logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जदयू नेता पलटन प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर चांदन (बांका): चांदन प्रखंड अंतर्गत कोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया, पूर्व प्रमुख एवं जदयू नेता पलटन प्रसाद यादव का निधन चांदन ब्लॉक के समीप स्थित उनके आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।बताया जाता है कि वे कुछ दिन पूर्व ही अपनी माता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने घर लौटे थे। इससे पहले उनकी माता जी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासी और उनके शुभचिंतक गमगीन हैं तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।कुछ दिन पूर्व बांका सांसद गिरधारी यादव ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना था और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।पलटन प्रसाद यादव एक मिलनसार, सरल एवं जनप्रिय नेता थे। वे अगड़े, पिछड़े और दलित सभी वर्गों को समान भाव से सम्मान देने के लिए जाने जाते थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी अपने पद या प्रभाव का गुमान नहीं किया।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मुखिया, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष, प्रमुख, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा वे सत्ताधारी दल के मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे।उनके निधन से प्रखंड ने एक कद्दावर नेता और समाजसेवी को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

15 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
15 hrs ago
0799bf93-d499-40b1-867e-3616627d1046

जदयू नेता पलटन प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर चांदन (बांका): चांदन प्रखंड अंतर्गत कोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया, पूर्व प्रमुख एवं जदयू नेता पलटन प्रसाद यादव का निधन चांदन ब्लॉक के समीप स्थित उनके आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।बताया जाता है कि वे कुछ दिन पूर्व ही अपनी माता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने घर लौटे थे। इससे पहले उनकी माता जी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासी और उनके शुभचिंतक गमगीन हैं तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।कुछ दिन पूर्व बांका सांसद गिरधारी यादव ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना था और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।पलटन प्रसाद यादव एक मिलनसार, सरल एवं जनप्रिय नेता थे। वे अगड़े, पिछड़े और दलित सभी वर्गों को समान भाव से सम्मान देने के लिए जाने जाते थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी अपने पद या प्रभाव का गुमान नहीं किया।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मुखिया, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष, प्रमुख, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा वे सत्ताधारी दल के मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे।उनके निधन से प्रखंड ने एक कद्दावर नेता और समाजसेवी को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Umakant poddar 9709500512
    1
    Post by Umakant poddar 9709500512
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार बांका- सदर थाना क्षेत्र के लसकरी गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान 40 लोगों की पहचान की गई है और सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है।
    1
    बिहार बांका- सदर थाना क्षेत्र के लसकरी गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान 40 लोगों की पहचान की गई है और सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • गांव का झगड़ा हुआ
    1
    गांव का झगड़ा हुआ
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    34 min ago
  • बांका, बिहार उच्च माध्यमिक विद्यालय दोमुहान के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालय के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। कक्षा 10 के कुल 90 छात्रों में से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, वहीं 10 से अधिक छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 🏆 टॉपर्स लिस्ट: 🥇 नितीश कुमार – 462 अंक (92.4%) 🥈 अभिषेक कुमार – 446 अंक (89.2%) 🥉 अभिनव कुमार – 435 अंक (87%) इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और नियमित विद्यालय उपस्थिति को जाता है। खास बात यह रही कि जो छात्र नियमित स्कूल आए, उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 👉 यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि अनुशासन + मेहनत = सफलता 💯
    1
    बांका, बिहार
उच्च माध्यमिक विद्यालय दोमुहान के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालय के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।
कक्षा 10 के कुल 90 छात्रों में से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, वहीं 10 से अधिक छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
🏆 टॉपर्स लिस्ट:
🥇 नितीश कुमार – 462 अंक (92.4%)
🥈 अभिषेक कुमार – 446 अंक (89.2%)
🥉 अभिनव कुमार – 435 अंक (87%)
इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और नियमित विद्यालय उपस्थिति को जाता है। खास बात यह रही कि जो छात्र नियमित स्कूल आए, उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।
👉 यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि
अनुशासन + मेहनत = सफलता 💯
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
  • एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ” शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं। विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,
    1
    एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ”
शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं।
विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • Raghav Chada राघव चढ़ा मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। Three Allegations. Zero Truth. My Response:
    1
    Raghav Chada  राघव चढ़ा मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
Three Allegations. Zero Truth.
My Response:
    user_Upendra Yadav Prass % उपेन्द्र यादव रिपोर्टर
    Upendra Yadav Prass % उपेन्द्र यादव रिपोर्टर
    Aadhar center चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • चांदन (बांका), शनिवार: जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिज्जीखोरवा गांव के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कटोरिया प्रखंड के मोथा बाड़ी पंचायत निवासी बालेश्वर शाह (60), रूपेश शाह उर्फ भगत शाह एवं सुरेंद्र शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चाचा-भतीजा थे और शनिवार सुबह बाइक से बेलहर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार में सवार झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव निवासी प्रवीण गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलेबिया मोड़ थाना अध्यक्ष राजू ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मृतकों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार
    2
    चांदन (बांका), शनिवार: जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिज्जीखोरवा गांव के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 
मृतकों की पहचान कटोरिया प्रखंड के मोथा बाड़ी पंचायत निवासी बालेश्वर शाह (60), रूपेश शाह उर्फ भगत शाह एवं सुरेंद्र शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चाचा-भतीजा थे और शनिवार सुबह बाइक से बेलहर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार में सवार झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव निवासी प्रवीण गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलेबिया मोड़ थाना अध्यक्ष राजू ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मृतकों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 
रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.