logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंधी और मूसलाधार बारिश से शामपुर बाजार के समीप पेड़ गिरा हवेली खड़गपुर मंगलवार को अचानक मौसम का तेवर बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी क्षेत्र में आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया। दोपहर के वक्त उत्तरी क्षेत्र के शामपुर प्रक्षेत्र में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से शामपुर बाजार के समीप एक विशाल पेड़ एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग पर गिरने से लगभग एक घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। गनीमत रहा कि इस व्यस्त मार्ग पर तेज आंधी और बारिश की वजह से लोगों की आवाजाही और वाहनों का आवागमन कम था। नहीं तो मुख्य मार्ग के इस व्यस्त सड़क पर जानमाल की हानि से कोई इंकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल विशाल पेड़ गिरने से किसी को कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई है। लेकिन एनएच 333 पर पेड़ गिरने और बारिश और आंधी थमने के बाद सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोग और प्रशासनिक निर्देश पर सड़क पर गिरे पेड़ और उसकी शाखा व टहनियों को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क के हिस्से से गिरे हुए पेड़ को हटाया गया तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। इधर तेज आंधी की वजह से शामपुर बाजार में कई दुकानों के एजबेस्टस के शेड उड़ गए और छोटी दुकानों की छप्पर को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताह भर से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार की बारिश ने पहले क्षण सुकून का अहसास कराया लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से लोगों को परेशान देखा गया। हालांकि नगर क्षेत्र और पूरब, पश्चिम और दक्षिणी क्षेत्र में आंधी और मूसलाधार बारिश का असर कम रहा। बूंदाबांदी के बाद तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे।

1 hr ago
user_Madhu Kumari
Madhu Kumari
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago
572ee710-02d1-4a48-9217-b5e6e7998ea2

आंधी और मूसलाधार बारिश से शामपुर बाजार के समीप पेड़ गिरा हवेली खड़गपुर मंगलवार को अचानक मौसम का तेवर बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी क्षेत्र में आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया। दोपहर के वक्त उत्तरी क्षेत्र के शामपुर प्रक्षेत्र में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से शामपुर बाजार के समीप एक विशाल पेड़ एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग पर गिरने से लगभग एक घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। गनीमत रहा कि इस व्यस्त मार्ग पर तेज आंधी और बारिश की वजह से लोगों की आवाजाही और

ae8d8c3b-34f2-4864-8f6c-42aed4346992

वाहनों का आवागमन कम था। नहीं तो मुख्य मार्ग के इस व्यस्त सड़क पर जानमाल की हानि से कोई इंकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल विशाल पेड़ गिरने से किसी को कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई है। लेकिन एनएच 333 पर पेड़ गिरने और बारिश और आंधी थमने के बाद सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोग और प्रशासनिक निर्देश पर सड़क पर गिरे पेड़ और उसकी शाखा व टहनियों को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क के हिस्से से गिरे हुए पेड़ को हटाया गया तब जाकर वाहनों

642a1ee0-7c3e-418b-b754-57a5bb01893f

का परिचालन शुरू हो सका। इधर तेज आंधी की वजह से शामपुर बाजार में कई दुकानों के एजबेस्टस के शेड उड़ गए और छोटी दुकानों की छप्पर को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताह भर से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार की बारिश ने पहले क्षण सुकून का अहसास कराया लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से लोगों को परेशान देखा गया। हालांकि नगर क्षेत्र और पूरब, पश्चिम और दक्षिणी क्षेत्र में आंधी और मूसलाधार बारिश का असर कम रहा। बूंदाबांदी के बाद तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा
    4
    बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने।
गुरेरा गांव में बांटा राशन। 
लोकेशन बिहार शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया।
राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है।
बाइट: डॉ राकेश रंजन 
समाज सेवी शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • माता ज्वलप्पा मंदिर मे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन का महोत्सव आयोजित माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    1
    माता ज्वलप्पा मंदिर मे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन का महोत्सव आयोजित
माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन
बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत
बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: मो चांद, पति मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    1
    मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया


मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: मो चांद, पति
मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया
मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ की त्रासदी बरकरार, शारदा नगर में युवा शक्ति ने बांटा सुखा राशन। गोगरी (खगड़िया)। गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। नगर परिषद गंगा का जलस्तर गोगरी के शारदा नगर में युवा शक्ति नेता कविरंजन यादव के सौजन्य से बुधवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। राहत वितरण में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू और युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने हिस्सा लिया। इस दौरान नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जलस्तर घटना राहत की शुरुआत है, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएं अभी समाप्त नहीं हुई हैं। कई परिवारों के सामने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद कीचड़ और गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था जरूरी है। अभय कुमार गुड्डू ने प्रशासन से शारदा नगर समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर क्षति का आकलन कराने और पात्र परिवारों को सरकारी राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की। कविरंजन यादव और नीरज कुमार यादव ने कहा कि जलस्तर घटने तक नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने तक सहयोग जारी रहना चाहिए।
    1
    गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ की त्रासदी बरकरार, शारदा नगर में युवा शक्ति ने बांटा सुखा राशन।
गोगरी (खगड़िया)। गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। नगर परिषद गंगा का जलस्तर गोगरी के शारदा नगर में युवा शक्ति नेता कविरंजन यादव के सौजन्य से बुधवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।
राहत वितरण में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू और युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने हिस्सा लिया।
इस दौरान नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जलस्तर घटना राहत की शुरुआत है, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएं अभी समाप्त नहीं हुई हैं। कई परिवारों के सामने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद कीचड़ और गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था जरूरी है।
अभय कुमार गुड्डू ने प्रशासन से शारदा नगर समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर क्षति का आकलन कराने और पात्र परिवारों को सरकारी राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की। कविरंजन यादव और नीरज कुमार यादव ने कहा कि जलस्तर घटने तक नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने तक सहयोग जारी रहना चाहिए।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी मे हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी मे हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • मानसी पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी संख्या में किया अवैध शराब बरामद खगड़िया जिला में इन दोनों शराबबंदी की काफी धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसको लेकर मंगलवार की सुबह में एक लग्जरी गाड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर मानसी पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र और एकनियां थाना क्षेत्र के बीच से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है जिसको लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है
    2
    मानसी पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी संख्या में किया अवैध शराब बरामद
खगड़िया जिला में इन दोनों शराबबंदी की काफी धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसको लेकर मंगलवार की सुबह में एक लग्जरी गाड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर मानसी पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र और एकनियां थाना क्षेत्र के बीच से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है जिसको लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
  • तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    1
    तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह
जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर
    4
    बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल*
लोकेशन बक्सर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल*
बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है।
मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है।
उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके।
वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है।
बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर
बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16
बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    1
    इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना
इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.