logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया के रेवती क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह बेहद नाराज हो गईं। यहाँ के बेशर्म बिजली विभाग के अधिकारियों ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह का फोन तक नहीं उठाया। आखिरकार अधिकारियों के इस रवैये से थक-हारकर उन्होंने एसडीएम से बात की और व्यवस्था ठीक करने को कहा।

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

बलिया के रेवती क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह बेहद नाराज हो गईं। यहाँ के बेशर्म बिजली विभाग के अधिकारियों ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह का फोन तक नहीं उठाया। आखिरकार अधिकारियों के इस रवैये से थक-हारकर उन्होंने एसडीएम से बात की और व्यवस्था ठीक करने को कहा।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में स्थित पिपरपाती पुल पर शुक्रवार की दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बढ़ईया गांव के निवासी असफाक आलम और उनके दोस्तों ने बिना कोई देरी किए अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी और तैरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को नदी के किनारे लाया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। इस घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक देखभाल के बाद महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। असफाक आलम की इस साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की, क्योंकि समय रहते बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    2
    पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में स्थित पिपरपाती पुल पर शुक्रवार की दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बढ़ईया गांव के निवासी असफाक आलम और उनके दोस्तों ने बिना कोई देरी किए अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी और तैरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों के सहयोग से महिला को नदी के किनारे लाया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। इस घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक देखभाल के बाद महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। असफाक आलम की इस साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की, क्योंकि समय रहते बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    12 min ago
  • पश्चिम चंपारण के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में घर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विषैले कोबरा के डसने से नागेंद्र मुखिया की पुत्री कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमकुम अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी और पोछा लगाने के लिए फर्श पर डालने हेतु मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह दर्द से चीख उठी। शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जब घर के आसपास तलाश की तो उन्हें वही कोबरा सांप मिल गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर ढेर कर दिया। बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने तथा ग्रामीण अस्पतालों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
    1
    पश्चिम चंपारण के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में घर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विषैले कोबरा के डसने से नागेंद्र मुखिया की पुत्री कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमकुम अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी और पोछा लगाने के लिए फर्श पर डालने हेतु मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह दर्द से चीख उठी।

शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जब घर के आसपास तलाश की तो उन्हें वही कोबरा सांप मिल गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर ढेर कर दिया।

बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने तथा ग्रामीण अस्पतालों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में बारिश की कामना को लेकर कई स्थानों पर ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। भवानीपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित इस विशेष ब्रह्म भोज में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहाँ पीपल के पेड़ के नीचे भगवान ब्रह्म की पूजा-अर्चना की गई और बारिश के लिए भगवान से गुहार लगाई गई। इस धार्मिक आयोजन के दौरान खीर और लिट्टी के प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया और ग्रामीणों के बीच इसका वितरण हुआ। इस अनुष्ठान में गाँव के बड़ी संख्या में युवक भी शामिल हुए और सभी लोगों ने भगवान पर अटूट विश्वास जताते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ किया।
    1
    पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में बारिश की कामना को लेकर कई स्थानों पर ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। भवानीपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित इस विशेष ब्रह्म भोज में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहाँ पीपल के पेड़ के नीचे भगवान ब्रह्म की पूजा-अर्चना की गई और बारिश के लिए भगवान से गुहार लगाई गई। इस धार्मिक आयोजन के दौरान खीर और लिट्टी के प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया और ग्रामीणों के बीच इसका वितरण हुआ। इस अनुष्ठान में गाँव के बड़ी संख्या में युवक भी शामिल हुए और सभी लोगों ने भगवान पर अटूट विश्वास जताते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ किया।
    user_N. News
    N. News
    जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित पिपरपाती पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच, बढ़ईया गांव निवासी असफाक आलम ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने साथियों के साथ तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने तैरकर महिला तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को नदी किनारे लाया गया, जहां जांच के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद प्राथमिक देखभाल कर महिला को उनके साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने असफाक आलम और उनके साथियों के इस साहसिक प्रयास, सूझबूझ और मानवता की भावना की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि समय रहते की गई इस कोशिश से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि महिला का मायका मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव में है, जबकि उसका ससुराल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला बेलासपुर गांव में है। हालांकि, महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    1
    पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित पिपरपाती पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई।

इसी बीच, बढ़ईया गांव निवासी असफाक आलम ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने साथियों के साथ तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने तैरकर महिला तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को नदी किनारे लाया गया, जहां जांच के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद प्राथमिक देखभाल कर महिला को उनके साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने असफाक आलम और उनके साथियों के इस साहसिक प्रयास, सूझबूझ और मानवता की भावना की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि समय रहते की गई इस कोशिश से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि महिला का मायका मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव में है, जबकि उसका ससुराल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला बेलासपुर गांव में है। हालांकि, महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.