logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांधीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार भीलवाड़ा = जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एवं वृत्ताधिकारी सज्जन सिंह के सुपरविजन में थाना गांधीनगर प्रभारी डॉ. नेहा राव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 80 फीट रोड स्थित अहिंसा बंगले के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवकुमार भदौरिया (20) निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल किरायेदार आजाद नगर, भीलवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसकी जीन्स की कमर में एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाधिकारी डॉ. नेहा राव, एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल भगवान दास एवं कांस्टेबल बलवीर पुनिया शामिल रहे।

10 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
10 hrs ago
2c01d91f-26d9-4cb9-9d89-10f1466558a4

गांधीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार भीलवाड़ा = जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एवं वृत्ताधिकारी सज्जन सिंह के सुपरविजन में थाना गांधीनगर प्रभारी डॉ. नेहा राव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 80 फीट रोड स्थित अहिंसा बंगले के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवकुमार भदौरिया (20) निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल किरायेदार आजाद नगर, भीलवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसकी जीन्स की कमर में एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाधिकारी डॉ. नेहा राव, एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल भगवान दास एवं कांस्टेबल बलवीर पुनिया शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by DS7NEWS NETWORK
    1
    Post by DS7NEWS NETWORK
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    47 min ago
  • चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के नरबदिया गांव के समीप मंगलवार रात जंगल के एकांत इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लग्ज़री टॉप मॉडल वाहन धू-धू कर जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से उठती आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। सुनसान इलाके में खड़ी महंगी स्कॉर्पियो का इस तरह जलना कई सवाल खड़े कर रहा है। मौके पर पहुंचे मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन ने जले हुए वाहन का जायजा लिया। गाड़ी पूरी तरह खाक हो जाने के कारण अब पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसमें आग कैसे लगी। जांच के ‘एंगल’ में उलझी पुलिस घटना के बाद पुलिस हर संभव ‘एंगल’ से जांच की बात कह रही है। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब तक हर एंगल पर विचार पूरा होगा, तब तक क्या इस मामले की गर्मी भी इस जली हुई स्कॉर्पियो की तरह ठंडी पड़ जाएगी? संभावनाओं की सूची लंबी है—क्या यह मामला अवैध तस्करी से जुड़ा है, जहां सबूत मिटाने के लिए गाड़ी जला दी गई? या फिर बीमा राशि हड़पने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत वाहन को आग के हवाले किया गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद इस गाड़ी को ‘खामोश गवाह’ बनने से पहले ही खत्म कर दिया गया? व्यवस्था पर सवाल यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आखिर सुनसान इलाके में एक महंगी गाड़ी जलती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी? क्या इलाके में गश्त व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में तस्करी, दुर्घटना, बीमा या किसी अन्य ‘एंगल’ के सहारे सच्चाई तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दफन होकर रह जाएगा। फिलहाल, नरबदिया के जंगल में जली स्कॉर्पियो एक पहेली बनी हुई है—और पुलिस उस पहेली के हर टुकड़े को जोड़ने के बजाय ‘एंगल’ गिनने में व्यस्त नजर आ रही है।
    1
    चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के नरबदिया गांव के समीप मंगलवार रात जंगल के एकांत इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लग्ज़री टॉप मॉडल वाहन धू-धू कर जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से उठती आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। सुनसान इलाके में खड़ी महंगी स्कॉर्पियो का इस तरह जलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
मौके पर पहुंचे मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन ने जले हुए वाहन का जायजा लिया। गाड़ी पूरी तरह खाक हो जाने के कारण अब पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसमें आग कैसे लगी।
जांच के ‘एंगल’ में उलझी पुलिस
घटना के बाद पुलिस हर संभव ‘एंगल’ से जांच की बात कह रही है। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब तक हर एंगल पर विचार पूरा होगा, तब तक क्या इस मामले की गर्मी भी इस जली हुई स्कॉर्पियो की तरह ठंडी पड़ जाएगी?
संभावनाओं की सूची लंबी है—क्या यह मामला अवैध तस्करी से जुड़ा है, जहां सबूत मिटाने के लिए गाड़ी जला दी गई? या फिर बीमा राशि हड़पने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत वाहन को आग के हवाले किया गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद इस गाड़ी को ‘खामोश गवाह’ बनने से पहले ही खत्म कर दिया गया?
व्यवस्था पर सवाल
यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आखिर सुनसान इलाके में एक महंगी गाड़ी जलती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी? क्या इलाके में गश्त व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है?
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में तस्करी, दुर्घटना, बीमा या किसी अन्य ‘एंगल’ के सहारे सच्चाई तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दफन होकर रह जाएगा।
फिलहाल, नरबदिया के जंगल में जली स्कॉर्पियो एक पहेली बनी हुई है—और पुलिस उस पहेली के हर टुकड़े को जोड़ने के बजाय ‘एंगल’ गिनने में व्यस्त नजर आ रही है।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🌹🙏SRI Lakshminath Bhagvan ♥️ SIV SANKAR Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 JI Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 JAY Ho Aap Hi Aap Ho ♥️ 🌺 🌷
    1
    🌹🙏SRI Lakshminath Bhagvan ♥️ SIV SANKAR Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 JI Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 JAY Ho Aap Hi Aap Ho ♥️ 🌺 🌷
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by My Love
    1
    Post by My Love
    user_My Love
    My Love
    Taxi Driver Chittaurgarh, Chittorgarh•
    16 hrs ago
  • सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि कल गांव बानसेन जिला चित्तौड़गढ़ (भदेसर)श्री बालाजी मंदिर परिसर मे दिनांक 02अप्रैल 2026 गुरुवार के दिन सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ करके कलश का शुद्धिकरण करके 12:00 बजे अभिजीत मुहूर्त पर स्वर्ण कलश चढ़ाया जाएगा इसके बाद नगर भ्रमण में कलश यात्रा निकाली जाएगी सभी माता और बहनों से निवेदन है कि बालाजी मंदिर पर पधार कर जन्मोत्सव और स्वर्ण कलश का धर्म लाभ प्राप्त करें
    1
    सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि कल गांव बानसेन जिला चित्तौड़गढ़ (भदेसर)श्री बालाजी मंदिर परिसर मे दिनांक 02अप्रैल 2026 गुरुवार के दिन सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ करके कलश का शुद्धिकरण करके 12:00 बजे अभिजीत मुहूर्त पर  स्वर्ण कलश चढ़ाया जाएगा इसके बाद नगर भ्रमण में कलश यात्रा निकाली जाएगी सभी माता और बहनों से निवेदन है कि बालाजी मंदिर पर पधार कर जन्मोत्सव और स्वर्ण कलश का धर्म लाभ प्राप्त करें
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जिला भीलवाड़ा तहसील जाहजपुर पंचायत जामोली शकरपुर बनास से होते हुए रामपुर जामोली सड़क की बहुत कंडीशन खराब है कोई सुधार नहीं आता है 20 साल से देख रहा हूं बनाते हैं टूट जाती है ऐसी सड़क बनती है बार-बार टूटती है बाजरी के अवैध ट्रैक्टर लोड ओके इधर से निकलते हैं रोड की बहुत बुरी कंडीशन है
    1
    जिला भीलवाड़ा तहसील जाहजपुर पंचायत जामोली शकरपुर बनास से होते हुए रामपुर जामोली सड़क की बहुत कंडीशन खराब है कोई सुधार नहीं आता है 20 साल से देख रहा हूं बनाते हैं टूट जाती है ऐसी सड़क बनती है बार-बार टूटती है बाजरी के अवैध ट्रैक्टर लोड ओके इधर से निकलते हैं रोड की बहुत बुरी कंडीशन है
    user_Govind keer
    Govind keer
    जहाजपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.