का अंतिम चैंपियन तय किया जा सके। पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ का भव्य समापन 10 अप्रैल को होगा, जहां समापन समारोह के दौरान विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ में अनोखी मिसाल, तलाक के बाद बेटी का हुआ भव्य स्वागत 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुआ तलाक कोर्ट से घर तक ढोल– नगाड़ों के साथ निकाली गई स्वागत यात्रा बेटी के साथ परिवार ने किया जमकर डांस, जश्न जैसा माहौल पूरे परिवार ने पहनी एक जैसी टी-शर्ट, लिखा था “I Love My Daughter” रिटायर जज पिता ने बेटी का किया सम्मान के साथ स्वागत घर पहुंचने पर फूल-मालाओं से किया गया अभिनंदन मिठाई बांटकर परिवार ने जताई खुशी पिता बोले – बेटी शादी में खुश नहीं थी, उसे खुश रखना मेरा फर्ज लोग इस पहल की कर रहे जमकर तारीफ
    1
    मेरठ में अनोखी मिसाल, तलाक के बाद बेटी का हुआ भव्य स्वागत
7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुआ तलाक कोर्ट से घर तक ढोल– नगाड़ों के साथ निकाली गई स्वागत यात्रा
बेटी के साथ परिवार ने किया जमकर डांस, जश्न जैसा माहौल पूरे परिवार ने पहनी एक जैसी टी-शर्ट, लिखा था “I Love My Daughter”
रिटायर जज पिता ने बेटी का किया सम्मान के साथ स्वागत
घर पहुंचने पर फूल-मालाओं से किया गया अभिनंदन मिठाई बांटकर परिवार ने जताई खुशी
पिता बोले – बेटी शादी में खुश नहीं थी, उसे खुश रखना मेरा फर्ज लोग इस पहल की कर रहे जमकर तारीफ
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • carvaan mathmatics class - 5th sub maths exercise - 1(c)
    1
    carvaan mathmatics class - 5th sub maths exercise - 1(c)
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज अंधी के चलते बिजली के पोल गिर गये और दुकानों की टीन उड़कर रोड पर आ गयी तो वाही दुकान के ऊपर बने चैनल गते टूटकर निचे गिर गया जिससे दुकान वा निचे खड़ी कार क्षत्रिग्रस्त हो गयी लोगो की माने तो ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला था किसी को अंदाजा हि नही था की इतनी तेज हवा अंधी आ सकती है लोगी को समझने का भी मौका नहीं मिला और देखते देखते सब तहस नहस हो गया खराब हालत और पेड़ गिरने से रोड जाम घंटो लगा रहा विजय नगर नमक फकट्री काकदेव मरियमपुर फजलगंज कल्याणपुर नवाबगंज रावतपुर हैलेट हॉस्पिटल आदि दिक्कतों का सामना देखने को मिला
    4
    तेज अंधी के चलते बिजली के पोल गिर गये और दुकानों की टीन उड़कर रोड पर आ गयी तो वाही दुकान के ऊपर बने चैनल गते टूटकर निचे गिर गया जिससे दुकान वा निचे खड़ी कार क्षत्रिग्रस्त हो गयी 
लोगो की माने तो ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला था किसी को अंदाजा हि नही था की इतनी तेज हवा अंधी आ सकती है लोगी को समझने का भी मौका नहीं मिला और देखते देखते सब तहस नहस हो गया 
खराब हालत और पेड़ गिरने से रोड जाम घंटो लगा रहा 
विजय नगर 
नमक फकट्री 
काकदेव
मरियमपुर
फजलगंज 
कल्याणपुर
नवाबगंज
रावतपुर
हैलेट हॉस्पिटल
आदि
दिक्कतों का सामना देखने को मिला
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वीडियो में ईरान के कराज ब्रिज पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले कैद हुए हैं।
    1
    वीडियो में ईरान के कराज ब्रिज पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले कैद हुए हैं।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    11 hrs ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 4 अप्रैल दिन शनिवार लगभग तीन चार के आसपास कानपुर नगर और अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना देखी गई है जिसमें बारिश में बर्फ के ओले देखे गए हैं जो कि किसानों के फसल खेत में कहीं-कहीं खड़ी है और कहीं-कहीं कट कर बोझ खेतों में पड़ा हुआ है बे मौसम बारिश होने के कारण अधिकांश क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसान की फसल खराब हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में में आपके जनपद में हवा की गति 40 से 60 प्रति किलोमीटर घंटे के साथ और तूफान आने की आशंका बिजली के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना है माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध है कि किसानों के हित के लिए फसल बीमा योजना से तहत किसानों के लिए सहानुभूति दी जाए जिससे कि किसानों के हित के लिए समस्या का समाधान हो सके वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया संगठन परिवार की ओर से पत्रकारिता क्षेत्र में रुचि रखने वालों से निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े न्यूज़ विज्ञापन और समाचार के लिए आप हमारे वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र के संवाददाता जी से संपर्क करें ज्यादा से ज्यादा न्यूज़ लाइक शेयर करें और लाइक करें सभी देशवासियों के नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन है जोड़कर निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन से जुड़कर पत्रकारिता क्षेत्र में अपना मनोबल बढ़ाएं
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 4 अप्रैल दिन शनिवार लगभग तीन चार के आसपास कानपुर नगर और अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना देखी गई है जिसमें बारिश में बर्फ के ओले देखे गए हैं जो कि किसानों के फसल खेत में कहीं-कहीं खड़ी है और कहीं-कहीं कट कर बोझ खेतों में पड़ा हुआ है बे मौसम बारिश होने के कारण  अधिकांश क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसान की फसल खराब हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में में आपके जनपद  में हवा की गति 40 से 60 प्रति किलोमीटर घंटे के साथ और तूफान आने की आशंका बिजली के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना है माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध है कि किसानों के हित के लिए फसल बीमा योजना से तहत किसानों के लिए  सहानुभूति दी जाए जिससे कि किसानों के हित के लिए समस्या का समाधान हो सके वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया संगठन परिवार की ओर से पत्रकारिता क्षेत्र में रुचि रखने वालों से निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े न्यूज़ विज्ञापन और समाचार के लिए आप हमारे वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र के संवाददाता  जी से संपर्क करें ज्यादा से ज्यादा न्यूज़ लाइक  शेयर करें और लाइक करें   सभी देशवासियों के नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन है जोड़कर निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन से जुड़कर पत्रकारिता क्षेत्र में अपना मनोबल बढ़ाएं
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *एक बिल्ली ने कबूतर को पकड़ रखा था. • जब वह जा रही थी, तो एक चार पहिया गाड़ी में बैठे लोगों ने हॉर्न बजा दिया • हॉर्न की आवाज से कबूतर डरकर उड़ गया • इसके बाद, बिल्ली ने गाड़ी वालों पर गुस्सा उतारा और उनकी गाड़ी पर टूट पड़ी, शायद गुस्से में कार के शीशे पर हमला किया
    1
    *एक बिल्ली ने कबूतर को पकड़ रखा था. • जब वह जा रही थी, तो एक चार पहिया गाड़ी में बैठे लोगों ने हॉर्न बजा दिया 
• हॉर्न की आवाज से कबूतर डरकर उड़ गया 
• इसके बाद, बिल्ली ने गाड़ी वालों पर गुस्सा उतारा और उनकी गाड़ी पर टूट पड़ी, शायद गुस्से में कार के शीशे पर हमला किया
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ये देखो रामलीला मैदान की गंदगी की हालत नगर पालिका सो रहा
    1
    ये देखो रामलीला मैदान की गंदगी की हालत नगर पालिका सो रहा
    user_पंकज वर्मा
    पंकज वर्मा
    Voice of people उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Flair creative good luck kit donut shape eraser and shorpner #shortsvideo #stationarycollection
    1
    Flair creative good luck kit donut shape eraser and shorpner #shortsvideo #stationarycollection
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.