logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड हर्रई पहुंचे कलेक्टर सहित जिला अधिकारी *मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड हर्रई पहुंचे कलेक्टर सहित जिला अधिकारी* *विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सांदीपनि विद्यालय में अमरवाड़ा विधायक श्री शाह एवं कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें* *हर्रई छिंदवाड़ा* /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासकीय सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी जिला अधिकारी फील्ड में पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अभियान के तहत ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जानी थीं, लेकिन शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण यह गतिविधि गुरुवार को आयोजित की गई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की टीम विकासखंड हर्रई पहुंची। कलेक्टर श्री नारायन ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जन सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संस्थाओं के दैनिक संचालन, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *आंगनवाड़ी केंद्र बसुरिया खुर्द का निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने ग्राम पंचायत बसुरिया खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने बच्चों को ड्राइंग शीट एवं ड्राइंग पेन उपहार स्वरूप भेंट किए। *प्राथमिक शाला बसुरिया कला का किया निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने शासकीय प्राथमिक शाला बसुरिया का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पानी की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई एवं निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर हर्रई बीआरसी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री नारायन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भोजन करने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं तथा वॉशरूम से आने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह साफ करें। *सिविल अस्पताल हर्रई का निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने सिविल अस्पताल हर्रई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। *उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई का किया निरीक्षण*- कलेक्टर श्री नारायन ने शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई का भी निरीक्षण किया। छात्रावास परिसर में झाड़ियां एवं साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के रहने एवं सोने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था सहित छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। *सांदीपनि विद्यालय हर्रई में लगाया गया जनविश्वास अभियान शिविर* - विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के उपरांत सांदीपनि विद्यालय, हर्रई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह एवं कलेक्टर श्री नारायन द्वारा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गई। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करते हुए शासकीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जन-केंद्रित बनाना है। इस दौरान एसडीएम अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

1 hr ago
user_पत्रकार हरिओम नेमा
पत्रकार हरिओम नेमा
हर्रई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
fef8a9a6-4dcc-4bde-8959-7a8487d6c411

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड हर्रई पहुंचे कलेक्टर सहित जिला अधिकारी *मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड हर्रई पहुंचे कलेक्टर सहित जिला अधिकारी* *विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सांदीपनि विद्यालय में अमरवाड़ा विधायक श्री शाह एवं कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें* *हर्रई छिंदवाड़ा* /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासकीय सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी जिला अधिकारी फील्ड में पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अभियान के तहत ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जानी थीं, लेकिन शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण यह गतिविधि गुरुवार को आयोजित की गई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की टीम विकासखंड हर्रई पहुंची। कलेक्टर श्री नारायन ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जन सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संस्थाओं के दैनिक संचालन, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *आंगनवाड़ी केंद्र बसुरिया खुर्द का निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने ग्राम पंचायत बसुरिया खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने बच्चों को ड्राइंग शीट एवं ड्राइंग पेन उपहार स्वरूप भेंट किए। *प्राथमिक शाला बसुरिया कला का किया निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने शासकीय प्राथमिक शाला बसुरिया का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा

87e1cb77-0e7c-42fd-9274-0b04b3e69d48

विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पानी की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई एवं निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर हर्रई बीआरसी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री नारायन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भोजन करने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं तथा वॉशरूम से आने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह साफ करें। *सिविल अस्पताल हर्रई का निरीक्षण* - कलेक्टर श्री नारायन ने सिविल अस्पताल हर्रई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। *उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई का किया निरीक्षण*- कलेक्टर श्री नारायन ने शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई का भी निरीक्षण किया। छात्रावास परिसर में झाड़ियां एवं साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के रहने एवं सोने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था सहित छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। *सांदीपनि विद्यालय हर्रई में लगाया गया जनविश्वास अभियान शिविर* - विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के उपरांत सांदीपनि विद्यालय, हर्रई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह एवं कलेक्टर श्री नारायन द्वारा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गई। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करते हुए शासकीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जन-केंद्रित बनाना है। इस दौरान एसडीएम अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत नरसिंहपुर ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नरसिंहपुर द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन: शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग सुविधाओं के अभाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) को कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया है।
    1
    प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत 
 नरसिंहपुर ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नरसिंहपुर द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन: शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग
 सुविधाओं के अभाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) को  कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल महंगाई के खिलाफ करेली में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल 

महंगाई के खिलाफ करेली में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ करेली में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
    1
    महंगाई के खिलाफ करेली में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान 25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान साईंखेड़ा। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्त पोषित एवं मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC), भोपाल के माध्यम से लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित साईंखेड़ा सीवरेज परियोजना अब अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। जिस परियोजना को नगर के लिए बड़ी सौगात माना गया था, वही आज उपेक्षा, भुगतान संबंधी विवाद और कमजोर संचालन व्यवस्था के चलते गंभीर संकट में पहुंचती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में परियोजना के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ हुआ था। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय से संबंधित ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया। भुगतान लंबित होने के कारण ठेकेदार कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हुआ और परियोजना के संचालन तथा रखरखाव में लगे कर्मचारियों के काम छोड़ने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। स्टाफ हटते ही चरमराई व्यवस्था तकनीकी एवं मेंटेनेंस स्टाफ की कमी का सीधा असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। नगर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज पाइपलाइन चोक होने, मैनहोल ओवरफ्लो होने, नालियां भरने और गंदा पानी फैलने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद इनके स्थायी समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि यदि परियोजना की नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था इसी प्रकार प्रभावित रही तो करोड़ों रुपये से तैयार किया गया सीवरेज नेटवर्क धीरे-धीरे तकनीकी रूप से खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है। इसका सीधा असर नगरवासियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर पड़ेगा। ठेकेदार ने भी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होने का दिया संकेत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार द्वारा विभाग को अपनी कठिनाइयों से अवगत कराते हुए ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य से अलग किए जाने का अनुरोध भी किया गया है। यदि यह स्थिति सही है तो यह केवल भुगतान का मामला नहीं, बल्कि इतनी बड़ी सार्वजनिक परियोजना के भविष्य के संचालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। परियोजना का भविष्य कौन तय करेगा? नगरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद परियोजना को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? नगर परिषद, MPUDC और संबंधित PIU के बीच समन्वय की स्थिति क्या है? लंबित भुगतान का समाधान कब होगा? मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ कब उपलब्ध होगा? और यदि वर्तमान एजेंसी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होती है तो आगे परियोजना किस व्यवस्था से संचालित होगी? इन सवालों का स्पष्ट जवाब नगरवासियों को अब तक नहीं मिल पा रहा है। नए क्षेत्रों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी अस्पष्ट परियोजना का उद्देश्य केवल वर्तमान नेटवर्क को संचालित करना ही नहीं, बल्कि नगर के अधिकाधिक घरों एवं नए क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ना भी है। लेकिन किस चरण में कितने नए घर जोड़े जाएंगे, नए क्षेत्रों को कब लाभ मिलेगा और इसके लिए क्या कार्ययोजना तैयार की गई है, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है। करोड़ों की परियोजना पर अब जवाबदेही जरूरी यह मामला महज नाली चोक होने या मैनहोल ओवरफ्लो होने तक सीमित नहीं है। यह करोड़ों रुपये की सार्वजनिक निधि से निर्मित एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना की कार्यक्षमता और उसके भविष्य से जुड़ा विषय है। यदि समय रहते परियोजना के संचालन, रखरखाव, भुगतान और विस्तार को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आशंका है कि करोड़ों रुपये से निर्मित यह व्यवस्था धीरे-धीरे अनुपयोगी होती चली जाएगी और अंततः इसका आर्थिक एवं सामाजिक भार नगरवासियों को उठाना पड़ेगा। अब आवश्यकता है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करें, परियोजना की वर्तमान तकनीकी स्थिति की जांच कराएं, लंबित भुगतान की स्थिति स्पष्ट करें, जिम्मेदार एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें और भविष्य के संचालन की ठोस कार्ययोजना सार्वजनिक करें। सवाल सीधा है—25 करोड़ रुपये की परियोजना यदि आज ही रखरखाव और संचालन के संकट में फंस गई है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और जवाबदेही तय कब होगी?
    1
    25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान
25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान
साईंखेड़ा। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्त पोषित एवं मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC), भोपाल के माध्यम से लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित साईंखेड़ा सीवरेज परियोजना अब अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। जिस परियोजना को नगर के लिए बड़ी सौगात माना गया था, वही आज उपेक्षा, भुगतान संबंधी विवाद और कमजोर संचालन व्यवस्था के चलते गंभीर संकट में पहुंचती दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में परियोजना के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ हुआ था। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय से संबंधित ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया। भुगतान लंबित होने के कारण ठेकेदार कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हुआ और परियोजना के संचालन तथा रखरखाव में लगे कर्मचारियों के काम छोड़ने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई।
स्टाफ हटते ही चरमराई व्यवस्था
तकनीकी एवं मेंटेनेंस स्टाफ की कमी का सीधा असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। नगर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज पाइपलाइन चोक होने, मैनहोल ओवरफ्लो होने, नालियां भरने और गंदा पानी फैलने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद इनके स्थायी समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
सबसे गंभीर स्थिति यह है कि यदि परियोजना की नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था इसी प्रकार प्रभावित रही तो करोड़ों रुपये से तैयार किया गया सीवरेज नेटवर्क धीरे-धीरे तकनीकी रूप से खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है। इसका सीधा असर नगरवासियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर पड़ेगा।
ठेकेदार ने भी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होने का दिया संकेत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार द्वारा विभाग को अपनी कठिनाइयों से अवगत कराते हुए ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य से अलग किए जाने का अनुरोध भी किया गया है। यदि यह स्थिति सही है तो यह केवल भुगतान का मामला नहीं, बल्कि इतनी बड़ी सार्वजनिक परियोजना के भविष्य के संचालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।
परियोजना का भविष्य कौन तय करेगा?
नगरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद परियोजना को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? नगर परिषद, MPUDC और संबंधित PIU के बीच समन्वय की स्थिति क्या है? लंबित भुगतान का समाधान कब होगा? मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ कब उपलब्ध होगा? और यदि वर्तमान एजेंसी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होती है तो आगे परियोजना किस व्यवस्था से संचालित होगी?
इन सवालों का स्पष्ट जवाब नगरवासियों को अब तक नहीं मिल पा रहा है।
नए क्षेत्रों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी अस्पष्ट
परियोजना का उद्देश्य केवल वर्तमान नेटवर्क को संचालित करना ही नहीं, बल्कि नगर के अधिकाधिक घरों एवं नए क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ना भी है। लेकिन किस चरण में कितने नए घर जोड़े जाएंगे, नए क्षेत्रों को कब लाभ मिलेगा और इसके लिए क्या कार्ययोजना तैयार की गई है, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है।
करोड़ों की परियोजना पर अब जवाबदेही जरूरी
यह मामला महज नाली चोक होने या मैनहोल ओवरफ्लो होने तक सीमित नहीं है। यह करोड़ों रुपये की सार्वजनिक निधि से निर्मित एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना की कार्यक्षमता और उसके भविष्य से जुड़ा विषय है।
यदि समय रहते परियोजना के संचालन, रखरखाव, भुगतान और विस्तार को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आशंका है कि करोड़ों रुपये से निर्मित यह व्यवस्था धीरे-धीरे अनुपयोगी होती चली जाएगी और अंततः इसका आर्थिक एवं सामाजिक भार नगरवासियों को उठाना पड़ेगा।
अब आवश्यकता है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करें, परियोजना की वर्तमान तकनीकी स्थिति की जांच कराएं, लंबित भुगतान की स्थिति स्पष्ट करें, जिम्मेदार एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें और भविष्य के संचालन की ठोस कार्ययोजना सार्वजनिक करें।
सवाल सीधा है—25 करोड़ रुपये की परियोजना यदि आज ही रखरखाव और संचालन के संकट में फंस गई है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और जवाबदेही तय कब होगी?
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर - गांव में बिक रही अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर sp को सौपा ज्ञापन सागौनी खुर्द में अवैध तरीके से बिक रही शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है आज ग्रामीण युवा एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने गांव में बिक रही अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की उनका कहना है कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों के साथ युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है वहीं गांव में पूर्णता शराब विक्रय पर रोक लगवाई जाए जिसको लेकर ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सोपा और शराब पूर्णता बंद करवाने की मांग
    1
    नरसिंहपुर - गांव में बिक रही अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर sp को सौपा ज्ञापन
सागौनी खुर्द में अवैध तरीके से बिक रही शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है आज ग्रामीण युवा एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने गांव में बिक रही अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की उनका कहना है कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों के साथ युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है वहीं गांव में पूर्णता शराब विक्रय पर रोक लगवाई जाए जिसको  लेकर ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सोपा और शराब पूर्णता बंद करवाने की मांग
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • *सरकारी कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का कड़ा सवाल* *सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं का टोटा... ABVP ने खोला व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा!* एंकर— नरसिंहपुर में शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। ABVP ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सरकारी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर और RO मशीनों को दुरुस्त कराने, पर्याप्त और सुरक्षित शौचालय उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन व डिस्पोजल की व्यवस्था की मांग की गई है। वहीं कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई है। ABVP ने महाविद्यालयों की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप किताबें और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रयोगशालाओं में जरूरी उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं देने तथा खेल मैदान और खेल सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पौधरोपण और हरित वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। सबसे अहम मांग कॉलेज परिसरों की सुरक्षा को लेकर है। ABVP ने प्रवेश और निकास द्वार पर उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि परिसरों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकना जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें। बाइट - डिप्टी कलेक्टर बाइट – प्रयांश पटेल, जिला संयोजक ABVP बाइट – रोशनी रजक, ABVP बाइट – संदीप, ABVP *सरकारी कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का कड़ा सवाल* *सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं का टोटा... ABVP ने खोला व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा!* एंकर— नरसिंहपुर में शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। ABVP ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सरकारी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर और RO मशीनों को दुरुस्त कराने, पर्याप्त और सुरक्षित शौचालय उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन व डिस्पोजल की व्यवस्था की मांग की गई है। वहीं कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई है। ABVP ने महाविद्यालयों की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप किताबें और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रयोगशालाओं में जरूरी उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं देने तथा खेल मैदान और खेल सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पौधरोपण और हरित वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। सबसे अहम मांग कॉलेज परिसरों की सुरक्षा को लेकर है। ABVP ने प्रवेश और निकास द्वार पर उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि परिसरों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकना जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें। बाइट - डिप्टी कलेक्टर बाइट – प्रयांश पटेल, जिला संयोजक ABVP बाइट – रोशनी रजक, ABVP बाइट – संदीप, ABVP
    4
    *सरकारी कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का कड़ा सवाल*


*सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं का टोटा... ABVP ने खोला व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा!*

एंकर— नरसिंहपुर में शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। ABVP ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सरकारी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
ज्ञापन में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर और RO मशीनों को दुरुस्त कराने, पर्याप्त और सुरक्षित शौचालय उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन व डिस्पोजल की व्यवस्था की मांग की गई है। वहीं कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई है।
ABVP ने महाविद्यालयों की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप किताबें और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रयोगशालाओं में जरूरी उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं देने तथा खेल मैदान और खेल सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पौधरोपण और हरित वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।
सबसे अहम मांग कॉलेज परिसरों की सुरक्षा को लेकर है। ABVP ने प्रवेश और निकास द्वार पर उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि परिसरों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकना जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें।

बाइट - डिप्टी कलेक्टर
बाइट – प्रयांश पटेल, जिला संयोजक ABVP
बाइट – रोशनी रजक, ABVP
बाइट – संदीप, ABVP
*सरकारी कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का कड़ा सवाल*
*सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं का टोटा... ABVP ने खोला व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा!*
एंकर— नरसिंहपुर में शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। ABVP ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सरकारी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
ज्ञापन में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर और RO मशीनों को दुरुस्त कराने, पर्याप्त और सुरक्षित शौचालय उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन व डिस्पोजल की व्यवस्था की मांग की गई है। वहीं कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई है।
ABVP ने महाविद्यालयों की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप किताबें और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रयोगशालाओं में जरूरी उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं देने तथा खेल मैदान और खेल सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पौधरोपण और हरित वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।
सबसे अहम मांग कॉलेज परिसरों की सुरक्षा को लेकर है। ABVP ने प्रवेश और निकास द्वार पर उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि परिसरों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकना जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें।
बाइट - डिप्टी कलेक्टर
बाइट – प्रयांश पटेल, जिला संयोजक ABVP
बाइट – रोशनी रजक, ABVP
बाइट – संदीप, ABVP
    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत महंगाई के खिलाफ में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*
    1
    प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत 
महंगाई के खिलाफ  में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.