logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे बेतवा नर्सरी स्कूल की पेरेंट-टीचर मीटिंग (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का भव्य आयोजन महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस बैठक के दौरान अभिभावकों को प्रोजेक्टर पर पी.पी.टी. प्रस्तुति और लघु वीडियो के जरिए विद्यालय के नव-निर्मित अत्याधुनिक भवन और वहां मिलने वाली आधुनिक शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि मंडल रेल चिकित्सालय के सामने बन रहे इस नए भवन में जल्द ही विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से इस विद्यालय में प्ले सेंटर से लेकर कक्षा पांचवीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष एक्टिविटी रूम तैयार किया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक खिलौने, स्लाइड और ट्राइसाइकिल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं और पूरे भवन को वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, आकर्षक उद्यान, मनोरंजन के लिए मल्टी प्ले स्टेशन, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ व वॉटर कूलर और पृथक आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। इस विशेष अवसर पर महिला समाज सेवा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा, सचिव श्रीमती स्वाती चौरसिया, सह-सचिव श्रीमती मनुश्री सैनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चेतना शर्मा, श्रीमती कीर्ति सोनी और स्कूल इंचार्ज श्रीमती अंकिता भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रस्तावित सुविधाओं की पी.पी.टी. प्रस्तुति श्रीमती आरती अग्रवाल और श्रीमती श्रुति बिंदल द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता दत्ता ने किया और अंत में श्रीमती आरती पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसकी आधिकारिक जानकारी उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा दी गई है।

2 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8d315cd7-7b8b-4aa0-a29a-2ba902fad46a

झांसी में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे बेतवा नर्सरी स्कूल की पेरेंट-टीचर मीटिंग (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का भव्य आयोजन महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस बैठक के दौरान अभिभावकों को प्रोजेक्टर पर पी.पी.टी. प्रस्तुति और लघु वीडियो के जरिए विद्यालय के नव-निर्मित अत्याधुनिक भवन और वहां मिलने वाली आधुनिक शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया

af7b60e5-1830-4f2d-9d62-f06b65a7320a

कि मंडल रेल चिकित्सालय के सामने बन रहे इस नए भवन में जल्द ही विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से इस विद्यालय में प्ले सेंटर से लेकर कक्षा पांचवीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष एक्टिविटी रूम तैयार किया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक खिलौने, स्लाइड और ट्राइसाइकिल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे विद्यालय परिसर में

1ad4c194-a50a-458e-886f-d33d2cd9a5ee

सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं और पूरे भवन को वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, आकर्षक उद्यान, मनोरंजन के लिए मल्टी प्ले स्टेशन, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ व वॉटर कूलर और पृथक आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। इस विशेष अवसर पर महिला समाज सेवा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा, सचिव श्रीमती स्वाती चौरसिया, सह-सचिव श्रीमती मनुश्री सैनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चेतना शर्मा, श्रीमती कीर्ति

ae1119e8-3c33-4922-b018-d16dab5e841c

सोनी और स्कूल इंचार्ज श्रीमती अंकिता भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रस्तावित सुविधाओं की पी.पी.टी. प्रस्तुति श्रीमती आरती अग्रवाल और श्रीमती श्रुति बिंदल द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता दत्ता ने किया और अंत में श्रीमती आरती पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसकी आधिकारिक जानकारी उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधते हुए 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया कि 2027 के बाद सपा सिर्फ सैफई तक सिमट कर रह जाएगी। डिप्टी सीएम के इस बड़े हमले और तीखे बयान के बाद अब यूपी की सियासत में एक नई बहस छिड़ गई है।
    1
    झांसी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधते हुए 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया कि 2027 के बाद सपा सिर्फ सैफई तक सिमट कर रह जाएगी।

डिप्टी सीएम के इस बड़े हमले और तीखे बयान के बाद अब यूपी की सियासत में एक नई बहस छिड़ गई है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी के यूट्यूबर सत्या यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यूट्यूबर सत्या यादव ने अपनी आवाज बुलंद की है और बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी गुहार लगाई है।
    1
    झांसी के यूट्यूबर सत्या यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यूट्यूबर सत्या यादव ने अपनी आवाज बुलंद की है और बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी गुहार लगाई है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज एक अनोखी और हैरान कर देने वाली शिकायत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह ने अजीबोगरीब दावा किया है कि भगवान हनुमान का 'अपहरण' कर लिया गया है और इसी वजह से अयोध्या के राम मंदिर में चोरी की घटना हुई है। यह अनोखा आवेदन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह का कहना है कि हनुमान जी अयोध्या में राम दरबार की रक्षा करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह वहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देखे गए एक वीडियो का हवाला देते हुए राजनीतिक आरोप भी लगाए हैं कि हनुमान जी एक राजनीतिक रैली में दिखाई दिए थे, जिससे स्पष्ट है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। शिकायत में धार्मिक ग्रंथ हनुमान चालीसा का भी उल्लेख किया गया है और तर्क दिया गया है कि यदि हनुमान जी राम दरबार की सुरक्षा में तैनात होते, तो चोरी की यह घटना कभी नहीं होती। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर हनुमान जी को वापस लाने की मांग की है। यह अजीबोगरीब शिकायत 8 जुलाई 2026 को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। हालांकि, शिकायत में किए गए इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस अनोखे आवेदन पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    2
    उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज एक अनोखी और हैरान कर देने वाली शिकायत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह ने अजीबोगरीब दावा किया है कि भगवान हनुमान का 'अपहरण' कर लिया गया है और इसी वजह से अयोध्या के राम मंदिर में चोरी की घटना हुई है। यह अनोखा आवेदन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह का कहना है कि हनुमान जी अयोध्या में राम दरबार की रक्षा करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह वहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देखे गए एक वीडियो का हवाला देते हुए राजनीतिक आरोप भी लगाए हैं कि हनुमान जी एक राजनीतिक रैली में दिखाई दिए थे, जिससे स्पष्ट है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। शिकायत में धार्मिक ग्रंथ हनुमान चालीसा का भी उल्लेख किया गया है और तर्क दिया गया है कि यदि हनुमान जी राम दरबार की सुरक्षा में तैनात होते, तो चोरी की यह घटना कभी नहीं होती। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर हनुमान जी को वापस लाने की मांग की है।

यह अजीबोगरीब शिकायत 8 जुलाई 2026 को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। हालांकि, शिकायत में किए गए इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस अनोखे आवेदन पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी और भावावेश में आकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे संगठन द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। दतिया में कुछ लोगों द्वारा नाराजगी या भावावेश में आकर इस्तीफा दिए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। हेमंत खण्डेलवाल ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि भाजपा उनके ही मार्गदर्शन में दतिया उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुट चुके हैं।
    1
    भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी और भावावेश में आकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे संगठन द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। दतिया में कुछ लोगों द्वारा नाराजगी या भावावेश में आकर इस्तीफा दिए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हेमंत खण्डेलवाल ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि भाजपा उनके ही मार्गदर्शन में दतिया उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुट चुके हैं।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • दतिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस चुनाव में किसकी क्या दावेदारी है, यह पूरी जानकारी विस्तार से जानने और हर बड़े अपडेट से लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
    1
    दतिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस चुनाव में किसकी क्या दावेदारी है, यह पूरी जानकारी विस्तार से जानने और हर बड़े अपडेट से लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ के कस्बा बबीना नगर स्थित जैन धर्मशाला मोहल्ला निवासी अमित कुमार जैन (पुत्र स्वर्गीय सीताराम जैन) के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार 3 जुलाई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए भोपाल गए थे और उनका पुत्र एनसीसी कैंप में होने के कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान 3 जुलाई से 10 जुलाई तक मकान पूरी तरह बंद रहा। 9 जुलाई की शाम को पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब पीड़ित 10 जुलाई को घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगाल दिया था। चोरों ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया और करधनी सहित लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित ने बबीना थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
    3
    झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ के कस्बा बबीना नगर स्थित जैन धर्मशाला मोहल्ला निवासी अमित कुमार जैन (पुत्र स्वर्गीय सीताराम जैन) के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार 3 जुलाई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए भोपाल गए थे और उनका पुत्र एनसीसी कैंप में होने के कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था।

इस दौरान 3 जुलाई से 10 जुलाई तक मकान पूरी तरह बंद रहा। 9 जुलाई की शाम को पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब पीड़ित 10 जुलाई को घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगाल दिया था। चोरों ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया और करधनी सहित लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित ने बबीना थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में कच्छा-बनियान गिरोह पर पुलिस ने सीधा वार किया है। पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगते ही गिरोह के बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के झांसी में कच्छा-बनियान गिरोह पर पुलिस ने सीधा वार किया है। पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगते ही गिरोह के बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.