जनपद संतकबीर नगर _🇮🇳 *उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया जगरूपता अभियान,बालिका/महिला सुरक्षा अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे *“मिशन शक्ति फेज-5.0”* के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे उ0नि0 श्री अनुज कुमार यादव म0का0 पूजा चौहान के नेतृत्व में ग्राम सगडवा छितहीं मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । इस क्रम में थाना महुली की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम स मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि* अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा *वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि* सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है । एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 32 स्थानो पर 452 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 381 शोहदों को हिदायत कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं 05 लोगों से माफीनामा भरवाकर45 लोगों को चेतावनी के साथ छोड़ा गया ।
जनपद संतकबीर नगर _🇮🇳 *उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया जगरूपता अभियान,बालिका/महिला सुरक्षा अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे *“मिशन शक्ति फेज-5.0”* के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे उ0नि0 श्री अनुज कुमार यादव म0का0 पूजा चौहान के नेतृत्व में ग्राम सगडवा छितहीं
मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । इस क्रम में थाना महुली की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम स मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी
लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि* अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा *वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा
के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि* सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है । एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 32 स्थानो पर 452 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 381 शोहदों को हिदायत कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं 05 लोगों से माफीनामा भरवाकर45 लोगों को चेतावनी के साथ छोड़ा गया ।
- संतकबीरनगर: अवैध अफीम खेती पर दुधारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! संतकबीरनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 28.5 किलोग्राम अफीम के पौधे (फल एवं फूल सहित) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। बरामद पौधों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। #AajKiAwaaz #LocalNews #BreakingNews #TrueNews #IndiaNewsUPUK #trendingreelsvideo #HindiNews #DeswaNews #IndiaNews #HinglishNews #संतकबीरनगर1
- पूज्य राजन जी महाराज की कथा हेतु हनुमत पताका की हुई स्थापना नाथनगर, संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के गायघाट स्थित गोवर्धन घाट (गोबरहिया बाबा स्थान) पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 16 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले 21 कुंडी महायज्ञ एवं विख्यात कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कथा प्रवचन के शुभारंभ के प्रतीक स्वरूप हनुमत पताका की स्थापना की गई। साथ ही महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज ने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया।गोवर्धन घाट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में विधायक गणेश चौहान, एमडी बुद्धि सागर पाण्डेय, तारकेश्वर पांडेय, प्रधान अजीत सिंह, मनोज अग्रहरि, रत्नेश मिश्र, देवेंद्र सिंह, अरुणेश द्विवेदी, भाष्कर पांडेय, त्रिपुरारी तिवारी, विहारी पाल, धनंजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।महंत बलराम दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान दिन में रामलीला तथा रात्रि में रासलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर विधायक गणेश चौहान ने मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिव्य एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु सभी लोग अभी से तैयारी में जुट जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।1
- आकाशवाणी, 23 -2 - 2026 ई0 कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। कांग्रेस खोखली हो गई है । कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है । वह महिलाओं को आगे करके सीट पर कब्जा करना चाहते थे! गुणागिरी करना चाहते थे ! ऐसा करने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते ! (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)!1
- Rohit Nishad1
- *रियायती बिजली खत्म करने व निजीकरण की तैयारी के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन* *जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर संघर्ष समिति का प्रदेशव्यापी आक्रोश* संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि बिजली कर्मियों को पूर्व से मिल रही रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने तथा बिजली व्यवस्था के निजीकरण/फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी के तहत उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। समिति ने इसे मुख्यमंत्री के साथ हुए लिखित समझौते एवं उप्र पावर सेक्टर रिफॉर्म एक्ट का खुला उल्लंघन बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मियों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जनपद के सर्वोच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की। समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बताया कि 25 जनवरी 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्त के साथ हुए लिखित समझौते में बिजली कर्मियों को दी जा रही रियायती बिजली सुविधा को पूर्ववत जारी रखने का स्पष्ट प्रावधान किया गया था। इसी आधार पर बनी ट्रांसफर स्कीम-2000 में भी कर्मचारियों की सुविधाएं यथावत बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर रिफॉर्म एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि विद्युत परिषद के विघटन के बाद कर्मचारियों की सेवा शर्तें और सुविधाएं किसी भी स्थिति में कमतर नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट-2003 की धारा 133(2) भी इसी भावना को पुष्ट करती है। ट्रांसफर स्कीम-2000 की धारा 12(बी)(2) में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को रियायती दर पर बिजली सुविधा को सेवा शर्तों का हिस्सा माना गया है, जिसे समाप्त या कम नहीं किया जा सकता। संघर्ष समिति के पदाधिकारी संजय यादव ने आरोप लगाया कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था लागू कर विद्युत व्यवस्था को अव्यवस्थित किया जा रहा है तथा फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी की जा रही है। निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से युद्ध स्तर पर कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का माहौल बन रहा है। संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक में रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने के प्रयास, कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों की वापसी, निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन तथा लघु जल विद्युत परियोजनाओं को निजी हाथों में सौंपे जाने के मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेशभर में निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 453 दिन पूरे होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई० अमित सिंह, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, भास्कर पांडेय, संजय यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, श्रवण प्रजापति, विजय कुमार, धीरेन्द्र यादव, मनोज यादव समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।1
- बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र 2025,,26 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर इकाई प्रमुख डॉ जे पी त्रिपाठी ने कृषको एवं सभी मिल श्रमिक अधिकारी गणों को बधाई दिया और उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने 29 लाख 53000 994 कुंतल गन्ना की पेराई किया साथ साथ कृषकों से अपील किया है कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंत कालीन गन्ना बुवाई करें और पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें जिससे आपको उत्पादन अधिक प्राप्त हो कृषक अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 15023 14201 13235 17231 0118 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें जहां पानी लगता हो उस क्षेत्र में 94 184 या 98014 की बुवाई कर सकते हैं जिससे चीनी मिल के साथ-साथ कृषकों को भी उत्पादन अच्छा प्राप्त हो सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने भी कृषकों और श्रमिकों काआभार प्रकट करते हुए कहा की चीनी मिल पूरे सीजन सफलतापूर्वक पेराई किया इस दौरान उप महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा ब्लॉक इंचार्ज प्रवीण सिंह रणजीत सिंह गेट इंचार्ज राजेश सिंह विनोद सिंह राजेश सिंह गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गन्ना प्रबंधक सुधांशु सिंह लक्ष्मी उपाध्याय समेत सैकड़ो कृषकउपस्थित रहे3
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत डेवरी ग्राम सभा में कन्हैया उपाध्याय के यहां से कलश यात्रा अशरफपुर होते हुए रामबाग घाट पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन गंगा पूजन के उपरांत जल भरकर कन्याएं कलश पूजन के लिए भागवत कथा स्थल पर आए कलश यात्रा में अयोध्या से पधारे महान संत और ग्रामीण सुरेश उपाध्याय तरुण उपाध्याय बलराम उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।1
- आकाशवाणी 23-2-2026 ई0 हिंदू कोई धर्म नहीं है। भारत राष्ट्र है The people of INDIA, भारत को भारत वर्ष बोलो! हिंदू राष्ट्र नहीं ।1