logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद रामनवमी और सरहुल पर्व के लिए हज़ारीबाग प्रशासन की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक,उपद्रवियों को दी सीधी चेतावनी *ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित* ================ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर श्री अरविंद राणा, उप महापौर श्री अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।

2 hrs ago
user_Hazaribag Today🇮🇳
Hazaribag Today🇮🇳
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

ईद रामनवमी और सरहुल पर्व के लिए हज़ारीबाग प्रशासन की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक,उपद्रवियों को दी सीधी चेतावनी *ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित* ================ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर श्री अरविंद राणा, उप महापौर श्री अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग | पवित्र माह रमजान के मद्देनज़र जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सामूहिक दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों के अतिरिक्त सभी धर्मो के समाजिक, राजनीतिक तथा शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के पूर्व सभी रोजेदारों द्वारा देश में अमन-चैन आपसी भाईचारा और समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। सभी धर्म के लोंगो ने बिना भेद-भाव के एक साथ बैठकर रोजा खोला। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम के पश्चात आगे आने वाली त्योहार ईद, रामनवमी तथा सरहूल की लोंगो ने आपस में एक दुसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना सब्र, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम आपसी एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना और भी मजबूत होती है। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी अजय गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, गोविंद राम, रवि कुमार, मनिषा टोप्पो, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सुनिल अग्रवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम शिक्षक जहांगीर अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, नौशाद आलम, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, बालेश्वर महतो, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार राय, एनए चौधरी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद वारिश निसार अहमद भोला, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, अधिवक्ता इजहार हुसैन, बबलू अंसारी, अर्जुन नायक, बिनोद दास, परवेज अंसारी, अफसर अली, वशीम सर, मोहम्मद जिबरैल, अमर सिंह यादव, दामोदर कुमार, प्रभात ओझा, अर्जुन सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, शमशाद आलम, वफा खान, मोजीम अंसारी के अतिरिक्त शहर के कई गणमाण्य लोग तथा सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।
    1
    हजारीबाग | पवित्र माह रमजान के मद्देनज़र जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सामूहिक दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों के अतिरिक्त सभी धर्मो के समाजिक, राजनीतिक तथा शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के पूर्व सभी रोजेदारों द्वारा देश में अमन-चैन आपसी भाईचारा और समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। सभी धर्म के लोंगो ने बिना भेद-भाव के एक साथ बैठकर रोजा खोला। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम के पश्चात आगे आने वाली त्योहार ईद, रामनवमी तथा सरहूल की लोंगो ने आपस में एक दुसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना सब्र, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम आपसी एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना और भी मजबूत होती है। दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी अजय गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, गोविंद राम, रवि कुमार, मनिषा टोप्पो, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सुनिल अग्रवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम शिक्षक जहांगीर अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, नौशाद आलम, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, बालेश्वर महतो, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार राय, एनए चौधरी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद वारिश निसार अहमद भोला, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, अधिवक्ता इजहार हुसैन, बबलू अंसारी, अर्जुन नायक, बिनोद दास, परवेज अंसारी, अफसर अली, वशीम सर, मोहम्मद जिबरैल, अमर सिंह यादव, दामोदर कुमार, प्रभात ओझा, अर्जुन सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, शमशाद आलम, वफा खान, मोजीम अंसारी के अतिरिक्त शहर के कई गणमाण्य लोग तथा सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल का बड़ा बयान रामनवमी के दौरान डीजे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है। सुनिए आखिर क्या कहा सांसद जी ने… पूरा वीडियो जरूर देखें 👇
    1
    रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल का बड़ा बयान 
रामनवमी के दौरान डीजे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है।
सुनिए आखिर क्या कहा सांसद जी ने…
पूरा वीडियो जरूर देखें 👇
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    23 hrs ago
  • *आतिफ की कहानी - एक माँ का संघर्ष और हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का योगदान* गरीबी, बीमारी और लाचारी जब एक साथ किसी परिवार पर टूट पड़ती है, तो ज़िंदगी एक कठिन इम्तिहान बन जाती है। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी है छोटे आतिफ़ की, जिसकी माँ अपने बच्चे की ज़िंदगी बचाने के लिए हर दरवाज़ा खटखटा रही थी। आतिफ़ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि इलाज का खर्च उठाना लगभग असंभव हो गया था। एक माँ के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे बड़ा दुःख होता है, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और मदद की उम्मीद में लगातार प्रयास करती रही। इसी मुश्किल घड़ी में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एक सहारा बनकर सामने आया। संस्था ने न केवल आतिफ़ के इलाज के लिए आर्थिक और मानवीय सहयोग प्रदान किया, बल्कि परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि वे इस कठिन लड़ाई में अकेले नहीं हैं। अब आतिफ़ को आगे के इलाज के लिए 5 मार्च को पुनः कोलकाता आना है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी रह सके। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट हमेशा से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। आतिफ़ के मामले में भी संस्था के सदस्यों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। इस अनाथ बच्चे के इलाज में विशेष रूप से हजारीबाग के माननीय पूर्व उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, वार्ड 02 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यास्मीन और उनके पति समाजसेवी सबा करीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके साथ ही अनवर मल्लिक, मतिनुल हसन, प्रवीन कुमार, रौनक पासवान, मो. खुर्शीद आलम, मो. अफ़ज़ल, मो. इमामन अंसारी, मो. शाहरुख कुरैशी, मो. इब्राहिम अंसारी, फैज अकरम, मो. अरमान, मो. एजाज खान, मो. इज़हार आलम, तौहीद खान, मो. शमशाद खान, मेराज अंसारी एवं अन्य कई साथियों के सामूहिक सहयोग से इलाज में बड़ी मदद मिली। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट इन सभी सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बच्चे के जीवन को बचाने में योगदान दिया। यह कहानी सिर्फ एक बच्चे के इलाज की नहीं, बल्कि एक माँ के हौसले, उम्मीद और समाज में मौजूद इंसानियत की मिसाल है। जब समाज के लोग और संस्थाएँ मिलकर किसी जरूरतमंद का हाथ थामते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल हालात भी आसान हो जाते हैं। *हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का संदेश साफ है — इंसानियत जिंदा है, बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की।*🙏❤️🙏
    1
    *आतिफ की कहानी - एक माँ का संघर्ष और हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का योगदान* 

गरीबी, बीमारी और लाचारी जब एक साथ किसी परिवार पर टूट पड़ती है, तो ज़िंदगी एक कठिन इम्तिहान बन जाती है। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी है छोटे आतिफ़ की, जिसकी माँ अपने बच्चे की ज़िंदगी बचाने के लिए हर दरवाज़ा खटखटा रही थी।

आतिफ़ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि इलाज का खर्च उठाना लगभग असंभव हो गया था। एक माँ के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे बड़ा दुःख होता है, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और मदद की उम्मीद में लगातार प्रयास करती रही।

इसी मुश्किल घड़ी में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एक सहारा बनकर सामने आया। संस्था ने न केवल आतिफ़ के इलाज के लिए आर्थिक और मानवीय सहयोग प्रदान किया, बल्कि परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि वे इस कठिन लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

अब आतिफ़ को आगे के इलाज के लिए 5 मार्च को पुनः कोलकाता आना है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी रह सके।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट हमेशा से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। आतिफ़ के मामले में भी संस्था के सदस्यों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई।

इस अनाथ बच्चे के इलाज में विशेष रूप से हजारीबाग के माननीय पूर्व उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, वार्ड 02 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यास्मीन और उनके पति समाजसेवी सबा करीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके साथ ही अनवर मल्लिक, मतिनुल हसन, प्रवीन कुमार, रौनक पासवान, मो. खुर्शीद आलम, मो. अफ़ज़ल, मो. इमामन अंसारी, मो. शाहरुख कुरैशी, मो. इब्राहिम अंसारी, फैज अकरम, मो. अरमान, मो. एजाज खान, मो. इज़हार आलम, तौहीद खान, मो. शमशाद खान, मेराज अंसारी एवं अन्य कई साथियों के सामूहिक सहयोग से इलाज में बड़ी मदद मिली।

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट इन सभी सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बच्चे के जीवन को बचाने में योगदान दिया।

यह कहानी सिर्फ एक बच्चे के इलाज की नहीं, बल्कि एक माँ के हौसले, उम्मीद और समाज में मौजूद इंसानियत की मिसाल है। जब समाज के लोग और संस्थाएँ मिलकर किसी जरूरतमंद का हाथ थामते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल हालात भी आसान हो जाते हैं।

*हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का संदेश साफ है — इंसानियत जिंदा है, बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की।*🙏❤️🙏
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • misile
    1
    misile
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • "जंगलों में आग लगने की घटनाएँ बहुत पहले से चली आ रही हैं, लेकिन हर बार इसका आरोप महुआ चुनने वाले ग्रामीणों पर लगा दिया जाता है, जो बिल्कुल अनुचित है। महुआ चुनने वाले लोग प्रकृति के सच्चे सेवक होते हैं—उनका जीवन और आजीविका ही जंगलों पर निर्भर है, इसलिए वे जंगल को नुकसान नहीं पहुँचा सकते। बार-बार जंगलों में आग लगना वन विभाग और झारखंड सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि हमारी वन संपदा और प्रकृति सुरक्षित रह सके।"
    1
    "जंगलों में आग लगने की घटनाएँ बहुत पहले से चली आ रही हैं, लेकिन हर बार इसका आरोप महुआ चुनने वाले ग्रामीणों पर लगा दिया जाता है, जो बिल्कुल अनुचित है। महुआ चुनने वाले लोग प्रकृति के सच्चे सेवक होते हैं—उनका जीवन और आजीविका ही जंगलों पर निर्भर है, इसलिए वे जंगल को नुकसान नहीं पहुँचा सकते।
बार-बार जंगलों में आग लगना वन विभाग और झारखंड सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि हमारी वन संपदा और प्रकृति सुरक्षित रह सके।"
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • रांची के इटकी रोड स्थित Jaslok Hospital के पास सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले कचरे के ढेर में आग लगी थी। इसके बाद वहां किसी गैस रिफिलिंग करने वाले द्वारा रखे गए सिलेंडर में आग पहुंच गई और अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
    1
    रांची के इटकी रोड स्थित Jaslok Hospital के पास सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
बताया जा रहा है कि पहले कचरे के ढेर में आग लगी थी। इसके बाद वहां किसी गैस रिफिलिंग करने वाले द्वारा रखे गए सिलेंडर में आग पहुंच गई और अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सांसद मनीष जायसवाल की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज माहौल बिगाड़ने, धार्मिक विद्वेश फैलाने और धार्मिक आहत पहुंचने की हुई है कोशिश जानिए उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से पूरा मामला
    1
    सांसद मनीष जायसवाल की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज
माहौल बिगाड़ने, धार्मिक विद्वेश फैलाने और धार्मिक आहत पहुंचने की हुई है कोशिश
जानिए उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से पूरा मामला
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    23 hrs ago
  • ब्रह्माकुमारीज़ संस्था, हेडक्वार्टर आबू पर्वत पर विगत कई वर्षों से बिना गैस व लाईट पर प्रतिदिन 50,000 लोगों का खाना बनता है! कितनी दुरदर्शिता व लंबी सोच है आज के समय को देखते हुए! सोलर एनर्जी से🙏🙏
    1
    ब्रह्माकुमारीज़ संस्था, हेडक्वार्टर आबू पर्वत पर विगत कई वर्षों से बिना गैस व लाईट पर प्रतिदिन 50,000 लोगों का खाना बनता है!
कितनी दुरदर्शिता व लंबी सोच है आज के समय को देखते हुए! सोलर एनर्जी से🙏🙏
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा सोमवार को करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वही चोरी का जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को रात मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भुक्तभोगी आकाश सपरिवार अपने एक रिस्तेदार के घर शादी समारोह में गये हुये थे। घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने आकाश के घर नकद के अलावा लाखो रूपये की भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। आकाश जब शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया वही घर के अंदर रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया। वही घर का सारा समान बिखरा पड़ा था तथा गोदरेज में रखा सारा जेवरात गायब था। मामले को लेकर आकाश ने रातु थाना में चोरों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल की। इसी उपरांत गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते रविवार को दो संदिग्ध युवक करण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० निरंजन साहू, तथा रमेश कुमार उर्फ रमेश तम्बोली उम्र 23 वर्ष पिता स्व० बसंत तम्बोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों मुरगु गांव के ही रहने वाले है।। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरों ने चोरी की जेवरात को सुनसान जगह पर गढ्‌ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया था। दोनों युवकों के निशानदेही के आधार पर मुरगू गाँव से कुछ दूरी जाकर ग्राम-चितरकोटा जाने वाले मार्ग में पुल के निकट से चोरी किये गये जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी करण पर 2025 में भी रातु थाने में कांड संख्या दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    1
    रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा सोमवार को करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वही चोरी का जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को रात मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भुक्तभोगी आकाश सपरिवार 
अपने एक रिस्तेदार के घर शादी समारोह में गये हुये थे। घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने आकाश के घर नकद  के अलावा लाखो रूपये की भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। आकाश जब शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया वही घर के अंदर रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया। वही घर का सारा समान बिखरा पड़ा था तथा गोदरेज में रखा सारा जेवरात गायब था। मामले को लेकर आकाश ने रातु थाना में चोरों के खिलाफ 
प्रथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल की। इसी उपरांत गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते रविवार को  दो संदिग्ध युवक  करण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० निरंजन साहू, तथा रमेश कुमार उर्फ रमेश तम्बोली उम्र 23 वर्ष पिता स्व० बसंत तम्बोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों मुरगु गांव के ही रहने वाले है।। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरों ने चोरी की जेवरात को 
सुनसान जगह पर गढ्‌ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया था।
दोनों युवकों के निशानदेही के आधार पर मुरगू गाँव से कुछ दूरी जाकर ग्राम-चितरकोटा जाने वाले मार्ग में पुल के निकट से चोरी किये गये जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी करण पर 2025 में भी रातु थाने में कांड संख्या दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.